Social Anxiety: दुनिया में कई तरह के लोग होते हैं। जिसमें कुछ लोग ऐसे होते हैं जिन्हें लोगों से मिलना-जुलना और बातचीत करना पसंद होता है। वहीं कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो बाहर जाने और नए लोगों से मिलने से डरते हैं। आमतौर पर कहा जाता है कि कुछ लोग शर्मीले होते हैं, जिसके कारण वे लोगों से मिलना-जुलना पसंद नहीं करते लेकिन यह एक तरह का डिसऑर्डर हो सकता है। अक्सर ऐसे लोग ही सोशल एंजाइटी (Social Anxiety) के शिकार हो जाते हैं। इसे सोशल फोबिया भी कहा जाता है। हालांकि, चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि काउंसलिंग और दवाओं की मदद से इस समस्या को दूर किया जा सकता है। आज हम आपको सोशल एंजाइटी के बारे में बताने के साथ, इसके लक्षण, कारण और इलाज बताने जा रहे हैं।
सोशल एंजाइटी क्या है?
सोशल एंजाइटी एक मानसिक स्थिति है जिसमें व्यक्ति लोगों से बात करने और मिलने से बहुत घबराता है। इसके कारण उन्हें जीवन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है और उनका स्वास्थ्य भी प्रभावित होता है। यह समस्या ज्यादातर किशोरावस्था के दौरान शुरू होती है।
ये भी पढ़िए- Coffee Benefits: स्ट्रेस फ्री रहने के लिए क्यों पीते हैं कॉफी, जानें इसके फायदे
सोशल एंजाइटी के लक्षण
- अगर परिवार में किसी भी व्यक्ति सोशल एंजाइटी की समस्या है तो बच्चे में भी यह समस्या हो सकती है।
- अगर घर में कोई ऐसी घटना घटी हो, जिसका व्यक्ति के दिल और दिमाग पर बहुत ही गहरा असर पड़ा है तो वह सोशल एंजाइटी का शिकार हो सकता है।
- यदि परिवार के सदस्य किसी बच्चे पर बहुत अधिक नियंत्रण रखते हैं तो भी उस बच्चे में यह समस्या देखी जा सकती है।
सोशल एंजाइटी से पीड़ित लोग इन चीजों से बचते हैं
- अजनबियों से बातचीत
- अपमान का डर
- किसी के पास जाने में झिझकना
- अपने स्वयं के निर्णय लेने में सक्षम न होना
- कांपती आवाज में बोलना
सोशल एंजाइटी का इलाज
सोशल एंजाइटी का इलाज लक्षणों के आधार पर किया जाता है, इसके लिए किसी साइकोलॉजिस्ट या मेंटल हेल्थ स्पेशलिस्ट से सलाह ली जा सकती है। इसके अलावा घर पर योग, एक्सरसाइज, मेडिटेशन करना चाहिए और जितना हो सके परिवार के साथ समय बिताना चाहिए। ऐसा करने से सोशल एंजाइटी को कुछ हद तक कंट्रोल किया जा सकता है।
Disclaimer: इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। News24 की ओर से किसी जानकारी और सूचना को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
मुंह के अंदर छाला और गांठ… ओरल कैंसर के क्या-क्या लक्षण हो सकते हैं
1 hr agoबार-बार घेरती है मायूसी और बेचैनी? बाबा रामदेव के बताए 5 योगासन
5 hrs agoखाना खाने के बाद बढ़ जाती है शुगर तो 10 मिनट करें यह काम, AIIMS ने बताया
7 hrs agoहाथ सुन्न हो जाना या हाथों में झुनझुनी महसूस होना किस बीमारी का लक्षण है?
9 hrs agoब्रेस्ट में गांठ के बिना भी हो सकता है कैंसर, दिखें ये लक्षण तो रहें सतर्क
1 day agoचेहरा टेढ़ा होना, हाथ-पैर में अचानक कमजोरी या सुन्नपन… AIIMS ने बताया
1 day agoनेफ्थलीन बॉल्स का करते हैं इस्तेमाल? कई देशों में बैन है यह कीटनाशनक दवा
1 day agoHIV होने पर जीभ पर दिखते हैं ऐसे निशान, जानिए पुरुषों में एचआईवी के लक्षण
1 day agoबिना भूखे रहे और जल्दबाजी किए ऐसे घटाएं वजन, यहां जानें सीक्रेट
2 days agoसिर्फ महिला की नहीं, पुरुषों की सेहत से भी जुड़ा है बच्चा न होने का मामला
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines