हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

नहीं जानते होंगे मूंगफली के ऐसे अचूक फायदे! रोजाना बस ऐसे करना होगा सेवन

विज्ञापन
Soaked Peanuts Benefits

Soaked Peanuts Benefits: मूंगफली सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है। यह खाने में बहुत स्वादिष्ट होती है। मूंगफली को सुपरफूड भी माना जाता है। ये मैग्नीशियम, कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन ई, जिंक, सेलेनियम, कॉपर, पोटेशियम और हेल्दी फैट्स से भरपूर होती हैं। इसलिए इसका सेवन न केवल शारीरिक स्वास्थ्य बल्कि मानसिक, स्किन और बालों के के लिए भी बहुत फायदेमंद माना जाता है।

मूंगफली लगभग सभी को पसंद होती है। कुछ लोग इसे भूनकर खाते हैं तो कुछ लोग इसका मक्खन बनाकर खाते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि कच्ची मूंगफली खाने से आपकी कई समस्याएं दूर हो सकती हैं। खासकर अगर आप इन्हें भिगोकर खाएं। आइए जानते हैं रोज सुबह भीगी हुई मूंगफली खाने से सेहत को क्या फायदे होते हैं।

दिल के लिए फायदेमंद

मूंगफली में हेल्दी फैट्स भरपूर मात्रा में पाई जाती है। यह कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में मददगार है। यह मेटाबॉलिज्म और ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाती है। जिससे आपके हृदय को पर्याप्त पोषण मिलता है और वह ठीक से काम करता है।

विज्ञापन

एसिडिटी से राहत

आज के समय में लगभग हर कोई एसिडिटी की समस्या से जूझ रहा है। इस समस्या को दूर करने के लिए आप रोजाना मूंगफली को पानी में भिगोकर खा सकते हैं। इसमें मौजूद कैल्शियम, मैंगनीज, आयरन, पोटैशियम, कॉपर आदि पोषक तत्व पेट संबंधी समस्याओं से राहत दिलाने में कारगर हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें- कहीं आपके नाखूनों में तो नहीं देख रहे ऐसे सफेद निशान? तो जानें इसके पीछे की वजह

विज्ञापन

दिमाग के लिए फायदेमंद

भीगी हुई मूंगफली खाने से मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहता है। इससे याददाश्त बढ़ती है और दिमाग तेज होता है।

बालों और त्वचा के लिए फायदेमंद

मूंगफली त्वचा और बालों के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है। प्रोटीन और कई आवश्यक पोषक तत्वों से भरपूर होने के कारण यह आपकी त्वचा और बालों को स्वस्थ रखने में मदद करती है।

विज्ञापन

मांसपेशियों को मजबूत करें

प्रोटीन से भरपूर होने के कारण मांसपेशियों को बढ़ाने और विकसित करने के लिए भीगी हुई मूंगफली खाना बहुत फायदेमंद होता है।

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola