Snoring Treatment : क्या आप भी खर्राटों से परेशान हैं? इसकी वजह से आपकी ‘बाबू’ भी चैन की नींद नहीं सो पाती है। अक्सर ही खर्राटों की वजह से आपको शर्मिंदगी झेलनी पड़ जाती है। लेकिन क्या करें इस पर किसी का जोर भी तो नहीं है। लेकिन आप टेंशन न लीजिए, वैज्ञानिकों ने इसका इलाज ढूंढने की ओर भी कदम बढ़ा दिए हैं। जल्द ही आपको इससे निजात मिल सकती है। हालांकि अभी यह ट्रायल के स्तर पर है, लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि खर्राटे की समस्या जल्द ही बीते जमाने की बात हो जाएगी।
कब आते है खर्राटे ?
खर्राटे तब आते हैं, जब शरीर इतना आराम करता है कि मुंह, गले या विंड पाइप में नरम टिशूज कमजोर हो जाते हैं और हवा के गुजरने पर कंपन करते हैं। मजबूत टिशूज का मतलब है कि शरीर के आराम करने के दौरान कम कंपन, जिसके कम खर्राटे आते हैं। डेली मेल के अनुसार, इंटरनेशनल Archives of Otorhinolaryngology में रिपोर्ट किए गए शोध के अनुसार, 70 से अधिक खर्राटे लेने वाले लोगों के साथ हाल ही में किए गए एक परीक्षण में पाया गया कि उनमें से लगभग 70% ने तीन सेशन के बाद खर्राटे लेना बंद कर दिया।
यह भी पढ़ें :- डेंगू बुखार से बचाने के लिए बच्चों की सुरक्षा करेंगे ये 5 तरीके, नहीं पड़ेंगे बीमार
कहा और कैसे हो रही है रिसर्च ?
पार्टिसिपेंट्स में से दस को बहुत ज्यादा खर्राटे लेने वालो के रूप में टैग किया गया था, क्योंकि रात में उनके खर्राटो का शोर बेडरूम के बाहर तक सुनाई देता था। पर लेजर इलाज के तीन सेशन के बाद, छह अपने साथी का अपने बिस्तर पर वापस स्वागत करने में सक्षम थे।
पार्टिसिपेंट्स ने तीन सेशन लिए, जिनमें से प्रत्येक लगभग 15 मिनट तक चला और दो सप्ताह के अंतराल पर थे। रिसर्च के रिजल्ट्स से पता चला कि 68.4% पार्टिसिपेंट्स ने अब खर्राटे नहीं लिए और 31.6% में मामूली सुधार हुआ। यह समझने के लिए कि लेजर उपचार कितना कारगर है, पुर्तगाल में यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ साइंसेज में एक नया रिसर्च चल रही है, जहाँ प्लेसबो की तुलना की जाएगी।
यह भी पढ़ें :- Nataša Stanković आखिर क्या कहना चाहती हैं? एक्ट्रेस के लेटेस्ट पोस्ट ने फैंस को फिर किया कंफ्यूज
क्या कर सकते है जीवन शैली में बदलाव?
खर्राटों के सभी मामले नरम टिशूज के पर्याप्त रूप से स्ट्रांग न होने के कारण नहीं होते हैं। उदाहरण के लिए, स्लीप एपनिया में विंड पाइप पूरी तरह से बंद हो जाता है और अक्सर नींद के दौरान सांस लेना बंद हो जाता है। स्लीप एपनिया के कुछ जोखिम कारणों में सबसे पहला है अधिक वजन होना, पीठ के बल सोना, शराब पीना और धूम्रपान करना।
जीवनशैली में बदलाव कभी-कभी खर्राटों में मदद कर सकते हैं, उदाहरण के लिए, जीभ को विंड पाइप को ब्लॉक करने और कंपन पैदा करने से रोकने के लिए माउथगार्ड का उपयोग करना। माना जाता है कि प्रकाश और गर्मी का संयोजन कोलेजन का उत्पादन करने वाली कोशिकाओं को उत्तेजित करता है जो नरम टिशूज को सख्त करने में मदद करता है और उन्हें सिकोड़ता है।
संबंधित खबरें
क्या है शमोंडा वायरस, जो पहली बार इंसानों में पाया गया?
3 hrs agoशुगर की बीमारी शरीर के किन अंगों पर असर डाल सकती है?
3 hrs agoप्रेग्नेंसी के पहले 3 महीने हैं सबसे ज्यादा जरूरी, AIIMS की डॉक्टर ने बताया
5 hrs agoन दर्द, न शुरुआती लक्षण! फिर भी आंखों की रोशनी छीन सकता है ग्लूकोमा
7 hrs agoशरीर में खुजली होना किडनी की बीमारी का भी हो सकता है संकेत
8 hrs agoकैंसर के 7 प्रमुख चेतावनी संकेत क्या हैं? स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया
12 hrs agoपतली कमर और चपटे पेट के लिए ये 5 योग हैं बेस्ट, फिट दिखने लगेगा शरीर
1 day agoसाइलेंट निमोनिया क्या है? बिना बुखार और खांसी के भी हो सकता है इंफेक्शन
1 day agoकिस कारण हकलाने लगता है व्यक्ति? AIIMS के प्रोफेसर ने बताया
1 day agoआयोडीन की कमी का कारण बन रहा है काला नमक, बढ़ा रहा है घेंघा का खतरा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines