Snore Problems: अगर रात या दिन में सोते टाइम खर्राटे आते हैं और नींद बार-बार टूट जाती है, तो ये खतरे की निशानी है। खर्राटे लेना वैसे तो सामान्य है। लेकिन जो खर्राटे लेते हैं,उनकी सेहत पर असर पड़ता है साथ ही बाकियों को परेशानी भी होती है। तो सवाल ये है क्यों आते हैं खर्राटे? खर्राटे लेना कब हानिकारक हो सकता है? खर्राटे का कारण होता है सांस लेने के रास्ते में होने वाली परेशानी, जो अधिकतर नाक और गले में देखने को मिलती है। हवा को उस कम वाली जगह से गुजरने के लिए काफी कोशिश करनी पड़ती है, जिसकी वजह से खर्राटे आते हैं।

विज्ञापन

खर्राटों के लक्षण

  • सोते टाइम तेज आवाज के साथ सांस लेना और छोड़ना
  • सुस्ती और आलस में रहना
  • थकान महसूस करना
  • सुबह सिर में दर्द होना
  • ज्यादा नींद का आना
  • मेमोरी कमजोर होना
  • मानसिक तनाव

ये भी पढ़ें- नाखून चबाने की आदत है तो जान लें, क्या हैं इसके फायदे-नुकसान

विज्ञापन

कारण

  • अधिक मोटापा
  • ज्यादा शराब का सेवन
  • बढ़ती उम्र
  • कॉल्ड और खांसी होना

Disclaimer: इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। News24 की ओर से किसी जानकारी और सूचना को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ