Sneezing problem in morning: सुबह उठते ही कई लोगों को लगातार छींक आती हैं। एक तरह से इसे मेडिकल फील्ड में एलर्जिक राइनाइटिस (Allergic Rhinitis) बोलते हैं। ऐसा कई बार अचानक मौसम में बदलाव, डस्ट, वातावरण में नमी होना, किसी भी तरह के स्प्रे और प्रदूषण से एलर्जिक राइनाइटिस की परेशानी हो सकती है। साइनस की प्रॉब्लम में भी सुबह के समय छींक आती है।
सांस लेते समय हवा में मौजूद डस्ट पार्टिकल्स बॉडी के अंदर एंटर करते हैं और फिर इससे रिएक्शन होता है। इसलिए छींक आती है, लेकिन कुछ बातों का विशेष ध्यान रखते हुए इसे काफी हद तक सही कर सकते हैं।
घरेलू उपाय
- अगर आप एलर्जिक राइनाइटिस से पीड़ित हैं, तो सबसे पहले हल्की डाइट की हैबिट बनाएं। खाने में सेंधा नमक का प्रयोग करें और पानी हमेशा गुनगुना पिएं।
सुबह की छीकों से छुटकारा पाने के घरेलू उपाय जानने के लिए Click करें इस Video पर-
- इस समस्या में आप 9-10 तुलसी के पत्ते, 1/4 चम्मच काली मिर्च पाउडर, अदरक कसा हुआ और 1/2 चम्मच वाइन रूट पाउडर को 1 कप पानी में डालें और उबालें। जब तक पानी आधा न रह जाए, तब तक इसे उबालना चाहिए। अब बाकी बचे पानी को छानकर सुबह-शाम गुनगुना पिएं।
- छींक आने की समस्या को सही करने के लिए हाफ स्पून हल्दी और थोड़ा सा सेंधा नमक गुनगुने पानी में मिलाएं। अब इसे गुनगुना ही पिएं। इससे एलर्जी में आराम मिलता है और इसमें मौजूद एंटी एलर्जिक, एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटी बैक्टीरियल गुण राइनाइटिस में राहत देने का काम करते हैं।
ये भी पढ़ें- नमक का सेवन किडनी के लिए खतरनाक! Study में हुआ खुलासा
- इस परेशानी में आंवला भी फायदा करता है। इसके लिए 1 चम्मच शहद में आधा चम्मच आंवला पाउडर मिलाकर 2 बार सेवन करें। अगर आपको ये पसंद नहीं है, तो आंवला और पुदीना के पत्तों की चाय का सेवन कर सकते हैं।
सुबह की एलर्जी का क्या कारण है? Click करें Dr Nene की Video पर-
- डेली स्टीम लेने से भी इस परेशानी को कम कर सकते हैं। इसके लिए गर्म पानी में थोड़ा कपूर डालें और 15 Min तक भाप लें। इससे सुबह छींकने की परेशानी को कम किया जा सकता है।
Disclaimer: इसमें दी गई जानकारी पाठक खुद पर अमल करने से पहले डॉक्टर या हेल्थ एक्सपर्ट से सलाह जरूर कर लें। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
BP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
8 hrs agoएक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
11 hrs agoबिना दर्द की गांठ भी हो सकती है कैंसर का संकेत, गलती से न करें इग्नोर
11 hrs agoकिस बीमारी के बाद हार्ट अटैक आने की संभावना बढ़ जाती है? जानिए यहां
14 hrs agoLung Cancer Symptoms: ये 6 दिक्कतें हो सकती हैं फेफड़ों के कैंसर का लक्षण
15 hrs agoदुबले-पतले हैं और वजन बढ़ाना चाहते हैं तो यहां जानिए किस तरह बढ़ाएं वजन
18 hrs agoक्या मुंह में छाले होने का कारण कैंसर है? जानें कब हो सकती है बीमारी
18 hrs agoआखिर मासूम बच्चों को क्यों होता है कैंसर? माता-पिता जरूर जानें ये जरूरी बात
1 day agoबार-बार लगती रहती है भूख? ब्लड शुगर से हो सकता है कनेक्शन
1 day agoरोजाना 6 घंटे से कम सोते हैं तो जान लें सेहत पर पड़ने वाले ये प्रभाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines