less sleep, meal skipping cause hormonal imbalance: हार्मोन की हमारे शरीर के स्वास्थ्य में अहम भूमिका होती है। अच्छे स्वास्थ्य के लिए हार्मोन को बैलेंस में रखना बहुत जरूरी होता है। इसका बैलेंस बिगड़ने के चलते शरीर में कई गंभीर बीमारी पैदा हो सकती हैं। हम जो कुछ खाते या पीते हैं उसका सीधा असर हमारे हार्मोंस पर पड़ता है। प्रोसेस्ड फूड, शुगर और अनहेल्दी फैट से इंसुलिन में बाधा पहुंची है। इसके चलते हार्मोन का बैलेंस बिगड़ने का खतरा रहता है। साथ ही डाइट में विटामिन और मिनरल जैसे न्यूट्रिशन हार्मोन को प्रभावित करते हैं। हार्मोन को बैलेंस में रखने के लिए हेल्दी लाइफ स्टाइल को फॉलो करना बहुत आवश्यक होता है। इसी तरह की हमारी कई कॉमन आदतें होती हैं, जिसके चलते हमारे हार्मोन इंबैलेंस हो जाते हैं और स्वास्थ्य का खतरा पैदा हो जाता है।
1. मील को स्किप करना
हम सभी का शेड्यूल बहुत व्यस्त होता है जिसके कारण हमें अक्सर नाश्ता या कभी-कभी दोपहर का भोजन भी छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ता है। नाश्ता दिन का सबसे महत्वपूर्ण भोजन होने के बावजूद, कुछ लोगों नाश्ते में टोस्ट खाते या कॉफी पीते हैं। ऐसी आदतें लंबे समय में आपके संपूर्ण स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकती हैं और हार्मोनल असंतुलन का कारण बन सकती हैं।
2. जिम में बहुत ज्यादा मेहनत करना
शारीरिक एक्टिविटी करना और कैलोरी जलाना हमेशा अच्छा होता है। लेकिन अगर आप हाई-इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग (HIIT) कर रहे हैं, तो इससे आपके हार्मोन में असंतुलन भी हो सकता है।
3. पर्याप्त मात्रा में नींद न लेना
नींद हमारी दिनचर्या का एक अनिवार्य हिस्सा है और इसे प्राथमिकता दी जानी चाहिए। डेडलाइन पूरी करने के लिए अपनी नींद का त्याग करने से आपको कुछ प्रशंसा तो मिल सकती है, लेकिन इसका आपके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। नींद के लिए 6 से 7 घंटे न मिलना आपके हार्मोनल असंतुलन का एक और कारण हो सकता है।
4. ज्यादा टाइम स्क्रीन पर बिताना
पूरा दिन स्क्रीन पर चिपके रहने से भी आपके हार्मोन में बदलाव आ सकता है। इतना ही नहीं कई लोग तो सुबह उठकर चमकदार स्क्रीन देखने लग जाते हैं। इससे हार्मोन का संतुलन बिगड़ने का खतरा रहता है। इसलिए सलाह दी जाती है कि हर दिन के लिए एक टाइमर सेट करें ताकि जब आपको आवश्यकता हो तब आप फोन को साइड में रख दें।
5. इंडोकरीन डिस्टर्बिंग केमिकल्स का इस्तेमाल करना
पोषण विशेषज्ञ के अनुसार, प्लास्टिक की पानी की बोतलें, एल्यूमीनियम के डिब्बे और सौंदर्य प्रसाधन जैसी चीजों में इंडोकरीन डिस्टर्बिंग केमिकल्स हो सकते हैं। ये केमिकल्स आपके शरीर के इंडोकरीन तंत्र के सामान्य कामकाज में बाधा डाल सकते हैं, जो हार्मोन के स्राव के लिए जिम्मेदार होते हैं।
संबंधित खबरें
छोटी बात पर रोने या डरने लगता है बच्चा? कहीं एंग्जायटी का शिकार तो नहीं
6 hrs agoडायबिटीज के मरीज नवरात्रि में भूखे रहें या नहीं? जानिए व्रत रखते वक्त क्या
8 hrs agoसर्वाइकल कैंसर के शुरुआती लक्षण क्या हैं? अक्सर महिलाएं कर देती हैं इग्नोर
11 hrs agoकैसे पता चलेगा आप या आपका कोई अपना हो गया है डिप्रेशन का शिकार?
14 hrs agoआखिर ट्रीटमेंट के बाद भी क्यों लौट आता है कैंसर? एक्सपर्ट जानिए वजह
1 day agoनवरात्रि से पहले 15,000 की IV ड्रिप लगवा रहे हैं अहमदाबाद के Gen Z
1 day agoवैज्ञानिकों ने ढूंढ निकाला गांव जहां असाधारण लंबी उम्र जीती हैं महिलाएं
1 day agoक्या पोहा खाने से शुगर बढ़ सकती है? डॉक्टर ने बताया सुबह क्या न खाएं
1 day agoWorld Sight Day 2026: आंखों की रोशनी जाने के संकेतों को पहचानना है जरूरी
1 day agoथायराइड बढ़ने पर क्या खाएं? डाइट में शामिल करें ये चीजें, एक्सपर्ट से जानें
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines