---विज्ञापन---

हेल्थ angle-right

नींद में बड़बड़ाते हैं तो कारण और इलाज जान लें, कहीं आप तो नहीं इस बीमारी के शिकार

Sleep Talking Disorder: कुछ लोगों को नींद में ये पता नहीं चलता है कि वो बड़बड़ा रहा है। यह एक बहुत ही नॉर्मल बात है और इसे आमतौर पर मेडिकल प्रॉब्लम में काउंट नहीं किया जाता है। आखिर क्या है ये डिसऑर्डर और इसका क्या कारण है। 

---खबर नीचे जारी है---

Sleep Talking Disorder: क्या आपको रात को सोते समय बड़बड़ाने की आदत है? क्या आप भी नींद में बातें करते हैं? क्या आपकी वजह से दूसरों की नींद टूट जाती है। तो जरा संभल जाएं, ये एक प्रकार का पैरासोमनिया है। हालांकि, इसे डॉक्टर कोई बीमारी नहीं मानते हैं और न तो इसके बारे में ज्यादा जानकारी है। वहीं, जो लोग इस समस्या से पीड़ित हैं, उन्हें जरा भी एहसास नहीं होता है कि वो नींद में कुछ बोल रहे हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें, नींद में बोलने वाला व्यक्ति एक टाइम में 30 SEC से ज्यादा नहीं बोलता है और फिर चुप हो जाता है। आइए जान लेते हैं नींद में किस कारण  बड़बड़ाते हैं और कैसे इस समस्या से पाएं राहत..

नींद में बड़बड़ाने का कारण

तनाव, नींद की कमी, डिप्रेशन, थकान महसूस करना, शराब या किसी मेडिसिन के कारण, बुखार होने पर नींद में व्यक्ति बड़बड़ाता है। इसके अलावा अगर किसी की फैमिली में नींद में बोलने की आदत है, तो भी इससे स्‍लीप डिसऑर्डर की समस्या होती है।

---खबर नीचे जारी है---

नींद में बड़बड़ाने की समस्या का इलाज 

तनाव कम लें 

नींद में बड़बड़ाने के पीछे सबसे बड़ा कारण तनाव होता है। अगर किसी बात को लेकर चिंता में लगातार रहते हैं, तो यह समस्या हो सकती है। इससे बचने के लिए अपने दिमाग को रिलैक्स करें।

---खबर नीचे जारी है---

आरईएम स्लीप बिहेवियर डिसऑर्डर

सोते हुए चिल्लाने या हाथ-पैर चलाने की आदत डिमेंशिया जैसी बीमारियों के लक्षण भी होते हैं। इसे ‘आरईएम स्लीप बिहेवियर डिसऑर्डर’ बोला जाता है। आरईएम नींद की वो स्टेज है, जहां नींद के दौरान या फिर सपने में जो कुछ दिख रहा है या हो रहा है। उसे हम सच मानने लगते हैं। इसके अलावा, मेडिसिन का रिएक्शन, तनाव, मेंटल हेल्थ समस्या की वजह से भी लोग नींद में बड़बड़ाते हैं।

---खबर नीचे जारी है---

समय पर सोना 

---खबर नीचे जारी है---

समय पर सोते हैं तो जागने में परेशानी नहीं होती है और इस आदत से छुटकारा मिलता है। ऐसा रूटीन रखने से नींद भी पूरी होती है और प्रॉब्लम भी दूर होती है।

रेगुलर एक्‍सरसाइज करें 

---खबर नीचे जारी है---

अक्सर कई बार शरीर में ब्लड सर्कुलेशन सही से न होने की वजह से नींद में बड़बड़ा सकते हैं। ऐसे में इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए रेगुलर योग और एक्‍सरसाइज करें। अगर इन सबके बावजूद समस्या बनी रहती है तो किसी अच्छे साइकोथैरेपिस्ट से मिलें।

ये भी पढ़ें-  Heatwave का असर! ज्यादा देर भूखा रहना पड़ सकता है भारी! हो सकते हैं Liver-Kidney डैमेज

---खबर नीचे जारी है---

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य ले लें। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

First published on: Jun 03, 2024 09:08 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola