हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

त्योहारों के बाद शरीर के लिए क्यों जरूरी है नींद? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

विज्ञापन
फोटो क्रेडिट- फ्रीपिक

Sleep Benefits: त्योहार का मतलब खुशियां मनाना, मौज-मस्ती करना और परिवार के साथ समय बिताना है। आजकल भारत में त्योहारों का मौसम है, ये समय उत्साह का होता है। इस समय की दिनचर्या बड़ी व्यस्त होती है। ऐसे में थकावट होना लाजमी है, थकावट को दूर करने के लिए नींद जरूरी होती है। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, त्योहारों के बाद हर इंसान को नींद जरूर लेनी चाहिए। नींद लेने के बाद बॉडी की रिकवरी जल्दी होती है और थकावट कम हो जाती है। चलिए, जानते हैं फेस्टिव मोड के बाद नींद की जरूरत क्यों होती है?

नींद क्यों जरूरी है?

असल में किसी भी त्योहार में नाच-गाना होना लाजमी है। ऐसे में आपका मानसिक स्वास्थ्य प्रभावित होता है और शरीर में थकान होती है। अगर आप नींद नहीं लेते हैं तो आपको काफी नुकसान हो सकता है। भरपूर नींद लेने से इम्यूनिटी मजबूत होती है। अच्छी नींद से मेटाबॉलिज्म भी मजबूत होता है।

ये भी पढ़ें: हार्टअटैक के बढ़ते केसों में भारतीय युवा क्यों? स्पेशलिस्ट ने गिनाए कारण, ऐसे करें बचाव

त्योहार के बाद रिकवरी के लिए नींद क्यों जरूरी है?

1. एनर्जी

त्योहारों में रातभर जागना पड़ता है और सुबह जल्दी उठना पड़ता है। घर की साफ-सफाई करनी होती है और खाना बनाना होता है, ऐसे में शरीर की ऊर्जा कम हो जाती है। नींद शरीर की ऊर्जा को बढ़ाता है। नींद से एनर्जी लेने का तरीका नेचुरल है जिससे आपकी सेहत को फायदा ही फायदा होगा। पर्याप्त नींद से मांसपेशियां रिकवर होती है। पर्याप्त नींद लेने से हार्मोन बैलेंस रहता है। इससे आप अगली सुबह फ्रेश फील करते हैं।

2. मेमोरी पावर

नींद मस्तिष्क के स्वास्थ्य और कार्यों जैसे- ध्यान लगाना, फोकस करना या किसी बात के लिए डिसीजन लेने के लिए जरूरी होती है। त्योहारों के मौसम में अक्सर चमकदार रोशनी, तेज म्यूजिक के चलते मेंटल हेल्थ पर प्रभाव पड़ता है। नींद अधूरी रहने से आपको दिन के समय देखने में परेशानी हो सकती है। नींद लेने से आपका ब्रेन डिटॉक्स हो जाता है। कुछ लोगों को नींद पूरी न होने से स्ट्रेस होने लगता है।

फोटो क्रेडिट- फ्रीपिक

3. इम्यूनिटी

देर तक जागना, नींद न लेना और त्योहारों के दौरान ज्यादा मेहनत वाले काम करने इम्यूनिटी प्रभावित होती है, जिससे शरीर बीमारियों से लड़ने में कमजोर हो जाता है। नींद से साइटोकिन्स नामक प्रोटीन का उत्पादन होता है जो संक्रमण, सूजन और तनाव से लड़ने में आपकी मदद करता है। नींद न लेने से शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाती है, जिससे सर्दी, फ्लू या अन्य संक्रमण होने की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे में आपको त्योहार के बाद अच्छी और पर्याप्त नींद जरूर लेनी चाहिए।

4. हार्मोनल बैलेंस

त्योहार के समय हमारे इमोशन्स एकदम बदलते हैं कभी हम खुश होते हैं तो कभी अगले ही पल हम किसी तनाव में आ जाते हैं। ऐसे में शरीर का हार्मोनल बैलेंस बिगड़ जाता है। नींद मूड और भावनाओं को नियंत्रित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। नींद की कमी से चिड़चिड़ापन और चिंता भी बढ़ जाती है। त्योहार के बाद पर्याप्त नींद लेने से आपके हार्मोन नियंत्रित रहते हैं और आप खुश रहते हैं। अच्छी नींद से डोपामाइन हार्मोन भी रिलीज होते हैं।

5. मजबूत मेटाबॉलिज्म

त्योहारों के जश्न में खाने-पीने की चीजें भी शामिल होती हैं – हैवी खाना, मिठाई और कुछ लोगों के लिए शराब का सेवन भी इनमें शामिल हैं। इन सभी से आपका मेटाबॉलिज्म वीक हो जाता है और शरीर का इंसुलिन स्तर भी प्रभावित होता है। जब आपको पर्याप्त नींद नहीं मिलती है, तो  हार्मोन का संतुलन बिगड़ जाता है, जिससे भूख बढ़ जाती है, मीठा खाने की लालसा होती है। इस वजह से आप और ज्यादा अनहेल्दी खाना खा लेते हैं, जिससे मेटाबॉलिज्म कमजोर हो सकता है।

ये भी पढ़ें- Weight Loss: चिया सीड्स, सब्जा और तुलसी के बीज में कौन सा ज्यादा असरदार?

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें