Skin Care TIPS: सर्दियों के मौसम में स्किन का खास ख्याल रखना पड़ता है। इस मौसम में सर्दे हवाएं चेहरे की नमी छीन लेती हैं। जब चेहरे की नमी चली जाती है तो चेहरे पर सफेद फफूद सी दिखने लगती है, स्किन बहुत ज्यादा ड्राई हो जाती है। यही वजह है कि त्वचा की ज्यादा देखभाल करने की जरूरत होती है।
सर्दियों के मौसम में अगर आप दिनभर चेहरे को खूबसूरत और खिला-खिला रखना चाहते हैं तो ये खबर आपके काम की है। इसके लिए आपको सुबह के वक्त उठकर कुछ ऐसे काम करने होंगे, जिससे आपका फेस बढ़िया रहे। ऐसा करने से न केवल त्वचा में खोई हुई चमक लौटा सकते हैं, बल्कि उसमें नमी और ऑयल दोनों बरकरार भी रख सकते हैं।
और पढ़िए –Tandoori Coffee Recipe: तंदूर के बिना घर में बनाएं तंदूरी कॉफी, जानें आसान रेसिपी
पहला काम, त्वचा स्टीमिंग करें
सर्दियों के मौसम में स्किन को मुलायम रखने के लिए स्टीमिंग जरूरी है। ऐसा करने से न केवल रोमछिद्र खुल सकते हैं, बल्कि त्वचा की deep-cleaning भी हो सकती है। इसके लिए आपको नीचे दी गई विधि अपनानी होगी।
- स्किन को स्टीमिंग करने के लिए एक बर्तन में गुनगुना पानी लें।
- इस पानी में गुलाब की कुछ पंखुड़ियां- रोजमैरी की पत्तियां डालें।
- इसके बाद साफ कपड़े से इस पानी में भिगोकर अच्छे से निचोड़ लें।
- फिर अपनी त्वचा को हल्के हल्के हाथों से साफ करना है।
- 3 मिनट इस तौलिये से त्वचा को हल्के हल्के हाथों से साफ करते रहें।
- ऐसा करने से आप त्वचा की गंदगी को साफ कर पाएंगे।
दूसरा काम- मसाज करें
स्किन को स्टीम देने के बाद आप चेहरे की मसाज करें। मसाज करने से चेहरे पर निखार और ग्लो दोनों लौट सकते हैं। एक्सपर्ट्स कहते हैं कि स्टीम के बाद त्वचा पर मालिश करने से न केवल ब्लड सरकुलेशन बढ़ सकता है, बल्कि त्वचा की गंदगी भी बाहर आ सकती है। चेहरे की मसाज करने के लिए आप नारियल का तेल या फिर तिल के तेल का उपयोग कर सकते हैं।
तीसरा काम-चेहरे को एक्सफोलिएट करें
चेहरे पर लंबे समय तक निखार बरकरार रखने के लिए स्किन को एक्सफोलिएट करना जरूरी होता है। इससे ग्लोइंग स्किन पाने में काफी मदद मिलती है। आप हल्के हाथों से त्वचा को साफ करें और डेड स्किन से छुटकारा पाएं। स्किन को एक्सफोलिएट करने से पहले माइल्ड साबुन या फेस वॉश की मदद से चेहरे को अच्छे से धो लें, फिर त्वचा पर स्क्रबिंग करें। स्क्रबिंग के बाद फेस को साफ पानी से धो लें।
चेहरे पर मॉइश्चरराइजर जरूर लगाएं
ऊपर बताए गए तीनों स्टेप्स के बाद आप चेहरे पर मॉइश्चरराइजर का इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसा करने से त्वचा कि खोई नमी भी लौट कर आ सकती है। जब भी आप मॉइश्चरराइजर लगाएं तो 2 मिनट तक फेस मसाज करते रहें।
Disclaimer– खबर में दी गई जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है। हालांकि इसकी नैतिक जिम्मेदारी न्यूज 24 हिन्दी की नहीं है। आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से जरूर संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
और पढ़िए –हेल्थ से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
पीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
1 hr agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
1 hr agoक्या सुबह नींबू पानी पीने से वजन तेजी से घटता है? रिसर्च से जानिए
5 hrs agoबेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
20 hrs agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
23 hrs agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
1 day agoखर्राटों को न करें नजरअंदाज! रात में सांस रुकना हो सकता है खतरनाक संकेत
1 day agoघुटने, कमर और गर्दन की अकड़न को दूर करने के लिए करें ये 5 काम
1 day agoपैनक्रियाज में कैंसर होने पर कैसे पता चलता है? जानिए इस Cancer के लक्षण
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines