Skin Care Tips: मौसम में बदलाव के साथ ही त्वचा को भी परेशानी होने लगती है। अब गर्मी का मौसम आ गया है और धूप, धूल-मिट्टी के कारण स्किन पर बुरा असर होता है।
इसलिए आपको अपने चेहरे का खास ख्याल रखने की जरूरत होती है। भीषण गर्मी से किसी की भी स्किन को नुकसान हो सकता है, इसलिए आज हम आपको त्वचा की अच्छी देखभाल करने के तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं।
गर्मियों में ऐसे करें त्वचा की देखभाल
1. केमिकल युक्त उत्पादों को भूलकर भी ना लगाएं
अक्सर लोग अपनी स्किन पर ना जाने कितने तरह के केमिकल युक्त उत्पादों का इस्तेमाल करते हैं, जिससे त्वचा को भारी नुकसान होता है। इसलिए स्किन के लिए प्राकृतिक विकल्पों का इस्तेमाल करना ही फायदेमंद होता है, जो स्किन को नुकसान नहीं देते हैं।
और पढ़िए – Benefits Of Licorice For Skin: स्किन की रंगत बदल देगी मुलेठी, ऐसे करें यूज, मिलेंगे 6 शानदार फायदे
2. खूब फल खाएं
गर्मियों के मौसम में शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाने खूब फलों का सेवन करना चाहिए। इसमें आप अंगूर, तरबूज, आम, संतरा को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इस तरह के फलों में भरपूर मात्रा में पानी होता है और इससे स्किन का ग्लो और चमक बनी रहती है।
3. हरी सब्जियों को ज्यादा से ज्यादा खाएं
गर्मी के मौसम में हरी पत्तेदार सब्जियों को खाना बहुत ही ज्यादा जरूरी होता है। इससे शरीर में पानी की कमी नहीं होती है। साथ ही ये त्वचा को भी कई फायदे देती है। साथ ही हरी सब्जियों को खाने से त्वचा की चमक बनी रहती है।
4. सनस्क्रीन का इस्तेमाल करना ना भूलें
अक्सर सलाह दी जाती है कि हर मौसम में सनस्क्रीन का इस्तेमाल करना चाहिए। खास तौर पर गर्मियों के मौसम में तो जब भी घर से बाहर निकलें तो सनस्क्रीन का इस्तेमाल जरूर करें। इससे आप सूरज से निकलने वाली खतरनाक अल्ट्रावॉयलेट किरणों से बचें रहेंगे।
5. चेहरे को ठंडे पानी से जरूर धोएं
गर्मियों के मौसम में खास ध्यान रखें कि अगर आप बाहर से आएं हैं, तो कुछ देर बाद अपने चेहरे को ठंडे पानी से जरूर धोएं। साथ ही सप्ताह में कम से कम 2 बार चेहरे को स्क्रब जरूर करें। ऐसा करने से आपके चेहरे से धूल, पसीना, प्रदूषण सब खत्म हो जाएगा और चेहरे की चमक बनी रहेगी।
और पढ़िए – Food For glowing skin: बुढ़ापा दूर करती हैं ये 5 चीजें, चेहरे पर आता है जबरदस्त ग्लो
6. पानी पीना ना भूलें
गर्मी के मौसम में पानी का सेवन करते रहना चाहिए। चेहरे की चमक के लिए भरपूर पानी का सेवन करना बहुत जरूरी होता है। इसलिए बराबर मात्रा में पानी पीते रहें। इससे आपकी स्किन का ग्लो भी बढ़ेगा और आपको अन्य कई स्वास्थ्य संबंधी लाभ भी मिलेंगे।
Disclaimer: संबंधित लेख पाठक की जानकारी और जागरूकता बढ़ाने के लिए है। न्यूज24 इस लेख में प्रदत्त जानकारी और सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि इसके बारे में चिकित्सीय सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
संबंधित खबरें
त्योहारों में देर रात तक जागना पड़ सकता है भारी, दिख सकते हैं ये लक्षण
5 hrs agoदिल्ली की जहरीली हवा से बच्चों और बुजुर्गों को कैसे बचाएं? अपनाएं ये जरूरी
6 hrs agoत्योहार के बाद गैस और एसिडिटी कर देते हैं परेशान? अपनाए ये Tips
10 hrs agoक्या स्तन की हर गांठ कैंसर वाली होती है? AIIMS डॉक्टर ने बताए लक्षण
10 hrs agoप्रदूषित हवा से बचाव के लिए कौन सा मास्क लगाना चाहिए? जानिए यहां
11 hrs agoसर्दियों में खुद को कैसे रखें हाइड्रेटेड? बाबा रामदेव ने बताया उपाय
15 hrs agoमल में खून से लेकर पेट फूलने तक, पेट के कैंसर के लक्षण जानिए यहां
1 day agoपटाखों से आंखों को हो सकता है नुकसान, AIIMS ने बताया किन गलतियों से बचें
1 day agoहार्ट अटैक में एक-एक सेकंड है कीमती, डॉक्टर ने बताया कैसे बचाएं जान
2 days agoसीने में सुई चुभने जैसा दर्द क्यों होता है? समझें प्लूरिटिक पेन के कारण
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines