Skin Care TIPS: एक साफ सुधरी स्किन और चमकदार चेहरा सब चाहते हैं। हम देखते हैं कि अधिकतर लोग गर्दन और अंडरआर्म के नीचे आने वाले कालेपन से परेशान होते हैं। लाख कोशिशों के बाद भी इससे निजात नहीं मिलता। अगर आप शरीर के किसी भी हिस्से में मौजूद कालेपदन से निजात पाना चाहते हैं तो एलोवेरा फायदेमंद साबित हो सकता है।
दरअसल, जिन लोगों को पसीना बहुत ज्यादा आता है उनकी गर्दन के आस-पास मैल जमने लगती है, जिसके कारण गर्दन धीरे-धीरे काली पड़ जाती है। ऐसा ही अंडर आर्म के साथ भी है। अंडर आर्म काले होने के चलते लोग स्लीवलेस कपड़े नहीं पहन पाते हैं। इन दोनों ही समस्याओं में एलोवेरा फायदेमंद है।
स्किन के लिए कैसे फायदेमंद है एलोवेरा?
एलोवेरा जेल हर तरह के ब्यूटी ट्रीटमेंट में काम आता है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी बैक्टिरियल और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, एलोवेरा जेल का इस्तेमाल स्किन की कई समस्याओं को ठीक करने के लिए किया जाता है, जैसे सनबर्न, जलन, त्वचा का जल जाना आदि। एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होने के चलते एलोवेरा गर्दन और अंडरआर्म के काले कर देने वाले एंजाइम को लॉक करता है। इससे धीरे-धीरे गर्दन का कालापन फीका पड़ने लगता है।
शरीर पर मौजूद कालापन दूर करने का घरेलू उपाय
- एक चम्मच नारियल तेल (coconut oil) लेकर उसमें एक चम्मच टूथपेस्ट मिलाएं।
अब उसमें आधा चम्मच नमक (salt) मिलाकर गर्दन और अंडरआर्म में लगा लीजिए। - इसके बाद एक आधा लेमन लीजिए और उससे दस मिनट तक रब करके साफ पानी से धो लीजिए।
- हफ्ते में ऐसा 1 बार करने से रिजल्ट 15 दिन में नजर आने लग जाएगा।
- रोज एलोवेरा की पत्ती तोड़कर जैल निकालें। उससे 15 से 20 मिनट के लिए गर्दन पर मालिश करें। इससे त्वचा का कालापन दूर होगा।
Disclaimer: संबंधित लेख पाठक की जानकारी और जागरूकता बढ़ाने के लिए है। न्यूज24 इस लेख में प्रदत्त जानकारी और सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि इसके बारे में चिकित्सीय सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
संबंधित खबरें
रातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
11 hrs agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
15 hrs agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
16 hrs agoडायबिटीज में ब्लड शुगर रखना है कंट्रोल? आज से अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें
17 hrs agoबच्चे का वजन उम्र के हिसाब से ज्यादा है? जानिए माता-पिता कैसे करें सही मदद
1 day agoदिल की बीमारी को कैसे पहचानें? WHO ने बताए कार्डियोवेस्कुलर डिजीज के लक्षण
1 day agoरोज होती है कब्ज? आपकी ये आदतें बिगाड़ रही हैं पेट की सेहत!
1 day agoक्या आप भी डायबिटीज को समझते हैं मामूली बीमारी? इन अंगों के लिए है खतरा
1 day agoPMOS से परेशान लड़कियों के लिए मददगार हो सकता है योग, AIIMS ने की रिसर्च
1 day agoक्या अंडा खाने से बढ़ता है कैंसर का खतरा? डॉक्टर से जानिए सच
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines