शरीर में कहीं भी कालापन है? इस 1 चीज के लगाते ही पाएं साफ-सुथरी स्किन, सभी पूछेंगे राज
Edited By Bhoopendra Rai

How to clean underarm
Edited By Bhoopendra Rai

How to clean underarm
Skin Care TIPS: एक साफ सुधरी स्किन और चमकदार चेहरा सब चाहते हैं। हम देखते हैं कि अधिकतर लोग गर्दन और अंडरआर्म के नीचे आने वाले कालेपन से परेशान होते हैं। लाख कोशिशों के बाद भी इससे निजात नहीं मिलता। अगर आप शरीर के किसी भी हिस्से में मौजूद कालेपदन से निजात पाना चाहते हैं तो एलोवेरा फायदेमंद साबित हो सकता है।
दरअसल, जिन लोगों को पसीना बहुत ज्यादा आता है उनकी गर्दन के आस-पास मैल जमने लगती है, जिसके कारण गर्दन धीरे-धीरे काली पड़ जाती है। ऐसा ही अंडर आर्म के साथ भी है। अंडर आर्म काले होने के चलते लोग स्लीवलेस कपड़े नहीं पहन पाते हैं। इन दोनों ही समस्याओं में एलोवेरा फायदेमंद है।
एलोवेरा जेल हर तरह के ब्यूटी ट्रीटमेंट में काम आता है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी बैक्टिरियल और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, एलोवेरा जेल का इस्तेमाल स्किन की कई समस्याओं को ठीक करने के लिए किया जाता है, जैसे सनबर्न, जलन, त्वचा का जल जाना आदि। एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होने के चलते एलोवेरा गर्दन और अंडरआर्म के काले कर देने वाले एंजाइम को लॉक करता है। इससे धीरे-धीरे गर्दन का कालापन फीका पड़ने लगता है।
Disclaimer: संबंधित लेख पाठक की जानकारी और जागरूकता बढ़ाने के लिए है। न्यूज24 इस लेख में प्रदत्त जानकारी और सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि इसके बारे में चिकित्सीय सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: