Skin Care Tips: इन दिनों मानसून का मौसम चल रहा है। इस मौसम में स्किन का खास ख्याल रखना लेंजिंग हो जाता है। स्किन को बेदाग और निखार युक्त रखने के लिए लोग कई मंहगे ब्यूटी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं। जिनका असर एक वक्त के बाद खत्म हो जाता है, ऐसे में कुछ चीजें आपकी मदद कर सकती हैं।
दरअसल, मानसून के मौसम में लोगों की त्वचा डल और ड्राई दिखने लगती है। ये समस्याएं स्किन की रंगत बिगाड़कर रख देती हैं। इनसे बचने के लिए आप कुछ कॉमन चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं।
स्किन के लिए फायदेमंद है विटामिन सी
सेहत के साथ स्किन के लिए भी विटामिन सी फायदेमंद है। एंटी ऑक्सीडेंट तत्वों से भरपूर विटामिन सी का इस्तेमाल स्किन में कोलेजन बनाने का काम करता है। इसकी मदद से त्वचा के डार्क स्पॉट्स और डार्क सर्कल्स से छुटकारा पाया जा सकता है। आप डाइट में विटामिन सी से भरपूर चीजें खाएं।
गुलाब जल का करें इस्तेमाल
मानसून के मौसम में स्किन के लिए गुलाब जल बेहद फायदेमंद है। आप गुलाब जल की मदद की हल्के हाथों से मसाज करें और फिर चेहरा धोएं। ये त्वचा की ड्राइनेस दूर कर स्किन को हाइड्रेट रखने का काम करता है। इसके साथ ही ऑयली त्वचा का एक्स्ट्रा ऑयल कम करता है।
स्किन के लिए फायदेमंद ग्रीन टी
ग्रीन टी सेहत के साथ स्किन के लिए भी फायदेमंद होती है। इसे एंटी-बैक्टीरियल तत्वों का बेस्ट सोर्स माना जाता है। अगर आप नियमित तौरे पर ग्रीन टी का इस्तेमाल करते हैं तो कील-मुंहासों और दाग-धब्बों की समस्या से निजात पा सकते हैं।
कोकनट ऑयल लगाएं
नारियल का तेल स्किन के लिए बेहद लाभकारी होता है। इसे चेहरे पर लगाने से ड्राइनेस की समस्या दूर होती है। साथ ही मॉइश्चर मेंटेन रखने में मदद मिलती है। एंटी बैक्टीरियल, एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर कोकोनट ऑयल मानसून के मौमम में स्किन को बैक्टीरिया और इंफेक्शन फ्री रखता है।
Disclaimer– खबर में दी गई जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है। हालांकि इसकी नैतिक जिम्मेदारी न्यूज 24 हिन्दी की नहीं है। आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से जरूर संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
संबंधित खबरें
हाथ-पैर पर दिखने वाली गांठ कैंसर की है या नहीं कैसे पता चलेगा
2 hrs agoक्या कैंसर परिवार में पीढ़ी-दर-पीढ़ी चलता है? जानिए पूरी सच्चाई
3 hrs agoविटामिन B12 की कमी से शरीर में क्या होता है? बॉडी में दिख सकते हैं ये लक्षण
9 hrs agoहाई बीपी से लेकर डायबिटीज तक, ये बीमारियां बढ़ा सकती हैं स्ट्रोक का खतरा
13 hrs agoशुगर के मरीज क्या रख सकते हैं व्रत? मीठा खाया तो क्या होगा
1 day agoमौसम बदलते ही पड़ जाते हैं बीमार? जानिए इसके पीछे की असली वजह
1 day agoपीरियड्स में ब्लड क्लॉट्स को न करें इग्नोर, शरीर के ये संकेत हैं गंभीर
1 day agoब्रेन ट्यूमर में कैसा होता है सिरदर्द, डॉक्टर ने बताए लक्षण और इलाज
1 day agoकरवा चौथ पर निर्जला व्रत रखते हैं? शरीर के इन संकेतों को न करें इग्नोर
1 day agoअंडाशय के कैंसर में महिलाओं को पेट के आस-पास होती हैं ये 3 दिक्कतें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines