Skin Care Tips: अगर आप निखरी त्वचा पाना चाहते हैं तो केले का इस्तेमाल करें। ये हमारी स्किन (Skin) के लिए बहुत फायदेमंद है. केले में ऐसे कई तत्व मौजूद होते हैं, जो नैचुरल तरीके से त्वचा को खूबसूरत बनाते हैं। खास बात ये है कि केला विटामिन्स (Vitamins)और मिनरल्स (Minerals) से भरपूर होता है। इसमें पाए जाने वाले पोटेशियम, कैल्शियम और जिंक जैसे तत्व स्किन सेल्स (Skin Cells) को साफ कर चेहरे पर निखार लाते हैं।
स्किन के लिए फायदेमंद केला
स्किन के लिए केला किसी वरदान से कम नहीं है। इसे चेहरे पर कई दूसरी चीजों के साथ मिलाकर लगाने से शानदार निखार मिलता है। इस खबर में हम आपके लिए केला से तैयार 3 ऐसे फेस पैक लेकर आए हैं, जो कई स्किन प्रॉब्लम्स से छुटकारा दिला सकते हैं. आइए जानते हैं कैले से फेसपैक बनाने का आसान तरीका और फायदे…
1. हल्दी, नीम और केले का फेस पैक
- सबसे पहले एक चम्मच हल्दी और एक चम्मच नीम का पाउडर लें।
- अब इन चीजों को बेहतर तरीके से मिला लें।
- इस फेसपैक को चेहरे पर अप्लाई करें।
- 20 मिनट तक लगा रहने दें और फिर साफ पानी से धो लें।
- इस फेसपैक को लगाने से पिंपल प्राॉब्लम्स दूर हो जाती हैं।
फायदा– नीम और हल्दी स्किन के लिए बेहद फायदेमंद है। इनमें एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो चेहरे को नुकसान पहुंचाने वाले बैक्टीरियाज का खात्मा करते हैं।
2. दही और केला का फेस पैक
- केले में थोड़ा सा दही मिलाकर पेस्ट बना लें।
- इस फेसपैक को चेहरे और गले में 20 तक लगा रहने दें।
- फिर गुनगुने पानी से धो लें।
- केला और दही दोनों ही चिकने होते हैं।
- गर्म पानी से धोने से चिकनाहट हट जाती है।
फायदा– दही भी स्किन के लिए फायदेमंद है। इस पैक से स्किन की झुर्रियां खत्म हो जाती हैं। त्वचा मुलायम होकर दमकने लगती है।
3. पपीता, खीरा और दही का फेस पैक
- सबसे पहले 100 ग्राम कैले के साथ 25 ग्राम खीरा और 25 ग्राम पपीता मिला लें।
- अब फेसपैक को 15-20 मिनट तक चेहरे पर लगाएं।
- फिर चेहरे को साफ पानी से धो लें।
- हफ्ते में तीन बार ऐसा करने से ग्लो आएगा।
फायदा- यदि आपकी स्किन आॉइली है केले के साथ खीरा और पपीता मिलाकर बना फेसपैक लगाना चाहिए। इससे त्वचा आॉइल फ्री हो जाती है। खास बात ये है कि इससे चेहरा साफ होकर निखर आता है।
Disclaimer– खबर में दी गई जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है। हालांकि इसकी नैतिक जिम्मेदारी न्यूज 24 हिन्दी की नहीं है। आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से जरूर संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
संबंधित खबरें
कमर के एक तरफ उठता है तेज दर्द और बेचैनी? किडनी स्टोन का हो सकता है लक्षण
7 hrs agoसांस फूलना कौन सी बीमारी का संकेत है? जानिए क्यों फूलती है सांस
8 hrs agoक्या अचानक धुंधला दिखना हाई ब्लड शुगर का संकेत है? गलती से न करें इग्नोर
9 hrs agoहर हफ्ते निकल आते हैं मुंह में छाले? खाना ही नहीं, ये भी हो सकते हैं कारण
12 hrs agoबच्चे को किस उम्र से ब्रश कराना चाहिए? AIIMS से जानिए
14 hrs agoमिर्गी में दिमाग के अंदर क्या होता है? AIIMS के डॉक्टर ने बताए 5 बड़े बदलाव
17 hrs agoभारत की सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन Cervavac को WHO की हरी झंडी
1 day agoचलने-फिरने में फूलती है सांस तो सावधान! कमजोरी समझकर न करें नजरअंदाज
1 day agoखाने के बाद बस 10 मिनट चलने की आदत कितनी फायदेमंद?
1 day agoप्लेग बीमारी क्या है और कैसे फैलती है? जानिए इसके लक्षण, क्या हैं तरीके
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines