हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Skin Care Oil: रात में चेहरे पर इस तरह लगाएं बादाम का तेल, आएगा गजब का निखार

विज्ञापन

Skin Care Oil: हम आपके लिए बादाम तेल के फायदे लेकर आए हैं। बेशुमार गुणों से भरपूर बादाम ना सिर्फ खाने में मजेदार लगता है, बल्कि स्किन के लिए उपयोगी है। सर्दी हो या गर्मी या फिर बारिश, रोज सोने से पहले चेहरे पर बादाम के तेल से मसाज करने से स्किन की कई परेशानियां दूर होती हैं। यह स्किन के दाग-धब्बों को दूर करता है, साथ ही चेहरे को चमकदार भी बनाता है।

बादाम के तेल में पाए जाने वाले तत्व

बादाम के तेल में विटामिन A,E,D, कैल्शियम, पोटैशियम, जिंक, आयरन, मैंगनीज, फास्फोरस और ओमेगा-3 फैटी एसिड भरपूर मात्रा में मौजूद होता है। बादाम के तेल के यह सभी गुण स्किन की समस्याओं का बेहतरीन उपचार हैं।

इन 2 तरीकों से करें इस्तेमाल

पहला तरीका– बादाम के तेल को किसी भी मॉस्चेराइजिंग लोशन में मिलाकर चेहरे पर लगाएं। रात को सोने से पहले बादाम का तेल लगाने से स्किन में निखार आता है।

दूसरा तरीका– रात में सोने से पहले बादाम के तेल से चेहरे की मसाज करें। हाथों पर तेल की कुछ बूंदें लेकर हथेलियों को आपस में रगड़ें ताकि तेल हल्का गर्म हो जाए. अब इसे अपने पूरे चेहरे पर लगाएं और हल्‍के हाथों से मसाज करें.

चेहरे पर बादाम तेल लगाने के फायदे

फायदा 1- स्ट्रेच मार्क्स दूर करता है

बादाम का तेल स्किन के स्ट्रेच मार्क्स खत्म करने में मददगार है, क्योंकि इस तेल में शामिल विटामिन ई स्किन पर पड़ने वाली झुर्रियों को खत्म करता है। यही वजह है कि ये बढ़ती उम्र को छिपाने में अहम किरदार निभाता है।

फायदा 2- खूबसूरती बढ़ाने में असरदार है

बादाम का तेल एक प्राकृतिक मॉस्चेराइजर है जो खुश्क और संवेदनशील स्किन को हाइड्रेट रखता है, खास तौर से सर्दियों की शुष्क हवा में स्किन को खराब नहीं होने देता।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें