Skin Cancer Symptoms: फेस पर दाग-धब्बे होना सामान्य परेशानी मानी जाती है। अधिकतर लड़के-लड़की ऐसी चीजों से गुजरते हैं। इन दाग-धब्बों का कारण पॉल्यूशन, हार्मोनल चेंज या फिर कैंसर का लक्षण हो सकते हैं। स्किन एक्सपर्ट्स के अनुसार ये दाग-धब्बे धब्बे सूरज की हानिकारक किरणों से होते हैं।
कैंसर का संकेत?
एक्सपर्ट्स के अनुसार चेहरे पर लाल स्पॉट्स स्किन कैंसर का एक लक्षण भी हो सकते हैं। स्किन कैंसर में त्वचा पर अलग से सेल्स की ग्रोथ होने लगती है, जो कि सामान्य नहीं होती। कई बार उस जगह की स्किन मर जाती है और दोबारा फिर से उसी प्रक्रिया से स्किन ग्रो करने लगती है। सूरज की किरणें पड़ने पर ये और तेजी से काम करती है।
कैसे करें पहचान
अगर समय रहते स्किन कैंसर के लक्षणों की पहचान न की जाए, तो ये हानिकारक हो सकता है। सही समय पर पहचान होने से शुरुआती स्टेज में ही इलाज करवा सकेंगे, जो कि ज्यादा कारगर होता है। इन संकेतों से करें पहचान:-
कलर
फेस पर इन धब्बों का रंग अलग-अलग हो सकता है, जैसे- भूरे या काले रंग के धब्बे, गुलाबी, लाल, सफेद या नीले रंग के धब्बे। एक्सपर्ट्स के अनुसार, एक बड़ा भूरा धब्बा जो कि गहरे रंग का होता है और उसमें से खून भी निकल सकता है, ऐसे धब्बे भी स्किन कैंसर का लक्षण हैं।
ये भी पढ़ें- Vitamin-D Foods: बॉडी में विटामिन-डी की कमी को पूरा करते हैं ये 5 सुपरफूड्स! आज से ही बनाएं डाइट का हिस्सा
ब्लीडिंग
इन धब्बों से खून निकलना भी स्किन कैंसर का संकेत है। कई बार इन दागों में से खून के बजाय सफेद रंग का पदार्थ भी निकलता है। इन धब्बों में खुजली और दर्द भी हो सकता है।
red spots
कब जाएं डॉक्टर के पास
एक्सपर्ट्स के अनुसार, स्किन पर अचानक कुछ सामान्य से अलग दाग-धब्बे दिखने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। अगर ये लक्षण शुरुआती हैं, तो आप जल्दी रिकवर कर सकते हैं और 5 साल अधिक जी सकेंगे। वहीं, अगर ये लिम्फ नोड्स तक फैल जाएं, तो इलाज मुश्किल हो जाता है।
इससे बचने के उपाय
सनस्क्रीन- हमेशा 30 या उससे ज्यादा SPF वाला सनस्क्रीन चेहरे और अन्य त्वचा पर लगाएं जो सूरज की रोशनी में स्पष्ट हो।
टोपी का उपयोग करें- अपने चेहरे और कानों को सुरक्षित रखने के लिए चौड़े किनारों वाली टोपी पहनकर ही बाहर जाएं ताकि सूरज की अल्ट्रावायलेट रेज से आप बच सकें।
फुल स्लीव के कपड़े पहनें- अपनी बाहों और पैरों की सुरक्षा के लिए फुल स्लीव और फुल पैंट्स पहनें। आप चाहे तो ऊपर से कोई कोट या हल्की जैकेट पहनकर बाहर निकल सकते हैं ताकि स्किन पर धूप न पड़े।
लिप केयर- फेस पर सनस्क्रीन के साथ-साथ होठों पर लिप बाम का प्रयोग भी जरूर करें। आजकल मार्केट में होठों के लिए स्पेशल लिप सनस्क्रीन भी मिलने लगा है, इसे भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Talcum Powder Side Effects: बच्चों की सेहत से खिलवाड़ कर रहा है टैल्कम पाउडर; आप तो नहीं करते यूज?
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
कम उम्र में क्यों हो रहा है कैंसर? कहीं ये आदतें तो नहीं जिम्मेदार
1 hr agoकाला मोतिया होने का क्या कारण है? AIIMS के नेत्र रोग विशेषज्ञ से जानिए
2 hrs agoसुबह उठते ही मुंह कड़वा होने की क्या है वजह? रिसर्च में बताया
3 hrs agoफेफड़ों के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है प्रदूषित हवा, जरूर करें ये काम
5 hrs agoशरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
7 hrs agoहड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
22 hrs agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
23 hrs agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
1 day agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
1 day agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines