Sitting For Long Hours Side Effects: आजकल ज्यादातर लोगों को काम के दौरान पूरे समय बैठे रहना पड़ता है, क्योंकि अधिकतर लोग डेस्क जॉब करते हैं। वर्क फ्रॉम होम भी काफी कॉमन हो गया है। ऐसे में हम काम करते हुए अपना पूरा दिन कुर्सी या सोफे पर बैठकर बिता देते हैं, और शारीरिक गतिविधि कम से कम करते हैं। पर क्या आप जानते हैं जितने सुकून से बैठकर हम काम कर रहे हैं, वहीं हमें बीमार भी कर रहा है। जी हां, एक ताजा रिपोर्ट में पाया गया है कि जो लोग ज्यादा लंबे समय तक बैठते हैं, उन्हें जल्दी जान जाने का संकट रहता है क्योंकि पूरे दिन बैठने से हमें कई गंभीर बीमारियां घेर लेती हैं।
क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
हिंदुस्तान टाइम्स में पब्लिश एक रिपोर्ट की माने तो न्यूयॉर्क पोस्ट के एक लेख के अनुसार, लंबे समय तक बैठे रहने से मोटापा, मांसपेशियों में कमजोरी, रीढ़ की हड्डी में स्ट्रेस, लो ब्लड प्रेशर और पूरे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन में कमी आ सकती है। ज्यादा देर बैठना पीठ, कमर, कूल्हों और हृदय के स्वास्थ्य के लिए भी हानिकारक हो सकता है। वहीं, एक अन्य रिपोर्ट की माने तो ज्यादा देर तक बैठे रहने से बुढ़ापा भी जल्दी आता है। जैसे- यदि कोई महिला एक दिन में 9 से 11 घंटों तक बैठती हैं, तो उसे अन्य महिलाओं की तुलना में 57 % जल्दी मृत्यु होने का जोखिम रहता है।
ये भी पढ़ें- केले खाने से बढ़ता है बीमारियों का खतरा! एक्सपर्ट से जानें सर्दी-खांसी से क्या है संबंध
अन्य रिसर्चर्स की राय
एक्सपर्ट्स का मानना है कि यदि कोई व्यस्क हफ्ते में 2 से 3 दिन लगातार 150 मिनट तक का व्यायाम करता है, तो जोखिम को कम किया जा सकता है। इतनी एक्टिविटी पूरे हफ्ते के लिए पर्याप्त है। वहीं, ह्यूस्टन विश्वविद्यालय के प्रोफेसर मार्क हैमिल्टन ने भी सलाह दी थी कि मानव शरीर बैठने के लिए नहीं बल्कि घूमने-फिरने के लिए बना है। यदि ऐसा करने से ही आप स्वस्थ रह सकते हैं, तो सभी को इसका पालन करना चाहिए।
बैठे रहने से होती हैं ये बीमारियां
- लंबे समय तक बैठे रहने से हृदय रोग का खतरा बढ़ सकता है।
- ज्यादा देर बैठने से मेटाबॉलिज्म वीक हो सकता है।
- इससे टाइप-2 डायबिटीज का खतरा बढ़ता है।
- ज्यादा देर तक बैठने से स्ट्रेस और चिंता भी बढ़ती है।
- इससे हड्डियों और मांसपेशियों में कमजोरी आ सकती है।
कैसे पाएं इससे राहत?
- काम करते समय नियमित ब्रेक लें और हर घंटे में कम से कम 5-10 मिनट के लिए उठें और चलें।
- रोजाना छोटे व्यायाम करें, जैसे स्ट्रेचिंग या वॉकिंग।
- डेस्क जॉब वाले लोग कुछ देर खड़े होकर भी काम कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- घर बैठे किडनी को करें डिटॉक्स! डाइट में शामिल करें ये 5 ड्रिंक्स
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
क्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
59 mins agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
3 hrs agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
3 hrs agoक्या सुबह नींबू पानी पीने से वजन तेजी से घटता है? रिसर्च से जानिए
7 hrs agoबेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
22 hrs agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
1 day agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
1 day agoखर्राटों को न करें नजरअंदाज! रात में सांस रुकना हो सकता है खतरनाक संकेत
1 day agoघुटने, कमर और गर्दन की अकड़न को दूर करने के लिए करें ये 5 काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines