सावधान! लंबे समय तक एक जगह बैठना हो सकता है जानलेवा, एक्सपर्ट ने किया खुलासा

Sitting For Long Hours Side Effects: किसी भी चीज का ज्यादा होना सही नहीं है। ठीक वैसे ही, एक जगह पर लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी में तनाव, कमजोर मांसपेशियां और ब्लड सर्कुलेशन धीमा हो सकता है। आइए जानते हैं रिसर्च में क्या पता चला।

Sitting For Long Hours Side Effects

Sitting For Long Hours Side Effects: आजकल ज्यादातर लोगों को काम के दौरान पूरे समय बैठे रहना पड़ता है, क्योंकि अधिकतर लोग डेस्क जॉब करते हैं। वर्क फ्रॉम होम भी काफी कॉमन हो गया है। ऐसे में हम काम करते हुए अपना पूरा दिन कुर्सी या सोफे पर बैठकर बिता देते हैं, और शारीरिक गतिविधि कम से कम करते हैं। पर क्या आप जानते हैं जितने सुकून से बैठकर हम काम कर रहे हैं, वहीं हमें बीमार भी कर रहा है। जी हां, एक ताजा रिपोर्ट में पाया गया है कि जो लोग ज्यादा लंबे समय तक बैठते हैं, उन्हें जल्दी जान जाने का संकट रहता है क्योंकि पूरे दिन बैठने से हमें कई गंभीर बीमारियां घेर लेती हैं।

विज्ञापन

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

हिंदुस्तान टाइम्स में पब्लिश एक रिपोर्ट की माने तो न्यूयॉर्क पोस्ट के एक लेख के अनुसार, लंबे समय तक बैठे रहने से मोटापा, मांसपेशियों में कमजोरी, रीढ़ की हड्डी में स्ट्रेस, लो ब्लड प्रेशर और पूरे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन में कमी आ सकती है। ज्यादा देर बैठना पीठ, कमर, कूल्हों और हृदय के स्वास्थ्य के लिए भी हानिकारक हो सकता है। वहीं, एक अन्य रिपोर्ट की माने तो ज्यादा देर तक बैठे रहने से बुढ़ापा भी जल्दी आता है। जैसे- यदि कोई महिला एक दिन में 9 से 11 घंटों तक बैठती हैं, तो उसे अन्य महिलाओं की तुलना में 57 % जल्दी मृत्यु होने का जोखिम रहता है।

विज्ञापन

अन्य रिसर्चर्स की राय

एक्सपर्ट्स का मानना है कि यदि कोई व्यस्क हफ्ते में 2 से 3 दिन लगातार 150 मिनट तक का व्यायाम करता है, तो जोखिम को कम किया जा सकता है। इतनी एक्टिविटी पूरे हफ्ते के लिए पर्याप्त है। वहीं, ह्यूस्टन विश्वविद्यालय के प्रोफेसर मार्क हैमिल्टन ने भी सलाह दी थी कि मानव शरीर बैठने के लिए नहीं बल्कि घूमने-फिरने के लिए बना है। यदि ऐसा करने से ही आप स्वस्थ रह सकते हैं, तो सभी को इसका पालन करना चाहिए।

विज्ञापन

बैठे रहने से होती हैं ये बीमारियां

  • लंबे समय तक बैठे रहने से हृदय रोग का खतरा बढ़ सकता है।
  • ज्यादा देर बैठने से मेटाबॉलिज्म वीक हो सकता है।
  • इससे टाइप-2 डायबिटीज का खतरा बढ़ता है।
  • ज्यादा देर तक बैठने से स्ट्रेस और चिंता भी बढ़ती है।
  • इससे हड्डियों और मांसपेशियों में कमजोरी आ सकती है।

कैसे पाएं इससे राहत?

  • काम करते समय नियमित ब्रेक लें और हर घंटे में कम से कम 5-10 मिनट के लिए उठें और चलें।
  • रोजाना छोटे व्यायाम करें, जैसे स्ट्रेचिंग या वॉकिंग।
  • डेस्क जॉब वाले लोग कुछ देर खड़े होकर भी काम कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें- घर बैठे किडनी को करें डिटॉक्स! डाइट में शामिल करें ये 5 ड्रिंक्स

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ