हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Heart Attack Causes: अचानक क्यों पड़ रहा दिल का दौरा? गुजरात में सामने आया मामला

Heart Attack Causes: गुजरात से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक आदमी को दुकान पर बैठे-बैठे हार्ट अटैक आ गया। आज हम आपको बताएंगे कि बढ़ते हार्ट अटैक इतना कॉमन क्यों है? साथ ही, इसके मुख्य कारण क्या हो सकते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट की सलाह भी इस मामले में बेहद जरूरी है।

विज्ञापन

Heart Attack Causes: ‘हेल्थ इज वेल्थ’, ये लाइन तो आपने कई बार सुनी होगी। लेकिन, क्या आपने कभी इसपर गौर किया है? जी हां, हम बात कर रहे हैं आपकी हेल्थ की, जो आपकी पूरी पूंजी के समान है। आज के अनहेल्दी लाइफस्टाइल के बीच आप कितना ही फिट एंड फाइन रहने की कोशिश कर लें, उसका शरीर किसी न किसी समस्या से जूझता ही है। बढ़ते हार्ट अटैक के मामले इस बात का सबूत है कि हमारी जीवनशैली कितनी खराब है। बच्चों से लेकर बड़े-बूढ़ों में दिल का दौरा बहुत ही आम बात हो गई है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक आदमी को दुकान पर बैठे-बैठे हार्ट अटैक आया गया और उसकी मौत हो गई।

गुजरात का वीडियो

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैश काउंटर पर बैठा ये शख्स अचानक से चेयर पर ही गिर जाता है। अचेत अवस्था में इस आदमी को लोगों ने पकड़ रखा है और उसके सीने को तेज तेज पंप कर रहे हैं। ये क्लिप गुजरात की एक दुकान के सीसीटीवी का है। बताया जा रहा है कि इस शख्स की 5 दिन पहले ही सगाई हुई थी।

ये भी पढ़ें- Covid Alert: क्या बूस्टर डोज लेने से कम होगा नए वेरिएंट का असर? डॉक्टर ने दिया जवाब

विज्ञापन

हेल्थ एक्सपर्ट ने बताया कारण

झारखंड के मैक्सिलोफेशियल सर्जन और पब्लिक हेल्थ एक्सपर्ट, एमडीएस और एमपीएच डॉक्टर अनुज कुमार ने न्यूज-24 से बातचीत में बताया कि बढ़ता कार्डियक अरेस्ट एक खराब जीवनशैली की निशानी है। इसके मुख्य कारण पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि इसमें दिल की मांसपेशियों असामान्य रूप से बढ़ जाती हैं। कई बार ये कई दिनों तक बिना किसी लक्षण के भी रह सकता है। अगर कोई अपने लक्षण को ना अनदेखा करता रहता है, तो उसे अचानक से हार्ट अटैक जैसी समस्या का सामना करना पड़ता है।

क्या है हार्ट अटैक की वजह?

डॉक्टर ने हार्ट अटैक का कारण तनाव भी बताया। इसके साथ ही, एस्टेरॉएड, सप्लीमेंट्स और धूम्रपान जैसी खराब आदतों को इसकी मुख्य वजह बताया है। उनका मानना है कि अनहेल्दी डाइट कार्डियक अरेस्ट की बहुत बड़ी वजह है।

विज्ञापन

इन लक्षणों को ना करें नजरअंदाज

  • सीने में दर्द या जकड़न।
  • बाएं हाथ, कंधे, गर्दन, जबड़े और पीठ में दर्द।
  • सांस लेने में तकलीफ होना।
  • ठंडे पसीने निकलना।
  • मतली और चक्कर आना।
  • बेहोशी या कमजोरी महसूस करना।

जरूरी सलाह

डॉक्टर ने कुछ टिप्स भी बताए हैं जिससे हम इसके बारे में वक्त पर पता लगा सकें। उन्होंने नियमित रूप से ईसीजी कराने की सलाह दी है। साथ ही, अगर पहले से कुछ लक्षण हैं तो इसकी भी जांच कराएं। साथ ही, अगर आपकी उम्र 30-35 साल के आसपास और इससे ऊपर है तो आप अपने डॉक्टर से टाइम-टु-टाइम मिलते रहें। सही डाइट और व्यायाम भी बहुत ही जरूरी है। अगर हार्ट अटैक की कोई भी फैमिली हिस्ट्री है तो भी आपको काफी सतर्क रहना है।

ये भी पढ़ें- Covid Alert: सिगरेट पीने वालों को क्या कोरोना का रिस्क ज्यादा? क्या है डॉक्टर की राय

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola