Side Effects Of Ordering Food: नो डाउट जब हमारा घर का कुछ खाने का मन नहीं करता तो बैठे-बैठे ऑर्डर किया और मनपसंद खाने की चीज हाजिर। लेकिन ये सुविधा अच्छी तो है पर धीरे- धीरे ये कई बीमारियों का शिकार लोगों को बना रही है। अब लोगों को हर सुविधा एक ऑनलाइन पेमेंट करते ही हो जाती है। इन्हीं में शामिल है ऑनलाइन फूड आर्डरिंग भी। फूड ऑर्डरिंग एडिक्शन सेहत के साथ- साथ मानसिक सेहत को भी नुकसान पहुंचा रही है। ऑर्डरिंग एडिक्शन जाने-अनजाने में बीमारियों को भी साथ बुला रही है।
फूड ऑर्डरिंग एडिक्शन के नुकसान
खराब पोषण
ज्यादातर ऑप्शन्स में फास्ट फूड, ज्यादा कैलोरी और कम पोषक तत्व वाले फूड शामिल होते हैं। इन पर निर्भर रहने से खराब डाइट की मात्रा बढ़ जाती है और शरीर में जरूरी विटामिन, पोषक तत्वों की कमी हो सकती है।
मोटापा
कैलोरी वाले फूड से वजन और मोटापा बढ़ सकता है। क्योंकि इनमें अनहेल्दी फैट्स, शुगर और सोडियम की मात्रा ज्यादा होती है।
कार्डियोवैस्कुलर हेल्थ
सेहत को कार्डियोवैस्कुलर बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है, जिनमें बीपी, दिल के रोग और स्ट्रोक आदि शामिल होते हैं। जरूरत से ज्यादा फ्राइड फूड्स खाने से कोलेस्ट्रोल का खतरा होता है।
ये भी पढ़ें- महिला के दिमाग में कैसे पहुंचा सांपों में मिलने वाला कीड़ा, डाक्टर्स के उड़े होश
पाचन की दिक्कत
खाने में फाइबर और पोषक तत्व नहीं होने से पाचन की समस्याएं हो जाती हैं, जैसे – कब्ज, जी मिचलाना।
ब्लड शुगर का असंतुलन
ज्यादा शुगर और ज्यादा कार्बोहाइड्रेट वाला खाना खाने से ब्लड-शुगर कभी भी कम-ज्यादा हो सकता है, जिससे टाइप-2 डायबिटीज हो सकती है।
मेंटल हेल्थ पर असर
फूड ऑर्डर करने से मानसिक स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है, जिससे तनाव, चिंता और डिप्रेशन होने के पूरे चांस रहते हैं।
आर्थिक तंगी
बार-बार बाहर से खाना मंगवाना आपका बजट बिगाड़ सकता है। जरूरत से ज्यादा खर्चे के कारण आर्थिक तनाव से मेंटल हेल्थ पर असर पड़ता है।
पर्यावरण
फूड डिलीवरी के साथ अक्सर पैकेजिंग जुड़ी होती है, जिससे प्लास्टिक प्रदूषण जैसी नेचर से जुड़ी दिक्कतें पैदा होती हैं।
बाहर का खाना लेकर आता है बीमारियां
- डायबिटीज
- फैटी लिवर
- हार्ट अटैक
- वेट गेन और मोटापा
- तनाव
- हाई बीपी
Disclaimer: इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। News24 की ओर से किसी जानकारी और सूचना को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
कम उम्र में क्यों हो रहा है कैंसर? कहीं ये आदतें तो नहीं जिम्मेदार
17 hrs agoकाला मोतिया होने का क्या कारण है? AIIMS के नेत्र रोग विशेषज्ञ से जानिए
19 hrs agoसुबह उठते ही मुंह कड़वा होने की क्या है वजह? रिसर्च में बताया
20 hrs agoफेफड़ों के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है प्रदूषित हवा, जरूर करें ये काम
21 hrs agoशरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
1 day agoहड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
1 day agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
1 day agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
1 day agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
1 day agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines