Can Shilajit Be Taken In The Summer: कई लोगों का मानना है कि शिलाजीत का सेवन गर्मियों में नहीं करना चाहिए, क्योंकि इसकी तासीर गर्म होती है। शिलाजीत आयुर्वेदिक मेडिसिन में आमतौर पर यूज होने वाल एक नेचुरल पदार्थ है और यह कई तरह के हेल्थ बेनिफिट्स के लिए जाना जाता है। आमतौर पर गर्मियों के दौरान शिलाजीत लेना सेफ होता है। लेकिन, अगर आप इसे डेली बेसिस पर लेते हैं, तो आपको जरूरी जानकारी लेनी चाहिए। यह तब और जरूरी है जब आप किसी तरह की बीमारी से जूझ रहे हैं और उसी हिसाब से मेडिसिन लेते हैं। गर्मियों में शिलाजीत को लेकर डॉ. जे पी अग्रवाल ने (अग्रवाल मेडी केयर सेंटर, बजरिया, गाजियाबाद) गर्मियों में इसे खाने के तरीके और फायदों की जानकारी दी है।
गर्मियों में शिलाजीत का सेवन कैसे करें?
गर्मियों में शिलाजीत लेने के लिए अलग-अलग तरीके होते हैं। दरअसल, अगर सही तरीके से लेते नहीं हैं तो इसका नतीजा खराब भी हो सकता है। इसलिए शिलाजीत खाने से पहले इसे लेने के तरीकों के बारे में जान लेना जरूरी है। कुछ लोग पानी या दूध में मिलाकर मॉर्निंग खाली पेट पीते हैं। कई लोग इसके कैप्सूल या टैबलेट के रूप में लेते हैं। इस बात का ध्यान रखना जरूरी है कि शिलाजीत का टेस्ट तेज होता है, इसलिए अगर आप पहली बार ले रहे हैं तो इसकी मात्रा कम में लें।
कैसे करें इस्तेमाल
सबसे नॉर्मल तरीका है कि इसे थोड़ी मात्रा में पानी या दूध में मिलाकर सुबह खाली पेट पिएं। शिलाजीत के कैप्सूल या टैबलेट भी आप ले सकते हैं। अगर आपने अभी-अभी शिलाजीत लेना शुरू किया है, तो कम मात्रा में अपनी डाइट में शामिल करें। धीरे-धीरे इसकी खुराक बढ़ा सकते हैं। एकदम से ज्यादा शिलाजीत का इस्तेमाल न करें, इससे पेट खराब हो सकता है और पाचन से जुड़ी कई समस्याएं भी हो सकती हैं।
गर्मियों में शिलाजीत का सेवन करने के लाभ
एनर्जी लेवल को बढ़ाना
शिलाजीत में फुलविक एसिड और अलग-अलग मिनरल होते हैं जो शरीर में एनर्जी लेवल को बढ़ा सकते हैं। यह थकान को कम करने में मदद करता है और आपको दिनभर एनर्जेटिक बनाए रखता है।
इम्यून सिस्टम को मजबूत करना
शिलाजीत में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं। यह शरीर को बीमारियों और संक्रमणों से बचाने में मदद करता है, जो गर्मियों में नॉर्मल होते हैं।
दिल की सेहत को बेहतर बनाना
शिलाजीत का सेवन दिल की सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है। यह ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है और दिल को स्वस्थ बनाए रखता है।
मेमोरी और दिमाग के कार्य को सुधार करना
शिलाजीत में मौजूद पोषक तत्व दिमाग के काम को सुधारने और मेमोरी को बढ़ाने में मदद करते हैं। यह मानसिक थकान को कम करता है और ध्यान फोकस करने में मदद करता है।
एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण
शिलाजीत में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो शरीर में सूजन और जलन को कम करने में मदद करते हैं। यह जोड़ों के दर्द और अन्य सूजन से जुड़ी समस्याओं से राहत प्रदान कर सकता है।
गर्मियों में शिलाजीत का सेवन करने से पहले, प्रॉपर मात्रा में और डॉक्टर की सलाह के अनुसार इसका इस्तेमाल करना जरूरी है, क्योंकि शिलाजीत की ज्यादा मात्रा में खाना हानिकारक हो सकता है।
ये भी पढ़ें- बेल का जूस इन 7 लोगों को नहीं पीना चाहिए, देखने को मिलेंगे साइड इफेक्ट्स
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य ले लें। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
सोने के वक्त क्यों याद आते हैं बॉस के ताने और अधूरे काम? ऐसे मिलेगी राहत
10 mins agoव्रत रख रहे हैं तो कभी ना करें ये 5 गलतियां, हो सकता है नुकसान
3 hrs agoछोटी बात पर रोने या डरने लगता है बच्चा? कहीं एंग्जायटी का शिकार तो नहीं
19 hrs agoडायबिटीज के मरीज नवरात्रि में भूखे रहें या नहीं? जानिए व्रत रखते वक्त क्या
21 hrs agoसर्वाइकल कैंसर के शुरुआती लक्षण क्या हैं? अक्सर महिलाएं कर देती हैं इग्नोर
23 hrs agoकैसे पता चलेगा आप या आपका कोई अपना हो गया है डिप्रेशन का शिकार?
1 day agoआखिर ट्रीटमेंट के बाद भी क्यों लौट आता है कैंसर? एक्सपर्ट जानिए वजह
1 day agoनवरात्रि से पहले 15,000 की IV ड्रिप लगवा रहे हैं अहमदाबाद के Gen Z
1 day agoवैज्ञानिकों ने ढूंढ निकाला गांव जहां असाधारण लंबी उम्र जीती हैं महिलाएं
2 days agoक्या पोहा खाने से शुगर बढ़ सकती है? डॉक्टर ने बताया सुबह क्या न खाएं
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines