STD Symptoms: हर साल 12 फरवरी के दिन यौन एवं प्रजनन स्वास्थ्य जागरूकता दिवस मनाया जाता है. इस दिन को मनाने का मकसद लोगों को सेक्शुअल रोगों (Sexual Diseases) के प्रति जागरूक बनाना है. यौन संबंधी रोग या यौन संचारित रोग सेहत को कई तरह से प्रभावित करते हैं और इनमें से कुछ रोग एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में भी फैल सकते हैं. ऐसे में इन सेक्शुअल रोगों के होने पर शरीर पर किस तरह के लक्षण नजर आते हैं और कैसे पहचाना जा सकता है कि आपको सेक्शुअल रोग हो गया है, बता रहे हैं गुरुग्राम के रिप्रोडक्टिव हेल्थ एक्सपर्ट डॉ. पुनीत राणा अरोड़ा. आइए डॉक्टर से ही जानते हैं सेक्शुअल रोगों के लक्षण किस तरह के नजर आते हैं.
सेक्शुअल रोगों के लक्षण कैसे दिखते हैं | Sexual Diseases Symptoms
डॉ. पुनीत का कहना है कि सेक्शुअल इंफेक्शंस (STIs) और बीमारियों (STDs) के लक्षण देखकर पता लगाए जा सकते हैं लेकिन कई बार ये लक्षण नजर नहीं आते या बेहद कम होते हैं इसीलिए नजरअंदाज कर दिए जाते हैं. ऐसे में जांच किए बिना इन बीमारियों का पता लगाना मुश्किल हो सकता है लेकिन कुछ फिजिकल लक्षण हैं जो बता देते हैं कि शायद सेक्शुअल रोग हो गया है.
डिस्चार्ज होना – सेक्शुअल रोग हो जाने पर जननांग से एक अजीब तरह का डिस्चार्ज होने लगता है. इसका रंग अलग हो सकता है, यह डिस्चार्ज सामान्य से ज्यादा मोटा हो सकता है या इसमें से बदबू आ सकती है.
जलन होना – जननांगों में जलन महसूस होने लगती है. पेशाब करते हुए व्यक्ति को दिक्कत होती है, दर्द होता है और जलन महसूस होती है.
फोड़े निकलना – जननांगों पर या जननांगों के आस-पास फोड़े या फुंसियां निकल सकते हैं. एनस (Anus) और वजाइना (Vagina) के अलावा मुंह के आस-पास फुंसियां नजर आने लगती हैं.
खुजली होना – जननांगों पर खुजली होने लगती है, रैशेज हो सकते हैं, त्वचा सूज सकती है और लाल नजर आती है.
सेक्स के दौरान दर्द – बहुत से लोगों को सेक्स के दौरान दर्द होने लगता है. यह सेक्शुअल रोगों का लक्षण हो सकता है. यह दर्द जननांगों के अलावा पेट के निचले हिस्से में हो सकता है.
सूज सकते हैं टेस्टिकल्स – पुरुषों में जननांगों के आस-पास खासकर टेस्टिकल्स सूजने (Testicles Swelling) की दिक्कत हो सकती है.
ब्लीडिंग – महिलाओं को सेक्स के दौरान बिना पीरियड्स के भी ब्लीडिंग हो सकती है.
बुखार और कमजोरी – कुछ सेक्शुअल इंफेक्शंस (Sexual Infections) में शुरुआती स्टेज में बुखार आ सकता है, शरीर में दर्द रहता है, लिंफ नोड्स सूज सकते हैं, थकान रहती है और फ्लू जैसे लक्षण नजर आने लगते हैं.
लक्षण नजर आने पर क्या करें
सेक्शुअल रोगों के लक्षण नजर आने लगें तो तुरंत डॉक्टर से जांच करवाएं. अगर आपने अनप्रोटेक्टेड सेक्स किया है या आपके मल्टीपल पार्टनर्स हैं तो ऐसे लक्षणों को नजरअंदाज ना करें. तुरंत जांच करवाकर दिक्कत का पता लगाया जाए तो किसी बड़ी बीमारी या इंफेक्शन को रोका जा सकता है.
यह भी पढ़ें – आंतों की पूरी सफाई कैसे करें? एक्सपर्ट ने बताया किस तरह आंतों को सड़ने से रोक सकते हैं आप
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
महीनों से बैठी आवाज को जुकाम समझना पड़ सकता है भारी! हो सकता है कैंसर
7 hrs agoरातभर फोन देखने की आदत, तबाह कर देगी आपकी सेहत
9 hrs agoसर्दियों में मां बनने वाली हैं? डॉक्टर ने बताया कैसे रखें खुद का ख्याल
10 hrs agoधड़ एक, सिर दो… जानें कब पैदा होते हैं ऐसे बच्चे? क्या कहती है रिसर्च
12 hrs agoस्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
1 day ago2 दिन से पेट साफ नहीं हुआ? कहीं कैंसर का ये लक्षण तो नहीं
1 day agoव्रत रखते ही होने लगती है गैस और ब्लोटिंग? अपनाएं ये आसान टिप्स
1 day agoक्या एसिडिटी से हो सकता है कैंसर? डॉक्टर ने बताया खट्टी डकार आने का कारण
1 day agoBP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
2 days agoएक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines