दिल्ली में गुलाबी ठंड के साथ क्यों छाने लगता है आलस? जानिए क्या है 'Seasonal Blues' और इससे निपटने के तरीके

क्या सर्दियां शुरू होते ही आपको भी सुस्ती और डिप्रेशन जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है? NHS से जानिए क्या है Seasonal Blues, जो मौसम के बदलते ही आपको परेशान करने लगती है.

Seasonal Affective Disorder

सर्दियां शुरू होते ही आलस बढ़ना. (Image: AI/Pexels)

विज्ञापन

दिल्ली में मौसम बदलने के साथ जब गुलाबी ठंड दस्तक देती है, तो कई लोगों को ज्यादा नींद आने, थकान महसूस होने और रोजमर्रा के कामों में मन कम लगने जैसी परेशानियां महसूस हो सकती हैं. हो सकता है कि आपके परिवार में या फिर आप खुद इस समस्या से हर साल जूझते होंगे. इस समस्या के कारण ऑफिस में काम में मन नहीं लगता है, व्यक्ति परेशान रहता है, घर में चुप-चुप रहता है. लेकिन ये समस्या क्या है और कैसे ठीक हो सकती है, इसके बारे में अक्सर लोगों को जानकारी नहीं होती है. आइए इस स्टोरी में समझते हैं क्या है ये समस्या और कैसे आप इससे बच सकते हैं?

यह भी पढ़ें: रात में पैर की नस क्यों खिंचने लगती है? जानिए ऐंठन के कारण और बचने के आसान तरीके

विज्ञापन

सर्दियों की शुरुआत में क्यों सुस्ती छाई रहती है?

NHS के मुताबिक, Seasonal Affective Disorder (SAD) एक तरह का डिप्रेशन है, जिसके लक्षण साल के किसी खास मौसम में दिखाई दे सकते हैं. हालांकि, यह आमतौर पर सर्दियों में होता है, लेकिन कुछ लोगों में इसके लक्षण गर्मियों में भी दिखाई दे सकते हैं, लेकिन ऐसा बहुत कम होता है. अब सवाल उठता है कि आखिर ये समस्या होती क्यों है? इसे लेकर NHS बताता है कि SAD यानी सीजनल अफेक्टिव डिसऑर्डर का सटीक कारण अभी पूरी तरह से स्पष्ट नहीं है, लेकिन इसे सर्दियों में धूप और प्राकृतिक रोशनी की कमी से जोड़कर देखा जाता है. यानी कि दिन छोटे होने और धूप कम मिलने के कारण दिमाग में सेरोटोनिन (Serotonin) और मेलाटोनिन (Melatonin) जैसे रसायनों का संतुलन बदलने लगता है. ये रसायन हमारे मूड, नींद के तरीके और बॉडी क्लॉक (Circadian Rhythm) को कंट्रोल करते हैं, जिससे सर्दियों में आलस और उदासी बढ़ जाती है.

सर्दियों में इन लक्षणों को नजरअंदाज न करें

NHS के मुताबिक, इसके लक्षण आमतौर पर सर्दियों में शुरू होते हैं और गर्मियों की शुरुआत के साथ अपने आप ठीक होने लगते हैं. इसके मुख्य लक्षण इस प्रकार हैं:

  • मूड लो रहना
  • दिलचस्प काम में मन न लगना
  • ज्यादा नींद और थकान
  • भूख बढ़ना
  • ध्यान लगाने में दिक्कत होना
  • बेचैनी और चिड़चिड़ापन
  • खुद के बारे में बुरा सोचना या समझना
  • खुद को नुकसान पहुंचाने के विचार

सीजनल ब्लूज से निपटने के आसान तरीके

NHS के अनुसार, अपनी डेली-रूटीन में कुछ छोटे बदलाव करके आप इस मौसम में बेहतर महसूस कर सकते हैं और सुस्ती की समस्या से राहत पा सकते हैं.

विज्ञापन

प्राकृतिक रोशनी में रहें: दिन के समय जितना संभव हो बाहर निकलें और सूरज की रोशनी लें.

एक्सरसाइज करें: शरीर जितना एक्टिव रहेगा, उतना ज्यादा बेहतर है. कोशिश करें कि रोजाना हल्का एक्सरसाइज जरूर करें.

विज्ञापन

सोने का समय तय करें: रोज एक ही समय पर सोने और जागने की आदत डालें. (नींद परी लें.)

सामाजिक जुड़ाव बनाए रखें: दोस्तों और परिवार के संपर्क में रहें और अपनी पसंदीदा चीजें करें, जैसे घूमना, खेलना आदि.

विज्ञापन

सोने से पहले स्क्रीन से दूरी: रात को सोने से ठीक पहले स्मार्टफोन आदि का इस्तेमाल करने से बचें.

नशे से दूर रहें: शराब या अन्य नशीले पदार्थों के सेवन करने से बचे.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

SOURCE: NHS

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ