Heart Attack Causes And Symptoms: अमेरिकी हार्ट एसोसिएशन की एक रिपोर्ट की मानें तो 20 साल और उससे अधिक आयु की युवा महिलाओं को 45% तक हार्ट की कोई बीमारी होती है। इसे SCAD भी कहते हैं, जो एक दुर्लभ स्थिति है जिसमें महिलाओं को सडेन हार्ट अटैक आता है। हालांकि, हार्ट अटैक किसी को भी आ सकता है लेकिन एससीएडी महिलाओं में ज्यादा सक्रिय है। यह हार्ट अटैक का ही एक प्रकार होता है। SCAD की फुलफॉर्म है स्पॉन्टेनियस कोरोनरी आर्टरी डिसेक्शन। आइए जानते हैं इसके बारे में सबकुछ और इस प्रकार के हार्ट अटैक से बचाव के उपाय।
SCAD क्या है?
SCAD एक दुर्लभ स्थिति है, जिसमें कोरोनरी आर्टरी अचानक से फट जाती हैं या छिल जाती हैं। कोरोनरी आर्टरी यानी दिल को खून पहुंचाने वाली वेसल्स। इससे दिल की मांसपेशियों तक खून का प्रवाह प्रभावित होता है, जिससे हार्ट अटैक आ जाता है। हार्ट एंड स्ट्रोक फाउंडेशन ऑफ कनाडा की एक रिपोर्ट के अनुसार, एससीएडी महिलाओं को ही ज्यादा होता है।
ये भी पढ़ें- Vitamin B-12 Benefits: शरीर के लिए क्यों जरूरी यह विटामिन?
महिलाओं को अधिक जोखिम क्यों?
एससीएडी अधिकतर महिलाओं में होता है, खासतौर पर उन महिलाओं में जो युवा या मिडल एज की होती हैं, जो 30 से 50 साल के बीच की होती हैं। महिलाओं को SCAD का जोखिम प्रेगनेंसी, हार्मोनल बदलाव या फिर बर्थ कंट्रोलिंग पील्स के सेवन, मेनोपोज और कुछ मामलों में जेनेटिक्स कारणों से अधिक होता है।
photo credit-freepik
SCAD के शुरुआती संकेत
चक्कर आना या बेहोशी होना।
शरीर से ज्यादा पसीना आना।
धड़कन कम या ज्यादा होते रहना।
हाथ, कंधे या जबड़े में दर्द होना।
सांस लेने में परेशानी महसूस करना।
महिलाएं कैसे इस हार्ट अटैक से बच सकती हैं?
कोलेस्ट्रॉल का स्तर संतुलित करें।
सोडियम का सेवन कम करें।
ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल करें।
शराब पीने से बचें।
अनहेल्दी फैट्स का सेवन कम करें।
ये भी पढ़ें- Gall Bladder Stone होने के संकेत देते हैं ये 3 बदलाव
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
बेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
4 hrs agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
7 hrs agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
8 hrs agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
9 hrs agoखर्राटों को न करें नजरअंदाज! रात में सांस रुकना हो सकता है खतरनाक संकेत
9 hrs agoघुटने, कमर और गर्दन की अकड़न को दूर करने के लिए करें ये 5 काम
10 hrs agoपैनक्रियाज में कैंसर होने पर कैसे पता चलता है? जानिए इस Cancer के लक्षण
12 hrs agoरातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
1 day agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
1 day agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines