हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Covid 19 का नया एंटीबॉडी मिला! कोविड के हर वैरिएंट का करेगा सामना

Covid19: वैज्ञानिकों ने एक नए एंटीबॉडी की खोज की है, जो कोरोना के हर वैरिएंट का इलाज करने में मदद कर सकता है। रिसर्चर्स की मानें तो सार्स-कोविड-2 वेरिएंट एंटीबायोटिक कोरोना वायरस के साथ-साथ संबंधित अन्य महामारियों का भी उपचार कर सकता है।

विज्ञापन
नोएडा में कोरोना का पहला मरीज मिला

Covid 19 New Antibody: आज से ठीक 4 साल पहले पूरी दुनिया ने कोरोना काल  देखा था। कोरोना ने करोड़ों लोगों की जान ली थी। वैज्ञानिकों ने कोरोना वायरस से लड़ने के लिए वैक्सीन तो बना ली और ज्यादातर भारतीयों ने वैक्सीन लगवाई भी, मगर एक चिंता थी कि भविष्य में अगर कोरोना का कोई नया और घातक वैरिएंट आता है तो क्या करेंगे? उससे कैसे लड़ा जाएगा? इस बीच एक अच्छी खबर आई है कि साइंटिस्ट्स ने एक ऐसे एंटीबॉडी की खोज की है, जो कोरोना के हर वैरिएंट के साथ अन्य महामारियों के खिलाफ भी डटकर खड़ा हो सकता है।

कोरोना के हर वैरिएंट को हराएगा यह एंटीबॉडी

शोधकर्ताओं ने माना है कि कोविड अब दुनियाभर में स्थानिक बीमारी मानी जा रही है। इस नई एंटीबॉडी में सार्स-कोविड-2 के साथ सभी अन्य संबंधित वायरस भी खत्म करने की क्षमता है।

ये भी पढ़ें: चीन की जिस लैब से निकला कोरोना, उसी से लीक हुआ एक और जानलेवा वायरस!

विज्ञापन

क्यों खास है ये एंटीबॉडी?

एक पत्रिका के अनुसार, यह शोध टेक्सास विश्वविद्यालय और चैपल हिल में उत्तरी कैरोलिना विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने किया था। इसमें SC27 नामक एंटीबॉडी की रिपोर्ट दी गई है। प्रयोगशाला में इस एंटीबॉडी को बार-बार वायरस बदलकर चेक किया गया था, जिसमें यह एंटीबॉडी उपचार करने में सबसे कारगर साबित हुआ।

साइंटिस्टों के अनुसार, इस एंटीबॉडी सार्स-कोविड-2 से साल 2003 के सार्स वायरस और चमगादड़ों वाले कोरोना वायरस को भी बेअसर किया जा सकता है। यह एंटीबॉडी हाइब्रिड इम्युनिटी वाले 60% व्यक्तियों से मिला है, जिसको लेकर वैज्ञानिकों ने कहा है कि यह इंसान के इम्यून सिस्टम को और बेहतर बनाने का काम करता है। इनमें कोविड के टीकाकरण से मजबूत हुई इम्युनिटी वाले लोग भी शामिल हैं और संक्रमित लोग भी शामिल थे।

विज्ञापन

क्या है भविष्य?

वहीं इस नए टेस्ट को वैज्ञानिकों ने आशाजनक बताया है और कहा है कि भविष्य में यह एंटीबॉडी सार्स-कोविड-2 और अन्य गंभीर महामारियों के इलाज में मददगार साबित होगा और उनकी टीम इसे भविष्य के लिए डिजाइन करने का प्लान कर रही है।

और क्या पाया गया?

विज्ञापन

शोधकर्ताओं के अनुसार, कोरोना के वैरिएंट्स अलग-अलग क्षेत्रों में अलग-अलग तरह के हो सकते हैें,  इन सभी का इलाज करना संभवत: मुश्किल हो सकता था। यह एंटीबॉडी इन वैरिएंट्स से लड़ सकता है। साइंटिस्टों के अनुसार, यह एंटीबॉडी आने वाली नई पीढ़ी के लिए भी कारगर होगा। अगली पीढ़ी को भी सुरक्षा मिलेगी।

ये भी पढ़ें- क्‍या Unsafe Sex से बढ़ता है Mpox का खतरा? जवां लोगों को न‍िशाना बना रहा जानलेवा वायरस 

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola