Health Tips: सर्दियों में यूं तो नहाने में बेहद आलस आता है, लेकिन नहाना बेहद जरूरी भी है. बिना नहाए शरीर में ताजगी महसूस नहीं होती, आलस आता है और कई बार खुद से बदबू भी आने लगती है. लेकिन, अक्सर ही यह सवाल मन में कौंधता है कि सर्दियों में ठंडे पानी से नहाना चाहिए या गर्म. ठंडे Cold Water) और गर्म पानी से नहाने के अपने अलग-अलग फायदे और नुकसान होते हैं. लेकिन, डॉ. रवि गुप्ता का एक सीधा मत है कि सर्दियों में किस पानी से नहाना आपके लिए अच्छा है. ऐसे में चलिए डॉक्टर से ही जानते हैं सर्दियों में ठंडे पानी से नहाने पर क्या होता है.
सर्दियों में ठंडे पानी से नहाने पर क्या होता है
डॉ. रवि के गुप्ता मेडिकल ओनकोलॉजिस्ट हैं और अक्सर ही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से सेहत से जुड़े टिप्स शेयर करते रहते हैं. अपने ऐसे ही एक पोस्ट में डॉक्टर ने इस बात का जिक्र किया है कि सर्दियों में ठंडे पानी से नहाना चाहिए या नहीं. डॉक्टर रवि का कहना है कि सर्दियों में ठंडे पानी से नहाना बेहद फायदेमंद होता है.
यह भी पढ़ें – भारत में पुरुषों को सबसे ज्यादा कौन सा कैंसर होता है? डॉक्टर ने बताए इस Cancer की पहली स्टेज के लक्षण
डॉक्टर ने बताया कि सर्दियों के मौसम में ठंडे पानी से नहाने में डर लग सकता है लेकिन ठंडे पानी से नहाना बेहद फायदेमंद है. ठंडे पानी से नहाने पर ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होकर इम्यून सिस्टम को स्ट्रोंग बनाता है. ठंडे पानी से नहाने पर शरीर में एंडोर्फिन रिलीज होते हैं जिससे स्ट्रेस कम होता है और मूड बूस्ट होता है. इसके अलावा, ठंडा पानी फैट बर्निंग में भी हेल्प करता है और पोर्स को टाइट करता है जिससे स्किन और बालों की सेहत बेहतर होती है और उनमें चमक नजर आती है सो अलग. ऐसे में डॉक्टर की सलाह है कि सर्दियों में ठंडे पानी से नहाना चाहिए. इससे शरीर को ढेरों फायदे मिलते हैं.
सर्दियों में ठंडे पानी से नहाने के क्या नुकसान हो सकते हैं
- आम जानकारी के आधार पर सर्दियों में अगर ठंडे पानी से नहाया जाए तो इससे दिल पर दबाव पड़ता है. ठंडे पानी से नहाने पर दिल को तेजी से ब्लड पंप करना पड़ता है जोकि दिल की दिक्कतों से दोचार हो रहे लोगों के लिए नुकसानदायक हो सकता है.
- ठंडे पानी से ब्रीदिंग दिक्कतें हो सकती हैं और जिन लोगों को पहले से दिक्कत है उनकी परेशानी बढ़ सकती है.
- अगर कोई थोड़ा भी बीमार है तो ठंडे पानी (Thanda Pani) से नहाने पर जुकाम लग सकता है, बुखार आ सकता है और कमजोरी महसूस हो सकती है.
यह भी पढ़ें- कौन सी दाल खाने से ज्यादा गैस बनती है? न्यूट्रिशनिस्ट ने कहा ऐसे खाएंगे Pulses तो नहीं फूलेगा पेट
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
काला मोतिया होने का क्या कारण है? AIIMS के नेत्र रोग विशेषज्ञ से जानिए
48 mins agoसुबह उठते ही मुंह कड़वा होने की क्या है वजह? रिसर्च में बताया
2 hrs agoफेफड़ों के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है प्रदूषित हवा, जरूर करें ये काम
3 hrs agoशरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
6 hrs agoहड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
20 hrs agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
21 hrs agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
22 hrs agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
1 day agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
1 day agoक्या सुबह नींबू पानी पीने से वजन तेजी से घटता है? रिसर्च से जानिए
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines