Sania Mirza Panick Attack: भारतीय टेनिस आइकन सानिया मिर्जा और पाकिस्तान के स्टार क्रिकेटर शोएब मलिक (Shoaib Malik) ने शादी के 14 सालों बाद एकदूसरे से अलग होने का फैसला लिया था. सानिया और शोएब ने जनवरी साल 2024 में तलाक की खबर अपने फैंस से साझा की थी. सानिया के लिए तलाक (Divorce) को हैंडल करना मुश्किल था और उन्हें तलाक के बाद पैनिक अटैक (Panic Attack) आने लगा थे. यूट्यूब पर सर्विंग इट अप विद सानिया शो पर सानिया कोरियोग्राफर और डायरेक्टर फराह खान से बात कर रही थीं जहां दोनों ने सानिया के पैनिक अटैक पर भी बात की थी. सानिया मिर्जा और फराह खान करीबी दोस्त हैं और दोनों ने बताया कि सानिया को कैसे पैनिक अटैक आया और उन्हें उस स्थिति में कैसा महसूस हो रहा था.
सानिया ने बयां किया पैनिक अटैक का दर्द
सानिया मिर्जा ने बताया, “मैं कैमरा पर यह कहना नहीं चाहती लेकिन मेरी जिंदगी में एक ऐसा पल था जो मेरे लिए सबसे लोएस्ट मूमेंट था जब तुम (फराह) मेरे सेट पर आई थी और मुझे उसके बाद लाइव शो में जाना था.” सानिया ने आगे कहा कि वह कांप रही थीं और अगर फराह वहां नहीं आतीं तो शायद वह वो शो नहीं करतीं.
फराह खान ने उस पल को याद करके बताया था कि वे सानिया को देखकर डर गई थीं. उन्होंने इससे पहले सानिया को पैनिक अटैक आते हुए नहीं देखा था.
पैनिक अटैक क्या होता है
पैनिक अटैक एक ऐसी स्थिति है जिसमें एकदम से व्यक्ति को बहुत ज्यादा घबराहट होने लगती है, शरीर कांपने लगता है, डर लगने लगता है, रोना आता है, ऐसा लगता है जैसे खुद पर से कंट्रोल चला गया है, दिल पर धक्का सा महसूस होता है और ऐसा लगता है जैसे जान निकल रही है. कुछ लोगों को जिंदगी में एक या 2 बार ही पैनिक अटैक्स आते हैं तो कुछ को इससे ज्यादा भी सकते हैं. जिन्हें ज्यादा आ रहे हैं तो उन्हे पैनिक डिसोर्डर हो सकता है और उन्हें डॉक्टर से परामर्श लेना जरूरी है.
पैनिक अटैक आने के लक्षण क्या होते हैं
पैनिक अटैक मानसिक तौर पर ही नहीं बल्कि शारीरिक तौर पर भी महसूस होता है.
- दिल की धड़कने तेज हो जाती हैं
- कंट्रोल खोने लगता है और लगता है जैसे जान चली जाएगी
- पसीना छूटने लगता है
- ऐसा लगता है कि आप खतरे में हैं
- चेहरा गर्म हो जाता है
- व्यक्ति कांपने लगता है, शरीर थरथराता है
- सांस फूलने लगती है
- गला भिंचना शुरू हो जाता है
- शरीर में ठंड महसूस होती है
- बहुत से लोगों का जी मितलाने लगता है, उल्टी आती है
- छाती में दर्द होने लगता है
- सिर में दर्द होता है
- पेट में दर्द होने लगता है
- चक्कर आते हैं और ऐसा लगता है जैसे बेहोशी छा रही है.
कैसे हैंडल करें पैनिक अटैक
पैनिक अटैक आने पर गहरी सांस लेने की कोशिश करें. कहीं बैठ जाएं और अपना ध्यान आस-पास की चीजों पर डालें. इस तकनीक से पैनिक अटैक को हैंडल करने में मदद मिलती है. मसल्स को रिलैक्स करने की कोशिश करें, बर्फ के टुकड़े को माथे पर रगड़ने या फिर बिस्तर पर लेटने से भी पैनिक अटैक में राहत महसूस हो सकती है.
यह भी पढ़ें – Rakhi Sawant से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक ने फ्रीज कराए अपने अंडे, जानिए Egg Freezing क्या होती है और क्यों करवाई जाती है
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
रातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
1 hr agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
5 hrs agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
6 hrs agoडायबिटीज में ब्लड शुगर रखना है कंट्रोल? आज से अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें
6 hrs agoबच्चे का वजन उम्र के हिसाब से ज्यादा है? जानिए माता-पिता कैसे करें सही मदद
1 day agoदिल की बीमारी को कैसे पहचानें? WHO ने बताए कार्डियोवेस्कुलर डिजीज के लक्षण
1 day agoरोज होती है कब्ज? आपकी ये आदतें बिगाड़ रही हैं पेट की सेहत!
1 day agoक्या आप भी डायबिटीज को समझते हैं मामूली बीमारी? इन अंगों के लिए है खतरा
1 day agoPMOS से परेशान लड़कियों के लिए मददगार हो सकता है योग, AIIMS ने की रिसर्च
1 day agoक्या अंडा खाने से बढ़ता है कैंसर का खतरा? डॉक्टर से जानिए सच
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines