Sania Mirza को तलाक के बाद आया था पैनिक अटैक, यहां जानिए Panic Attack क्या होता है और इसमें कैसा महसूस होता है

Panic Attack Kya Hota Hai: टेनिस स्टार सानिया मिर्जा को तलाक के बाद पैनिक अटैक आते थे. सानिया ने बताया कैसा महसूस होता था जब पैनिक अटैक आता था. यहां जानिए पैनिक अटैक क्या होता है और इसे कैसे हैंडल कर सकते हैं.

Sania Mirza Panic Attack

Sania Mirza को तलाक के बाद आया था पैनिक अटैक. Image Credit - Instagram

Sania Mirza Panick Attack: भारतीय टेनिस आइकन सानिया मिर्जा और पाकिस्तान के स्टार क्रिकेटर शोएब मलिक (Shoaib Malik) ने शादी के 14 सालों बाद एकदूसरे से अलग होने का फैसला लिया था. सानिया और शोएब ने जनवरी साल 2024 में तलाक की खबर अपने फैंस से साझा की थी. सानिया के लिए तलाक (Divorce) को हैंडल करना मुश्किल था और उन्हें तलाक के बाद पैनिक अटैक (Panic Attack) आने लगा थे. यूट्यूब पर सर्विंग इट अप विद सानिया शो पर सानिया कोरियोग्राफर और डायरेक्टर फराह खान से बात कर रही थीं जहां दोनों ने सानिया के पैनिक अटैक पर भी बात की थी. सानिया मिर्जा और फराह खान करीबी दोस्त हैं और दोनों ने बताया कि सानिया को कैसे पैनिक अटैक आया और उन्हें उस स्थिति में कैसा महसूस हो रहा था.

सानिया ने बयां किया पैनिक अटैक का दर्द

सानिया मिर्जा ने बताया, “मैं कैमरा पर यह कहना नहीं चाहती लेकिन मेरी जिंदगी में एक ऐसा पल था जो मेरे लिए सबसे लोएस्ट मूमेंट था जब तुम (फराह) मेरे सेट पर आई थी और मुझे उसके बाद लाइव शो में जाना था.” सानिया ने आगे कहा कि वह कांप रही थीं और अगर फराह वहां नहीं आतीं तो शायद वह वो शो नहीं करतीं.

फराह खान ने उस पल को याद करके बताया था कि वे सानिया को देखकर डर गई थीं. उन्होंने इससे पहले सानिया को पैनिक अटैक आते हुए नहीं देखा था.

पैनिक अटैक क्या होता है

पैनिक अटैक एक ऐसी स्थिति है जिसमें एकदम से व्यक्ति को बहुत ज्यादा घबराहट होने लगती है, शरीर कांपने लगता है, डर लगने लगता है, रोना आता है, ऐसा लगता है जैसे खुद पर से कंट्रोल चला गया है, दिल पर धक्का सा महसूस होता है और ऐसा लगता है जैसे जान निकल रही है. कुछ लोगों को जिंदगी में एक या 2 बार ही पैनिक अटैक्स आते हैं तो कुछ को इससे ज्यादा भी सकते हैं. जिन्हें ज्यादा आ रहे हैं तो उन्हे पैनिक डिसोर्डर हो सकता है और उन्हें डॉक्टर से परामर्श लेना जरूरी है.

पैनिक अटैक आने के लक्षण क्या होते हैं

पैनिक अटैक मानसिक तौर पर ही नहीं बल्कि शारीरिक तौर पर भी महसूस होता है.

  • दिल की धड़कने तेज हो जाती हैं
  • कंट्रोल खोने लगता है और लगता है जैसे जान चली जाएगी
  • पसीना छूटने लगता है
  • ऐसा लगता है कि आप खतरे में हैं
  • चेहरा गर्म हो जाता है
  • व्यक्ति कांपने लगता है, शरीर थरथराता है
  • सांस फूलने लगती है
  • गला भिंचना शुरू हो जाता है
  • शरीर में ठंड महसूस होती है
  • बहुत से लोगों का जी मितलाने लगता है, उल्टी आती है
  • छाती में दर्द होने लगता है
  • सिर में दर्द होता है
  • पेट में दर्द होने लगता है
  • चक्कर आते हैं और ऐसा लगता है जैसे बेहोशी छा रही है.

कैसे हैंडल करें पैनिक अटैक

पैनिक अटैक आने पर गहरी सांस लेने की कोशिश करें. कहीं बैठ जाएं और अपना ध्यान आस-पास की चीजों पर डालें. इस तकनीक से पैनिक अटैक को हैंडल करने में मदद मिलती है. मसल्स को रिलैक्स करने की कोशिश करें, बर्फ के टुकड़े को माथे पर रगड़ने या फिर बिस्तर पर लेटने से भी पैनिक अटैक में राहत महसूस हो सकती है.

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ