Baba Ramdev Sanatan Dharma: इस दौर में तनाव, भागदौड़ और मानसिक अशांति अब आम समस्या बन चुकी है. ऐसे में अगर कोई जीवन को संतुलित, शांत और उद्देश्यपूर्ण बनाने का रास्ता दिखाता है तो वह सनातन धर्म है. यह रास्ता सिर्फ पूजा-पाठ आदि का नहीं, बल्कि एक वैज्ञानिक और व्यावहारिक जीवन कुंजी भी है जिसे हजारों वर्षों से अपनाया जा रहा है. Patanjali Wellness Center जैसे संस्थान आज भी उन्हीं सिद्धांतों को आगे बढ़ाने का काम कर रहा है. योग, आयुर्वेद और सात्विक जीवनशैली के माध्यम से लोगों तक पहुंचा रहे हैं. आइए गहराई से समझते हैं सनातन धर्म के 7 ऐसे मूल सिद्धांत, जो आपकी जिंदगी को अंदर से बदल सकते हैं और इसमें पतंजलि वेलनेस सेंटर आपकी कैसे मदद कर सकता है.
इसे भी पढ़ें- बिना एक्सरसाइज-डाइट दवाओं से वजन घटाना कितना खतरनाक? सच्चाई जानकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे
सनातन धर्म और इसके सिद्धांत क्या हैं?
सनातन धर्म दुनिया की सबसे प्राचीन जीवन पद्धतियों में से एक है. सनातन का अर्थ होता है जो हमेशा से है और हमेशा रहेगा. यह केवल एक धर्म नहीं, बल्कि जीवन जीने का ऐसा तरीका है. सनातन धर्म का आधार वेद, उपनिषद, पुराण और गीता जैसे ग्रंथों पर टिका है.
सनातन धर्म के 7 सिद्धांत
- धर्म- धर्म का मतलब सिर्फ पूजा-पाठ नहीं, बल्कि सही काम करना और अपने कर्तव्यों का पालन करना है. हर व्यक्ति का अपना धर्म होता है जिसमें जिम्मेदारी भी शामिल है.
- कर्म- सनातन धर्म कहता है कि जैसा कर्म करोगे वैसा फल मिलेगा. इसलिए हमारे हर अच्छे या बुरे काम का असर हमारे वर्तमान और भविष्य पर पड़ता है.
- सत्य- सत्य को सबसे बड़ा धर्म माना गया है. हमेशा सच बोलना और सच्चाई के रास्ते पर चलना व्यक्ति को मजबूत और सम्मानित बनाता है.
- अहिंसा- अहिंसा का मतलब है कि किसी को भी मन, वचन और कर्म से दुख ना देना. यह सिद्धांत हमें दया, करुणा और प्रेम का भाव सिखाता है.
- आत्मा और पुनर्जन्म- सनातन धर्म के अनुसार आत्मा अमर है, जबकि शरीर नश्वर है. मृत्यु के बाद आत्मा नए शरीर में जन्म लेती है और इसे पुनर्जन्म कहा जाता है.
- मोक्ष- जीवन का अंतिम लक्ष्य मोक्ष है, यानी जन्म-मरण के चक्र से मुक्ति जिसमें ज्ञान, अच्छे कर्म और साधना सभी शामिल हैं.
- योग और ध्यान- योग और ध्यान को मन, शरीर और आत्मा के संतुलन का माध्यम माना गया है. ये मानसिक शांति, एकाग्रता और स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं.
पतंजलि वेलनेस सेंटर से जानिए सुख-शांति का असली मंत्र
पतंजलि वेलनेस सेंटर इन सिद्धांतों को सिर्फ ज्ञान तक सीमित नहीं रखता, बल्कि उन्हें व्यवहार में लाने का तरीका सिखाता है. यहां योग, प्राणायाम, आयुर्वेद और सात्विक जीवनशैली के जरिए लोगों को एक होलिस्टिक जीवन जीने की प्रेरणा दी जाती है. यहां आपको काफी कुछ मिलता है जैसे
- योग और प्राणायाम ट्रेनिंग
- आयुर्वेदिक उपचार
- सात्विक डाइट प्लान
- मानसिक तनाव कम करने के उपाय
- सनातन धर्म के अद्भुत फायदे
- मानसिक शांति और तनाव से राहत
- सकारात्मक सोच का विकास
- बेहतर स्वास्थ्य और फिटनेस
- रिश्तों में मधुरता
- आत्म-नियंत्रण और अनुशासन
- जीवन में संतोष और खुशी
- प्रकृति के साथ संतुलन
- आध्यात्मिक विकास
सनातन धर्म के सिद्धांत कैसे बदल रहे हैं लोगों की जिंदगी
इसके सिद्धांत लोगों की जिंदगी को काफी हद तक बदलने की कोशिश कर रहे है. योग और ध्यान, जो सनातन धर्म का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, आज लाखों लोग अपनी दिनचर्या में शामिल कर रहे हैं. इससे उनकी जिंदगी में कई तरह की परेशानियां दूर हो रही हैं. वहीं, Patanjali Wellness Center में इन सभी सिद्धांतों को आधुनिक जीवनशैली के साथ जोड़ा जाता है.
इसे भी पढ़ें- गर्मी की तेज धूप से बचानी है त्वचा की चमक? जानिए समर में स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग रखने के सबसे आसान तरीके
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
बेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
1 hr agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
4 hrs agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
6 hrs agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
6 hrs agoखर्राटों को न करें नजरअंदाज! रात में सांस रुकना हो सकता है खतरनाक संकेत
7 hrs agoघुटने, कमर और गर्दन की अकड़न को दूर करने के लिए करें ये 5 काम
8 hrs agoपैनक्रियाज में कैंसर होने पर कैसे पता चलता है? जानिए इस Cancer के लक्षण
10 hrs agoरातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
1 day agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
1 day agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines