Types Of Salt For Health Benefits: नमक के बिना किसी भी खाने का स्वाद पूरा नहीं हो पाता है। खाने में नमक ज्यादा हो जाए या कम हो,तो खाने का सारा टेस्ट खराब हो जाता है। नमक के बिना रसोई में बनने वाले खाने का भी कोई मतलब नहीं होता है। एक बार को कम मसाले का खाना चल जाएगा,लेकिन नमक सही से न डाला हो तो स्वाद बेकार लगने लगता है। खाने में नमक की तादाद और कौन सा नमक आप खाते हैं,ये आपकी हेल्थ पर भी असर करता है। नमक एक या दो तरह के नहीं बल्कि 10 तरह के होते हैं, जिसका इस्तेमाल खाने में किया जाता है। आपकी हेल्थ के लिए कौन सा नमक फायदेमंद रहता है,जानिए।
नमक सबसे अच्छा कौन सा है
कई बार डॉक्टर भी नमक बदल-बदल कर खाने की सलाह देते हैं। आमतौर पर पिंक हिमालयन सॉल्ट सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। वहीं, काला नमक खाने से पेट और पाचन की परेशानी नहीं रहती है। इसके अलावा टेबल सॉल्ट सेवन करने से बॉडी में आयोडीन की कमी पूरी होती है। आपको भी नमक बदलते रहना चाहिए। इससे शरीर को सभी जरूरी पोषण तत्व मिलते रहेंगे। लेकिन खाने में नमक का इस्तेमाल सीमित मात्रा में करना चाहिए।
अलग-अलग प्रकार के नमक और उनका उपयोग, देखें ये Video-
नमक कितने टाइप के होते हैं?
टेबल साल्ट (Table Salt)
अधिकतर घरों में इसी नमक का यूज किया जाता है। ये सबसे आम नमक है,जो मिट्टी में मिलने वाले सलाइन तत्वों से मिलकर बनाया जाता है। इसी को साफ करने के बाद इसमें आयोडीन मिला दिया जाता है और तैयार किया जाता है। इससे घेंघा जैसी बीमारियों को सही किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें- Pecans Vs Walnuts: दोनों में क्या खास अंतर? कौन सा ड्राई फ्रूट सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद
सेंधा नमक (Rock Salt)
फास्ट रखने वाले ज्यादातर लोग इसी नमक का प्रयोग करते हैं। इसे प्योर माना जाता है। सेंधा नमक को हिमालय नमक और पिंक साल्ट के नाम से भी जानते हैं। चट्टानों से खोदकर इसे बनाते हैं। हेल्थ के लिए पिंक सॉल्ट फायदेमंद माना जाता है।
कोशेर साल्ट (Kosher Salt)
कोशेर साल्ट तेजी घुलने वाला नमक होता है,जिसका इस्तेमाल नॉनवेज खाने पर छिड़कने के लिए भी करते हैं। ये थोड़ा मोटा दिखता है।
समुद्री नमक (Sea Salt)
समुद्र के पानी को ड्राई करने के बाद इसे तैयार किया जाता है। बाकी नमक से ये कम साफ और मोटे दाने वाला होता है। इसमें जिंक,पोटैशियम और आयरन भरपूर पाया जाता है।
सेल्टिक सी सॉल्ट (Celtic Sea Salt)
फ्रांस के समुद्र के तट पर ज्वार भाटे से जो तालाब भरते हैं, वहां से इसे तैयार करते हैं। फ्रेंच में इस नमक को सेल ग्रीस नमक बोलते हैं। मछली और मीट बनाने के लिए इसका यूज किया जाता है।
10 प्रकार के नमक कौन-कौन से हैं, देखें ये Video-
फ्लिउर दे सेल (Fleur de sel)
सीफूड,चॉकलेट,कैरेमल और नॉनवेज बनाने के लिए इसे यूज किया जाता है। फ्रांस के ब्रिटनी में ज्वार वाले ब्रिज से इसे तैयार करते हैं।
काला नमक (Black Salt)
काला नमक पाचन के लिए अच्छा माना जाता है। इसे भट्टी में कई जड़ी-बूटी और छालों के साथ मिलाने के बाद चारकोल के बीच इसे पकाते हैं। कई आयुर्वेदिक मेडिसिन में भी काला नमक यूज होता है।
फ्लेक साल्ट (Flake Salt)
इस नमक में खनिक की मात्रा काफी कम पाई जाती है। इसे इवेपरेशन (Evaporation) करके निकालते हैं। इसकी पतली लेयर जमा होती है, जिससे व्हाइट कलर का नमक तैयार करते हैं।
ये भी पढ़ें- 6 बीमारियों में फायदेमंद Chia Seeds
ब्लैक हवाईयन सॉल्ट (Black Lava Salt)
इस नमक को समुद्र से निकालकर बनाते हैं। इसे ब्लैक लावा सॉल्ट भी बोलते हैं। एक्टीवेटेड चारकोल होने के कारण ये नमक डार्क ब्लैक कलर का होता है।
स्मोक्ड साल्ट (Smoked Salt)
इस नमक को लकड़ी के धुएं से स्मोकी करके बनाया जाता है। इसको करीब 15 दिन तक आग के धुंए में रखते हैं। कई देशों में खाना बनाने के लिए इसे यूज किया जाता है।
Disclaimer: इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। News24 की ओर से किसी जानकारी और सूचना को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
क्या अंडा खाने से बढ़ता है कैंसर का खतरा? डॉक्टर से जानिए सच
17 hrs agoहाथ-पैर पर दिखने वाली गांठ कैंसर की है या नहीं कैसे पता चलेगा
1 day agoक्या कैंसर परिवार में पीढ़ी-दर-पीढ़ी चलता है? जानिए पूरी सच्चाई
1 day agoविटामिन B12 की कमी से शरीर में क्या होता है? बॉडी में दिख सकते हैं ये लक्षण
1 day agoहाई बीपी से लेकर डायबिटीज तक, ये बीमारियां बढ़ा सकती हैं स्ट्रोक का खतरा
2 days agoशुगर के मरीज क्या रख सकते हैं व्रत? मीठा खाया तो क्या होगा
2 days agoमौसम बदलते ही पड़ जाते हैं बीमार? जानिए इसके पीछे की असली वजह
2 days agoपीरियड्स में ब्लड क्लॉट्स को न करें इग्नोर, शरीर के ये संकेत हैं गंभीर
2 days agoब्रेन ट्यूमर में कैसा होता है सिरदर्द, डॉक्टर ने बताए लक्षण और इलाज
2 days agoकरवा चौथ पर निर्जला व्रत रखते हैं? शरीर के इन संकेतों को न करें इग्नोर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines