Kidney Stone Causes: पिछले कुछ समय से हमारी लाइफस्टाइल और डाइट में काफी चेंज आया है। काफी तेजी से बढ़ती अनहेल्दी डाइट के कारण कई तरह की गंभीर बीमारियों का जोखिम भी तेजी से बढ़ा है। हालांकि, जब बॉडी में कैल्शियम और कोलेस्ट्रॉल ज्यादा हो जाता है, तब भी पथरी बनती है। ऐसे में किडनी को हेल्दी और मजबूत बनाने के लिए हेल्दी डाइट का होना बेहद जरूरी है।
कभी-कभी खाने-पीने की कुछ ऐसी चीजें होती हैं, वो किडनी को गंभीर नुकसान करती है और पथरी की समस्या बनती है। दरअसल, कुछ लोगों को किडनी की परेशानी तब दिखती है, जब हमारी किडनी ज्यादा गंभीर सिचुएशन में पहुंच जाती है।
किडनी में ज्यादा समस्या होने पर इंफेक्शन और यूरिन में प्रोटीन लीकेज का पता चल जाता है और तब तक शरीर का सबसे अहम ऑर्गन खराब हो चुका होता है। चलिए जान लेते हैं कि किडनी को स्वस्थ बनाए रखने के लिए किन सफेद चीजों से दूरी बनाकर रखनी चाहिए।
ये चीजें हैं किडनी के लिए जहर
ज्यादा शक्कर या चीनी का सेवन
शक्कर का ज्यादा यूज हेल्थ के लिए घातक हो सकता है। शक्कर या चीनी का ज़्यादा खाने से न केवल शुगर बढ़ता है बल्कि किडनी के लिए भी खतरनाक होता है।
नमक में सोडियम भरपूर में पाया जाता है और ज्यादा खाने से शरीर में सोडियम का बैलेंस बिगड़ जाता है। इसके ज्यादा सेवन करने से ब्लड प्रेशर बढ़ता है और किडनी के काम पर बहुत बुरा असर पड़ता है और विषैले तत्व बाहर नहीं आ पाते हैं।
केले में भरपूर पोटेशियम पाया जाता है और सोडियम कम होता है। अगर केला खाते हैं, तो शरीर में पोटेशियम का लेवल बढ़ता है और पोटेशियम का ज्यादा बढ़ना किडनी के लिए हानिकारक होता है।
अगर डेली सफेद ब्रेड नाश्ते में खाते हैं, तो किडनी मरीजों को गेहूं के ब्रेड से परहेज ही करना चाहिए।
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य ले लें। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।