अल्जाइमर डिजीज के छोटी उम्र में होने के कितने चांस? सैयारा में इसी बीमारी से पीड़ित थी एक्ट्रेस

Alzheimer Symptoms: अल्जाइमर एक न्यूरो प्रॉब्लम है, जिसमें मरीज धीरे-धीरे सबकुछ भूलने लगता है। फिल्म सैयारा में एक्ट्रेस अनीत पड्डा को भी यह बीमारी थी। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, यह डिजीज ज्यादा उम्रदराज लोगों को होती है, लेकिन वाणी, जो एक युवा लड़की है उसे भी यह बीमारी है। जानिए आखिर क्यों युवाओं में इस बीमारी के चांसेज बढ़ रहे हैं।

SOURCE- NEWS 24

Alzheimer Symptoms: सैयारा पिछले शुक्रवार को रीलिज हुई थी, जिसके बाद से अबतक बॉक्स ऑफिस पर यह मूवी तहलका मचा रही है। मोहित सुरी के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक रोमांटिक स्टोरी है। इसमें अहान पांडे और अनीत पड्डा ने जबरदस्त एक्टिंग कर बॉलीवुड में अपने डेब्यू को स्पेशल बनाया है। फिल्म में अनीत पड्डा, जो वाणी बत्रा का कैरेक्टर प्ले कर रही हैं, उन्हें अल्जाइमर था। यह बीमारी डिमेंशिया जैसी होती है, जिसमें मरीज चीजें, बातें, नाम और लोगों को भी भूलने लगता है। हालांकि, यह बीमारी बुजुर्गों को होती थी, मगर अब युवाओं को भी ये होने लगी है। आइए जानते हैं अल्जाइमर के बारे में जरूरी बातें।

अल्जाइमर क्या है?

यह एक न्यूरो रिलेटेड डिजीज होती है। डिमेंशिया की तरह इसमें भी मरीज को भूलने की बीमारी हो जाती है। इस बीमारी का अब तक कोई भी स्थाई इलाज मौजूद नहीं है। इसे सिर्फ दवाओं और लाइफस्टाइल में बदलाव करने से नियंत्रित किया जा सकता है। फिल्म में वाणी को बीमारी के प्रभाव से बचाने के लिए सेम डे, सेम टाइम वाला लाइफस्टाइल फॉर्मूला दिया गया था। इसमें वह रोजाना एक समय पर जागती थी, एक ही समय पर नाश्ता, लंच और बाकी जरूरी कामों को करती थी, ताकि उसे चीजों को भूलने से बचाया जा सके।

युवाओं में क्यों हो रही है बीमारी?

अल्जाइमर की बीमारी युवाओं की नहीं, बुजुर्गों की मानी जाती थी, जिसमें 60 वर्ष से अधिक की आयु के लोगों को हुआ करती थी। अब ये बीमारी युवाओं में भी देखी जाने लगी है। दुनिया में पहले कम आयु वाला अल्जाइमर मरीज चीन में मिला था। उसे 17 साल की उम्र में ही यह बीमारी हो गई थी, जिसके बाद 2 सालों तक उसका ट्रीटमेंट हुआ। फिलहाल, वह स्वस्थ है लेकिन बीमारी रिवर्स नहीं हो सकी है।

बीमारी का कारण क्या है?

लाइफस्टाइल फैक्टर्स में नींद पूरी न होना, स्ट्रेस या डिप्रेशन में रहना और सही डाइट न लेने की वजह से शरीर में पोषक तत्वों की कम से यह बीमारी हो सकती है। फिल्म में वाणी को क्रोनिक स्ट्रैस था, जिसमें वह अपने साथ हुए एक बुरे हादसे को भुलाने की कोशिश करती हैं, मगर असमर्थ होती है। इसमें पहले डिमेंशिया होता है उसके बाद धीरे-धीरे अल्जाइमर होता है। कम उम्र के डायबिटीज के मरीजों को भी यह बीमारी होती है।

अल्जाइमर सोसायटी की रिपोर्ट के मुताबिक, लंबे समय तक तनाव में रहने से यह बीमारी होती है। इससे शरीर में कोर्टिसोल नामक हार्मोन का स्तर बढ़ जाता है, जो पहले डिमेंशिया का कारण बनता है, जिसमें मरीज पहले छोटी-मोटी चीजें भूलता है, जैसे कि फोन रखकर भूलना, ब्रश करना भूल जाना या फिर 2-3 दिन पहले की बात को भूल जाना।

एक्सपर्ट क्या कहते हैं?

अपोलो अस्पताल के डॉक्टर सुधीर त्यागी बताते हैं कि अल्जाइमर होने की एक प्रमुख वजह फैमिली हिस्ट्री भी है। माता-पिता में से कोई एक पीड़ित है, तो उसे भी यह बीमारी हो सकती है और कम उम्र में पीड़ित कर सकती है। इसके अलावा, युवाओं में अल्जाइमर होने की एक वजह बहुत ज्यादा ब्लू रेज स्क्रीन के संपर्क में रहने से भी हो रही है। हालांकि, एक्सपर्ट बताते हैं कि कम उम्र में अल्जाइमर का आंकड़ा 5 से 10% है, इसलिए यह दुर्लभ बीमारी है।

अल्जाइमर के संकेत

  • सोचने-समझने की क्षमता खोना।
  • भूलने की बीमारी- इसमें मरीज को नाम, घर का पता, तारीख, लोग और रोजमर्रा के कामों को भूलने जैसे लक्षण दिखते हैं।
  • फोकस करने में दिक्कत होना।
  • डिसीजन पॉवर का कम होना।
  • भाषा सीखने या बोलने में परेशानी।
  • स्वभाव में बदलाव होना।

क्या है उपचार?

इस बीमारी का सही निदान या उपचार नहीं है। इसे रिवर्स करने के लिए अभी भी स्टडी की जा रही है, जबकि बीमारी को नियंत्रण करने के लिए दवाएं दी जाती है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ