हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

सिर्फ 1 महीने में काले होंगे सिर के सफेद बाल, एक्सपर्ट ने बताया आहार में किन चीजों को शामिल करने से होगा फायदा

White Hair Remedy: बालों को काला करने के चक्कर में कई बार हेयर फॉल होने लगता है. इसलिए बेहतर है कि आप अपने आहार पर ध्यान दें और उन चीजों को शामिल करें जिनका सेवन करने से बाल अंदरूनी स्तर पर काले हो जाते हैं.

विज्ञापन
बालों का रंग मेलेनिन नाम के एक पिगमेंट पर निर्भर करता है. Image Credit- Freepik

What to Eat to Stop White Hair Naturally: आजकल ज्यादातर लोग सफेद बालों की समस्या से जूझ रहे हैं और अगर वो इसे छुपाने के लिए हेयर डाई का इस्तेमाल करते हैं तो उनके बाल झड़ने लगते हैं. हालांकि, सफेद बाल होना बहुत आम बात है, लेकिन अगर यह समस्या बहुत कम उम्र में हो रही है तो आपको अपनी डाइट पर ध्यान देने की जरूरत है. कई रिसर्च में पाया गया है कि शरीर में हो रही अंदरूनी कमी की वजह से भी बाल सफेद होते हैं और उन्हें खान-पान से भी काला किया जा सकता है. ऐसे में अगर आप भी सफेद बालों की समस्या से जूझ रहे हैं तो आपको अपने आहार में कैल्शियम, आयरन और मैग्नीशियम से भरपूर चीजों को शामिल करना चाहिए.   

इसे भी पढ़ें- दाल को 4 घंटे भिगोना क्यों जरूरी है? एक्सपर्ट ने बताया ऐसा करने से पेट फूलने से मिलती है राहत

बालों को काला करने के लिए क्या करें? | Foods For White Hair

क्या है एक्सपर्ट की राय?

यूनानी और आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉक्टर फुरकान अंसारी का कहना है कि बालों का रंग मेलेनिन नाम के एक पिगमेंट पर निर्भर करता है. इसलिए जब शरीर में जरूरी विटामिन और मिनरल्स की कमी हो जाती है तो मेलानिन बनना कम हो जाता है और बालों का रंग बदलने लगता है. इसलिए हमें शैंपू बदलने से ज्यादा डाइट पर ध्यान देना जरूरी है.  

विज्ञापन

विटामिन-सी युक्त आहार

बालों के लिए विटामिन-सी बहुत ही अच्छा माना जाता है. इसलिए आप अपनी डाइट में विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर चीजों को शामिल करें. आप आंवला या संतरा को अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं. इससे बालों के रंग में फर्क महसूस होगा और जड़ों को भी मजबूती मिलेगी.

कॉपर और कैल्शियम से भरपूर फूड्स

लगभग एक महीने तक अपने आहार में कॉपर और कैल्शियम से भरपूर फूड्स को शामिल करें. आयरन से भी बालों के रंग पर काफी फर्क पड़ता है और बालों की ग्रोथ भी अच्छी होती है. आप काले या सफेद तिल को अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं. आप करी पत्ते का जूस भी अपने आहार में शामिल कर सकते हैं.

विज्ञापन

फोलिक एसिड युक्त हरी सब्जियां

रोजाना हरी सब्जियों को अपने आहार में शामिल करें. आप पालक, मेथी और गोभी को अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं, क्योंकि इसमें आयरन और फोलिक एसिड भरपूर मात्रा में होता है. इनका सेवन करने से स्कैल्प को पोषण मिलता है और रंग में भी काफी बदलाव आता है.   

इन बातों पर भी ध्यान दें

  • आपको अपनी डाइट के साथ-साथ बालों की देखभाल पर भी ध्यान देना है. बेकार क्वालिटी का शैंपू बिल्कुल भी इस्तेमाल नहीं करना है. रोजाना लगभग 7 घंटे की पूरी नींद लेनी है और देर तक बिल्कुल भी जगना नहीं है.
  • भरपूर मात्रा में पानी पीना है, क्योंकि पानी की कमी से भी कई बार बालों का रंग प्रभावित होता है.  
  • बालों को धोने के लिए ज्यादा केमिकल वाले प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल ना करें. बेहतर होगा कि आप नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करें.

इसे भी पढ़ें- ऑर्डर किया हुआ खाना कब बन जाता है प्लास्टिक? आचार्य मनीष जी ने बताया इन कारणों से हो सकता है कैंसर

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola