हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

डायबिटीज के मरीजों के लिए रामबाण हैं सदाबहार की पत्तियां, जानें इस्तेमाल का सही तरीका

विज्ञापन

Sadabahar for Diabetes: खराब लाइफस्टाइल और गलत खान पान की वजह से इन दिनों डायबिटीज के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। यह बेहद आम बीमारी बन चुकी है। इससे भारी संख्या में लोग पीड़ित हैं। यह एक ऐसी बीमारी है जिसका कोई स्थायी इलाज नहीं है। डायबिटीज को सही खान-पान के जरिए ही कंट्रोल किया जा सकता है। डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए वैसे तो अमुमन लोग दवाओं का सेवन करते हैं। वहीं कुछ मरीज घरेलू नुस्खे के जरिए इसे कंट्रोल करने की कोशिश करते हैं। अगर आप भी डायबिटीज मरीज हैं तो अपने बढ़ते ब्लड शुगर का लेवल कंट्रोल करने के लिए सदाबहार के फूल आपके लिए रामबाण साबित हो सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे?

सदाबहार के फूल को कैथरैन्थस रोसियस के नाम से भी जाना जाता है। यह एक फूल वाला पौधा होता है जिसका इस्तेमाल सदियों से पारंपरिक चिकित्सा में किया जाता रहा है। भारत में इस पौधे का बेहद खास महत्व है। इसके इस्तेमाल से ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। यह खूबसूरत सा दिखने वाला पौधा औषधीय गुणों से भरपूर है जिसका यूज डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए किया जा सकता है।

आयुर्वेद के मुताबित सदाबहार में ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो डायबिटीज कंट्रोल करने में सहायक साबित होते हैं। डायबिटीज के मरीज इसका इस्तेमाल कर ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल कर सकते हैं। इसके इस्तेमाल से इंसुलिन प्रोडक्शन में मदद मिलती है। सदाबहार के फूलों में एल्कलॉइड नामक तत्व पाए जाते हैं जो सही मात्रा में इंसुलिन प्रोडक्शन को बढ़ावा देने के साथ ही ब्लड शुगर के लेवल को कंट्रोल करने में भी मदद करता है।

विज्ञापन

कैसे करें सेवन

डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए आप सुबह खाली पेट इसकी 6-7 पत्तियों को चबाकर खा सकते हैं। वहीं अगर आप चाहें तो सदाबहार के फूलों की चाय भी पी सकते हैं। इसकी चाय बनाने के लिए डेढ़ कप पानी में 5-6 फूल को डालकर उबालें। फिर इसे छान लें और इसका सेवन करें। इसके अलावा आप चाहें तो इसके फूल और पत्तियों का जूस भी पी सकते हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola