पुरुषों में हार्ट अटैक से पहले दिखते हैं ये 5 संकेत! 42 की उम्र में रोहन मीरचंदानी हुए शिकार

Heart Attack Causes: हार्ट अटैक अचानक होने वाली एक स्थिति है, जिसमें तुरंत मेडिकल हेल्प की जरूरत होती है ताकि मरीज की जान बचाई जा सके। 42 साल की उम्र में एपीगामिया के को-फाउंडर रोहन मीरचंदानी की हार्ट अटैक से मौत हो गई। आइए जानते हैं कम उम्र में हार्ट अटैक क्यों आता है।

Heart Attack Causes

Heart Attack Causes

Heart Attack Causes: हार्ट डिजीज ऐसे रोग हैं, जो पिछले कुछ सालों से काफी बढ़ गए हैं। इसके मामले दुनियाभर में बढ़ रहे हैं। यह एक लाइफस्टाइल डिजीज है, जो रोजाना की खराब आदतों के कारण होता है। पहले तक यह बीमारी बूढ़ों को ज्यादा प्रभावित करती थी, मगर अब कम उम्र के लोगों में भी हार्ट अटैक के मामले बढ़ गए हैं। हाल ही में एपीगामिया के को-फाउंडर रोहन मीरचंदानी महज 42 वर्ष की उम्र में कार्डियक अटैक की चपेट में आने से अपनी जान गंवा बैठे। रोहन को कम उम्र में हार्ट अटैक आना, इस बात की गवाही देता है कि यह स्थिति किसी भी उम्र के लोगों को प्रभावित कर सकती है। आइए जानते हैं इसके कारण और संकेत व बचाव के उपाय।

विज्ञापन

कौन हैं रोहन मीरचंदानी?

रोहन मीरचंदानी, एपीगामिया के को-फाउंडर थे। यह इंडिया का एक वेल नोन योगर्ट ब्रान्ड है। ड्रम्स फूड इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड Epigamia की पेरेंट कंपनी है, जो एक फूड ब्रांड है। रोहन मीरचंदानी ने साल 2013 में इस कंपनी की स्थापना की थी। उनके निधन के बाद, कंपनी ने उन्हें एक दूरदर्शी लीडर बताया।

विज्ञापन

कम उम्र में हार्ट अटैक के संकेत

1. सडन कोलैप्स- यह हार्ट अटैक के सबसे आम लक्षणों में से एक है, जो आमतौर पर तब होता है जब दिल धड़कना बंद कर देता है, इसमें इंसान अचानक बेहोशी की स्थिति में आ जाता है।

विज्ञापन

2. सीने में दर्द या बेचैनी- सीने में अचानक बेचैनी और असहनीय दर्द होना भी एक सामान्य लक्षण है जिसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। यह कुछ मिनटों से ज्यादा समय तक रह सकता है या फिर कभी-कभी कम भी हो सकता है और वापस भी आ सकता है।

3. सांस लेने में तकलीफ- अगर किसी को अचानक सांस लेने में तकलीफ होने लगे तो, यह भी कार्डियक अरेस्ट का संकेत है। इसे कभी भी अनदेखा न करें, क्योंकि कई लोग यह सोचकर इसे नजरअंदाज करते हैं कि ये गैस या पेट की कोई समस्या है, क्योंकि कई बार उस स्थिति में भी ऐसा होता है।

विज्ञापन
heart attack causes

photo credit- freepik

4. बहुत अधिक पसीना आना- असामान्य रूप से पसीना आना, खास तौर पर ठंडे पसीना आना, हार्ट अटैक का एक और सामान्य संकेत है, जिसे आसानी से समझा जा सकता है। पुरुषों को इस लक्षण पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है, खासकर अगर यह सीने में दर्द या सांस फूलने जैसे अन्य लक्षणों के साथ महसूस होता है।

विज्ञापन

5. जबड़े, गर्दन या पीठ में दर्द- अगर किसी कम उम्र के पुरुष को अचानक जबड़े, गर्दन या फिर पीठ में दर्द जैसी समस्याएं हो रही हैं, तो यह भी हार्ट अटैक का संकेत है।

क्या है कारण?

कम उम्र में हार्ट अटैक के कई कारण हो सकते हैं, जो कि लाइफस्टाइल से जुड़े होते हैं, जैसे-

विज्ञापन
  1. तनाव लेना।
  2. खराब लाइफस्टाइल।
  3. अनहेल्दी ईटिंग हैबिट।
  4. ज्यादा वजन होना।
  5. शराब और धूम्रपान की लत होना।

सेफ्टी टिप्स

  • स्वस्थ आहार का सेवन करें।
  • सांसों से संबंधित व्यायाम करें।
  • योग-ध्यान फायदेमंद होगा।
  • पर्याप्त नींद लें।
  • अपने वजन और कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ