Robotic Surgery: जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है वैसे ही घुटनों से जुड़ी परेशानी तेजी से बढ़ रही है। बुजुर्गों में अक्सर घुटनों की परेशानी देखी जाती है। कई लोग दवाई का सेवन करते हैं तो कोई सर्जरी करा लेता है। घुटनों में दर्द से राहत पाने के लिए आजकल तो बस एक ऑप्शन होता है और वो है घुटनों का ट्रांसप्लांट कराना। मेडिकल साइंस ने इतनी तरक्की कर ली है कि हर समस्या का समाधान मिल ही जाता है। इनमें से एक है रोबोटिक सर्जरी। जिसमें घुटनों का सटीक तरीके से ट्रांसप्लांट करा सकते हैं। सबसे अच्छी बात है इसमें कम खर्चा आता है और ये किसी चमत्कार से कम नहीं है।
क्या होती है रोबोटिक सर्जरी?
रोबोटिक सर्जरी को लेप्रोस्कोपिक सर्जरी (Laparoscopy Surgery) का ही एक रूप कह सकते हैं। ज्यादातर लोग रोबोटिक सर्जरी को की-होल सर्जरी टर्म से जानते और समझते हैं। लेकिन लेप्रोस्कोपिक सर्जरी में इक्विपमेंट आसानी से घूम नहीं पाते हैं। रोबोट की बांह में फुलक्रम (Fulcrum) होने की वजह से शरीर की मुश्किल से मुश्किल जगह पर आसानी से सर्जरी हो जाती है। इस तरह डॉक्टर मुश्किल सर्जरी को रोबोट की मदद से आसानी से कर लेते हैं।
घुटनों को फिट कैसे रखा जाए
पैरों को बिना दर्द और परेशानी के चलाना है तो हर रोज साइकिल चलाकर जाएं। अगर दर्द ज्यादा है तो राहत के लिए पेन किलर ले सकते हैं। लेकिन ज्यादा पेन किलर खाना भी शरीर के लिए घातक हो सकता है। इसके साइड इफेक्ट जैसे आंख, किडनी, लिवर को बीमार कर सकती है। इसलिए जितना हो सके पेनकिलर खाने से बचें और अगर लेते हैं तो डॉक्टर से सलाह करने के बाद ही पेन किलर खाएं।
घुटनों को फिट रखने के लिए सबसे बेहतर तरीका है अपनी लाइफस्टाइल में बदलाव करें, एक्सरसाइज और हेल्दी खाना लें। खान-पान को सही रखें और वजन को न बढ़ने दें। अगर घुटनों में काफी दर्द है तो ऐसे में ज्यादा सीढ़ियां ना चढ़े। मैन्युअल ट्रांसप्लांट से ज्यादा अब रोबोटिक सर्जरी बेस्ट मानी जाती है।
इन बीमारियों में सही रहती है रोबोटिक सर्जरी
- किडनी की बीमारी
- प्रोस्टेट
- एसोफैगस (esophagus)
- लीवर
- ओवरी
- गर्भाशय
- लार्ज इंटेस्टाइन
- लिम्फ नोड्स के कैंसर
Disclaimer: इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। News24 की ओर से किसी जानकारी और सूचना को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
बेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
5 hrs agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
8 hrs agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
9 hrs agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
10 hrs agoखर्राटों को न करें नजरअंदाज! रात में सांस रुकना हो सकता है खतरनाक संकेत
10 hrs agoघुटने, कमर और गर्दन की अकड़न को दूर करने के लिए करें ये 5 काम
11 hrs agoपैनक्रियाज में कैंसर होने पर कैसे पता चलता है? जानिए इस Cancer के लक्षण
13 hrs agoरातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
1 day agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
1 day agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines