हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Rice Water Benefits: सेहत के लिए वरदान से कम नहीं 'चावल का पानी', जानें इसके फायदे

विज्ञापन
Rice Water Benefits

Rice Water Benefits: भारत के हर घर में चावल बनाया जाता है। साथ ही ये ज्यादातर लोगों को पसंद भी पसंद होता है। कुछ लोगों तो ऐसे होते हैं, जिन्हें खाने में चावल जरूर चाहिए होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि चावल के पानी से क्या-क्या फायदे हो सकते हैं।

दरअसल, चावल में प्रोटीन, फाइबर एंटीऑक्सीडेंट,कैल्शियम डाइटरी फाइबर,जिंक पोटेशियम जैसे कई मिनरल्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो सेहत के लिहाद से बेहद फायदेमंद होते हैं। इसलिए आज हम आपको चावल के फायदे के बारे में बताने जा रहे हैं कि अगर आप चावल के पानी का सेवन करते हैं, तो आपको क्या फायदें मिलेंगे। चलिए जान लेते हैं…

चावल के पानी के सेवन से मिलेंगे ये फायदे

1. हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है

विज्ञापन

ये तो ज्यादातर लोग जानते हैं कि चावल फाइबर, विटामिन, आयरन, फाइटोकेमिकल्स, मैग्नीशियम और पोटेशियम से भरपूर होता है। अगर आप नियमित इसके पानी का सेवन करते हैं, तो इससे हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल किया जा सकता है। साथ ही ये कई और फायदे भी देता है।

2. डायरिया की समस्या से निजात देता है

विज्ञापन

जिन लोगों को डायरिया की समस्या है या वो इसे दूर करना चाहते हैं, तो इसके लिए चावल का पानी एक बेहतर ऑप्शन है। चावल के पानी से इसे कॉफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है।

3. बालों के लिए भी फायदेमंद

विज्ञापन

चावल के पानी में इनोसिटोल होता, जो बालों को अंदर से मजबूत बनाता है। साथ ही इससे आपके बालों की ग्रोथ भी होती है। इसलिए आप इसका सेवन कर सकते हैं।

4. त्वचा की चमक बढ़ाता है

विज्ञापन

अगर आप भी अपनी त्वचा की चमक बढ़ाना चाहते हैं, तो इसके लिए चावल का पानी एक कारगर तरीका है। आप इसके लिए चावल के पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं।

5. पाचन तंत्र को बढ़ाता है

विज्ञापन

चावल का पानी फाइबर से भरपूर होता और लंबे टाइम तक पेट को भरा रखता है। इससे पाचन तंत्र एकदम ठीक रहता है। साथ ही ये कब्ज की समस्या को भी दूर करता है। इसलिए ये एक बेहतर ऑप्शन हैं।

Disclaimer: संबंधित लेख पाठक की जानकारी और जागरूकता बढ़ाने के लिए है। न्यूज24 इस लेख में प्रदत्त जानकारी और सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि इसके बारे में चिकित्सीय सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola