Fatty Liver Prevention Tips: फैटी लिवर की बीमारी आज के समय में लोगों को काफी ज्यादा होने लगी है. इसमें लिवर के ऊपर कई परतों में वसा यानी फैट जमा हो जाता है. यह चिकनाई लिवर की कार्यक्षमता को कमजोर कर देती है जिससे शरीर को काफी नुकसान होता है. बता दें कि लिवर इकलौता ऐसा अंग है हमारे शरीर का जो प्रतिदिन 500 से अधिक कामों को निरंतर करता रहता है. इसलिए, लिवर को सुरक्षित रखना बहुत जरूरी होता है.
फैटी लिवर क्यों खतरनाक है?
फैटी लिवर इसलिए खतरनाक माना जाता है क्योंकि इसके कई अलग-अलग ग्रेड्स होते हैं. अगर समस्या ज्यादा बढ़ जाए तो लिवर सिरोसिस के साथ लिवर कैंसर के भी चांस इससे बढ़ जाते हैं. यूनानी एक्सपर्ट डॉक्टर सलीम जैदी बताते हैं आजकल फैटी लिवर बहुत कॉमन हो गया है यंगस्टर्स में क्योंकि उनकी लाइफस्टाइल बिल्कुल भी बैलेंस्ड नहीं है.
एक्सपर्ट के मुताबिक, फैटी लिवर की वजह अनहेल्दी ईटिंग हैबिट्स, पूरा दिन एक ही पोश्चर में बैठना, फिजिकल एक्टिविटी नहीं करना, नींद पूरी न करना और शराब तथा सिगरेट का ज्यादा सेवन करना है.
ये भी पढ़ें-सब्जियों से दिमाग में जा सकते हैं कीड़े, न्यूरोलॉजिस्ट ने बताया कैसे करें Vegetables को साफ
Fatty Liver ग्रेड-1 के संकेत। Symptoms of Grade-1 Fatty Liver
- बहुत ज्यादा थकान होना और कमजोरी महसूस करना फैटी लिवर ग्रेड-1 का लक्षण होता है.
- पेट में बेचैनी होना भी ग्रेड-1 फैटी लिवर का एक लक्षण होता है. पेट के ऊपरी दाहिने हिस्से में दर्द और भारीपन भी महसूस होता है.
- वजन बढ़ना, फैटी लिवर होने पर ग्रेड-1 में वेट गेन भी तेजी से होता है. खासतौर पर इसमें पेट बहुत ज्यादा बढ़ने लगता है.
- पाचन संबंधी समस्याएं भी फैटी लिवर होने पर बढ़ जाती हैं. कब्ज होना, खाना खाते ही फ्रेश हो जाना और थोड़ा खाना खाते ही पेट भर जाना, इसके कुछ लक्षण होते हैं.
- हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या भी लिवर में फैट जमा होने पर होता है. यह भी ग्रेड-1 फैटी लिवर का संकेत है.
30 दिनों में Fatty Liver रिवर्स कैसे करें?
डॉक्टर सलीम जैदी बताते हैं कि फैटी लिवर की समस्या को दूर करने के लिए आपको 3 स्टेप्स फॉलो करने हैं-
1.क्लीन डाइट- इसका मतलब होता है अपनी डाइट से मैदा, बेकिंग सोडा, तेल और सफेद चीनी वाले फूड्स को बाहर निकाल दें. इसकी जगह आप अपनी रोज की डाइट में ज्यादा से ज्यादा हरी सब्जियां, साबुत अनाज और फल शामिल करें. इसके साथ ही रोज सुबह लौकी का जूस पिएं.
2.ब्रिस्क वॉकिंग- फैटी लिवर के लिए रोजाना ब्रिस्क वॉकिंग करें. यह ऐसी स्पीड वाली वॉक होती है जो सामान्य से थोड़ी तेज गति में चलने की होती है. इसमें आपको अपने शरीर को बहुत ज्यादा थकाना नहीं है लेकिन शरीर से पसीना निकलना जरूरी है.
3.नेचुरल लिवर क्लेंजर- डॉक्टर बताते हैं कि फैटी लिवर की समस्या को दूर करने के लिए आपको एक नेचुरल क्लेंजर का इस्तेमाल करना है. इसके लिए त्रिफला चूर्ण, भूमि आंवला चूर्ण और कालमेघ का चूर्ण लेना है. इन तीनों में से आप कोई भी चूर्ण रात को 1 गिलास पानी में मिलाकर छोड़ दें और फिर अगले दिन पिएं.
ये भी पढ़ें-क्या खाली पेट काली कॉफी पीना फायदेमंद है? एक्सपर्ट से जानिए पीने का सही तरीका
संबंधित खबरें
हड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
44 mins agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
1 hr agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
2 hrs agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
5 hrs agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
5 hrs agoक्या सुबह नींबू पानी पीने से वजन तेजी से घटता है? रिसर्च से जानिए
9 hrs agoबेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
1 day agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
1 day agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines