Recipe of Annkut Bhog: गोवर्धन पूजा, जिसे अन्नकूट उत्सव भी कहा जाता है, विशेष रूप से उत्तर भारत का एक प्रमुख त्योहार है। यह पर्व दिवाली के दूसरे दिन मनाया जाता है और भगवान श्री कृष्ण को समर्पित है। इस दिन श्री कृष्ण के गोवर्धन पर्वत को उठाने के अद्भुत किस्से की याद के तौर पर मनाया जाता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार आज ही के दिन, भगवान श्री कृष्ण ने गोवर्धन पर्वत को अपनी छोटी उंगली से उठाकर ब्रजवासियों को इंद्र देव के प्रकोप से बचाया था। इस दिन गोवर्धन पर्वत की पूजा अर्चना करने का भी महत्व है। इस दिन अन्नकूट का भोग बनाना भी एक प्रसिद्ध और पारंपरिक प्रथा है। अन्नकूट में एक खास सब्जी का भोग भी भगवान कृष्ण को लगाया जाता है, जिसमें कई प्रकार की सब्जियां डाली जाती हैं। आइए जानते हैं इसे बनाने की पूरी रेसिपी।
ये भी पढ़ें- कब्ज भी बन सकती है हार्ट अटैक की वजह, स्टडी में चौंकाने वाला खुलासा
यह सब्जी विशेष रूप से सर्दियों में बनाई जाने वाली सब्जियों से तैयार की जाती है।
सामग्री
- 250 ग्राम आलू (कटी हुई)
- 200 ग्राम गाजर (कटी हुई)
- 200 ग्राम मटर
- 200 ग्राम शिमला मिर्च (कटी हुई)
- 200 ग्राम फूल गोभी (कटी हुई)
- 1 टमाटर
- 1 कप भिंडी
- 1 मूली
- आधा कप पालक
- अरबी
- आधा कप कच्चा केला
- आधा कप बैंगन
- 6-7 कटी हुई सेम की फलियां
- कटी हुई हरी मिर्च
मसालें- 1 चम्मच जीरा, 1 चम्मच हल्दी पाउडर, 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर और नमक स्वादानुसार।
इसे बनाने के लिए आपको सबसे पहले सभी सब्जियों को अलग-अलग काटकर अच्छे से पानी से धो लेना है। जिन सब्जियों को पहले धोना है, जैसे भिंडी और पालक, उन्हें पानी से साफ करने के बाद काट लें। ध्यान रहे, कटिंग के बाद सब्जियों को पहले अलग ही रखना है। क्योंकि सारी सब्जियों को एकसाथ रखने से वे एक-दूसरे से चिपक सकती हैं और काली पड़ सकती हैं।
Photo Credit- Freepik
अब सबसे पहले एक कढ़ाई में सरसों का तेल गर्म करें। इसमें जीरा डालकर पका लें। इसके बाद हरी मिर्च और अदरक डालकर चलाएं। जब अदरक का रंग थोड़ा बदल जाए तो उसमें सभी सब्जियों को डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। इसे ढक कर कुछ देर के लिए पकने के लिए छोड़ दें। 5 से 7 मिनट बाद ढक्कन हटाएं और सब्जी में नमक और मसाले एड कर दीजिए। आप चाहें तो इस स्टेज पर थोड़ा पानी भी इसमें एड कर सकते हैं। ध्यान रहे कि आप इस सब्जी का भोग लगाएंगे इसलिए घर के मसालों का इस्तेमाल करें तथा चप्पल पहनकर भोग न बनाएं। पानी डालने के बाद 5 मिनट पका लें, हाथों से एकबार चेक कर लीजिए की सभी सब्जियां गली हैं या नहीं। अगर गल चुकी हैं तो आपकी सब्जी तैयार है। गैस बंद कर दीजिए, सबसे पहले भगवान को इसका भोग लगाएं, उसके बाद बाकी लोगों को परोसें।
इस सब्जी को खाने के फायदे
- सब्जियों की मौजूदगी से यह सब्जी पोषण से भरपूर है।
- हरी सब्जियां पाचन में सुधार करने में मदद करती है।
- सर्दियों की शुरुआत में खाने से इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद मिलती है।
ये भी पढ़ें- दिवाली पर मिठाइयों से न करें परहेज, इन 5 हेल्थ टिप्स को करें फॉलो, मजबूत होगी इम्यूनिटी!
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
कम उम्र में क्यों हो रहा है कैंसर? कहीं ये आदतें तो नहीं जिम्मेदार
18 hrs agoकाला मोतिया होने का क्या कारण है? AIIMS के नेत्र रोग विशेषज्ञ से जानिए
19 hrs agoसुबह उठते ही मुंह कड़वा होने की क्या है वजह? रिसर्च में बताया
20 hrs agoफेफड़ों के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है प्रदूषित हवा, जरूर करें ये काम
22 hrs agoशरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
1 day agoहड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
1 day agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
1 day agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
1 day agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
1 day agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines