Reason of Multiple Child Birth : आपने ऐसी कई खबरें पढ़ी होंगी कि किसी महिला ने एक साथ दो या दो से ज्यादा बच्चों को जन्म दिया हो। लोग चौंक तब जाते हैं जब महिला 5 या 6 बच्चों को एक साथ जन्म दे दे। कई बार ऐसी खबर दुनियाभर में फैल जाती है। ऐसे में अक्सर लोगों के दिमाग में एक बात आती है कि आखिर कोई महिला एक साथ दो या दो ज्यादा बच्चों को जन्म कैसे दे देती है?
दो तरीके से होते हैं एक से ज्यादा बच्चे
- अगर बात जुड़वा बच्चों की करें तो किसी भी महिला में जुड़वा बच्चे दो प्रकार के होते हैं। पहला- आइडेंटिकल (मोनोजाइगोटिक) और दूसरा- नॉन आइडेंटिकल (डाइजाइगोटिक)।
- जब फर्टिलाइजेशन होता है तो कई बार महिला का एग दो हिस्से में बंट जाता है। इससे दो बच्चे पैदा हो सकते हैं। इसमें आइडेंटिकल बच्चे पैदा होते हैं यानी ये एक ही सेक्स (दोनों लड़का या दोनों लड़की) के होते हैं। इनकी शक्लें काफी मिलती जुलती हो सकती हैं।
- वहीं कई बार महिला के शरीर में दो एग बन जाते हैं। ऐसे में इन्हें फर्टिलाइज करने के लिए दो स्पर्म की जरूरत पड़ेगी। अगर दो स्पर्म इन अलग-अलग अंडों को फर्टिलाइज कर देते हैं तो इससे भी जुड़वा बच्चे पैदा हो सकते हैं। इसमें नॉन-आइडेंटिकल बच्चे पैदा होते हैं। इनमें एक लड़का और एक लड़की भी हो सकती है। साथ ही इनकी शक्ल भी एक-दूसरे से अलग हो सकती है।
एक से ज्यादा बच्चे पैदा होने के कई कारण हैं।
दो से ज्यादा बच्चे होने का कारण
जब महिला का एग दो से ज्यादा हिस्से में बंट जाए तो संभव है कि उसे उतने ही बच्चे हों जितने हिस्से में वह बंटा है। वहीं दूसरी स्थिति यह भी है कि महिला में एक से ज्यादा अंडे हों और सारे अंडे अलग-अलग स्पर्म से फर्टिलाइज हों। हालांकि ऐसा हर महिला के साथ संभव नहीं हो सकता। लाखों मामलों में से ऐसा कोई एक मामला सामने आता है जब कोई महिला एक साथ दो से ज्यादा बच्चों को जन्म देती है। इसका कारण एक्सपर्ट महिलाओं का देरी से मां बनना बताते हैं। वहीं IVF के जरिए भी एक से ज्यादा बच्चों को जन्म दिया जा सकता है।
यह भी पढ़ें : Health And Wellness: प्रेग्नेंट महिला डाइट का रखें खास ख्याल, Expert से जानें क्या खाएं और क्या नहीं
जान को हो जाता है खतरा
अगर कोई महिला दो से ज्यादा बच्चों को जन्म देती है तो उसे मल्टीपल प्रेग्नेंसी कहते हैं। जिन महिलाओं में मल्टी प्रेग्नेंसी होती है, उनकी जान को खतरा हो जाता है। साथ ही जिन महिलाओं की हाइट ज्यादा होती है, उनकी भी जान को मल्टीपल प्रग्नेंसी के दौरान खतरा होता है। मल्टीपल प्रग्नेंसी का पता अल्ट्रासाउंड से लगाया जा सकता है।
संबंधित खबरें
रातभर फोन देखने की आदत, तबाह कर देगी आपकी सेहत
22 mins agoसर्दियों में मां बनने वाली हैं? डॉक्टर ने बताया कैसे रखें खुद का ख्याल
1 hr agoधड़ एक, सिर दो… जानें कब पैदा होते हैं ऐसे बच्चे? क्या कहती है रिसर्च
3 hrs agoस्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
22 hrs ago2 दिन से पेट साफ नहीं हुआ? कहीं कैंसर का ये लक्षण तो नहीं
23 hrs agoव्रत रखते ही होने लगती है गैस और ब्लोटिंग? अपनाएं ये आसान टिप्स
1 day agoक्या एसिडिटी से हो सकता है कैंसर? डॉक्टर ने बताया खट्टी डकार आने का कारण
1 day agoBP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
1 day agoएक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
2 days agoबिना दर्द की गांठ भी हो सकती है कैंसर का संकेत, गलती से न करें इग्नोर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines