Rajesh Bharti
Read More
---विज्ञापन---
Reason of Multiple Child Birth : आपने ऐसी कई खबरें पढ़ी होंगी कि किसी महिला ने एक साथ दो या दो से ज्यादा बच्चों को जन्म दिया हो। लोग चौंक तब जाते हैं जब महिला 5 या 6 बच्चों को एक साथ जन्म दे दे। कई बार ऐसी खबर दुनियाभर में फैल जाती है। ऐसे में अक्सर लोगों के दिमाग में एक बात आती है कि आखिर कोई महिला एक साथ दो या दो ज्यादा बच्चों को जन्म कैसे दे देती है?

एक से ज्यादा बच्चे पैदा होने के कई कारण हैं।
जब महिला का एग दो से ज्यादा हिस्से में बंट जाए तो संभव है कि उसे उतने ही बच्चे हों जितने हिस्से में वह बंटा है। वहीं दूसरी स्थिति यह भी है कि महिला में एक से ज्यादा अंडे हों और सारे अंडे अलग-अलग स्पर्म से फर्टिलाइज हों। हालांकि ऐसा हर महिला के साथ संभव नहीं हो सकता। लाखों मामलों में से ऐसा कोई एक मामला सामने आता है जब कोई महिला एक साथ दो से ज्यादा बच्चों को जन्म देती है। इसका कारण एक्सपर्ट महिलाओं का देरी से मां बनना बताते हैं। वहीं IVF के जरिए भी एक से ज्यादा बच्चों को जन्म दिया जा सकता है।
यह भी पढ़ें : Health And Wellness: प्रेग्नेंट महिला डाइट का रखें खास ख्याल, Expert से जानें क्या खाएं और क्या नहीं
अगर कोई महिला दो से ज्यादा बच्चों को जन्म देती है तो उसे मल्टीपल प्रेग्नेंसी कहते हैं। जिन महिलाओं में मल्टी प्रेग्नेंसी होती है, उनकी जान को खतरा हो जाता है। साथ ही जिन महिलाओं की हाइट ज्यादा होती है, उनकी भी जान को मल्टीपल प्रग्नेंसी के दौरान खतरा होता है। मल्टीपल प्रग्नेंसी का पता अल्ट्रासाउंड से लगाया जा सकता है।
न्यूज 24 पर पढ़ें हेल्थ, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।