Rashmika Mandanna Injury: एक्ट्रेस मंदाना पिछले कुछ समय से लाइमलाइट से दूर हैं. ऐसे में अपने नजर ना आने की वजह बताया हुए रश्मिका ने सभी को अपनी हेल्थ अपडेट दी है. रश्मिका ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है और कैप्शन में लिखकर बताया है कि वे हिप इंजरी (Hip Injury) के कारण कई दिनों से गायब हैं. रश्मिका ने बताया कि किस तरह फिल्म मायसा की शूटिंग के दौरान उन्हें चोट लगी. यह उनकी बैक-टू-बैक तीसरी इंजरी है जिसके कारण उनके लिए पैर उठाना भी मुश्किल हो गया है.
यह भी पढ़ें – Blood Cancer ने ली एक्टर प्रदीप रावत की जान, जानिए क्या है यह कैंसर, कैसे दिखते हैं इसके लक्षण, किन्हें है ज्यादा खतरा
कैसे हुई रश्मिका को हिप इंजरी
अपने पोस्ट में रश्मिका ने एक्सप्लेन किया कि उन्हें कुछ समय पहले ही तीसरी इंजरी हुई है. यह बैक टू बैक तीसरी इंजरी है. रश्मिका ने लिखा, “अब मुझे अपने शरीर को इंसानी शरीर की तरह ट्रीट करना शुरू कर देना चाहिए बजाय किसी मशीन की तरह.” रश्मिका ने बताया कि हिप्स के साइड में 4 टेंडन्स होते हैं जो हिप्स को पैरों से कनेक्ट करते हैं. यही टेंडन्स अपनी जगह से हट गए हैं और अगर रश्मिका को अपने पैर फिर से उठाने हैं या नॉर्मल चलना-भागना है तो इन टेंडन्स को फिर से अटैच करना जरूरी है.
रश्मिका ने पोस्ट में बताया कि उन्हें यह हिप इंजरी फिल्म मायसा (Mysaa) के सेट पर डांस शूट के दौरान हुई थी. रश्मिका ने इसे अपनी सबसे अग्रेसिव फिल्म भी बताया है.
फैंस को अपनी सेहत को लेकर परेशान ना होने के लिए कहते हुए रश्मिका ने लिखा, “चिंता मत कीजिए… दर्द होता है लेकिन यह असहनीय नहीं है. यह ऐसा महसूस होता है जैसे भगवान ने कहा हो कि तुमपर छोड़ दिया जाए तो तुम कभी ब्रेक नहीं लोगी तो यह मेरे ऊपर है… मुझे यह करने दो.”
वजन को लेकर हो रही है चिंता
रश्मिका ने अपने वजन को लेकर चिंता जताई है. रश्मिका ने लिखा, “मैं बहुत-बहुत कोशिश कर रही हूं कि मेरा वजन ना बढ़े क्योंकि में किसी बीस्ट की तरह वर्कआउट करती हूं और दौड़ती हूं जो मुझे डिसेंट शेप में रखता है और अब मैं कुछ समय तक ना वर्कआउट कर पाउंगी और ना ही दौड़ सकूंगी. और अगर मैं वर्कआउट नहीं करती हूं तो मैं क्या करती हूं…. मैं खाती हूं और मैं डिजर्ट मॉन्सटर बन जाती हूं.”
किन कारणों से होती है हिप इंजरी
- आमतौर पर देखा जाए तो हिप इंजरी कई कारणों से हो सकती है. सबसे पहले आता है गिरना. अगर व्यक्ति अपनी कमर के बल गिर गया है तो इससे हिप फ्रैक्चर या इंजरी हो सकती है.
- एक्सीडेंट होने पर या स्पॉर्ट इंजरी से भी हिप्स पर चोट आती है. इससे हिप डिसलोकेशन या हिप फ्रैक्चर हो सकता है.
- बहुत ज्यादा एक्टिव होने पर भी हिप्स पर दबाव बढ़ता है. अगर व्यक्ति स्पोर्ट्स में है या फिजिकली भागने-दौड़ने वाले काम करता रहता है तो हिप इंजरी होने की संभावना बढ़ जाती है.
- उम्र बढ़ने के कारण भी हिंप इंजरी की संभावना बढ़ती है. वहीं, हड्डियों की बीमारियां भी हिप्स को कमजोर बना देती हैं.
- मसल्स का कमजोर होना भी हिप इंजरी की वजह (Hip Injury Causes) बन सकता है. मसल्स कमजोर होने पर जॉइंट्स ठीक तरह से काम नहीं कर पाते हैं.
यह भी पढ़ें – उठते-बैठते ही पूंछ की हड्डी में दर्द क्यों होता है? हड्डियों के डॉक्टर ने बताया क्या करें और क्या नहीं
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
बच्चे का वजन उम्र के हिसाब से ज्यादा है? जानिए माता-पिता कैसे करें सही मदद
14 hrs agoदिल की बीमारी को कैसे पहचानें? WHO ने बताए कार्डियोवेस्कुलर डिजीज के लक्षण
17 hrs agoरोज होती है कब्ज? आपकी ये आदतें बिगाड़ रही हैं पेट की सेहत!
18 hrs agoक्या आप भी डायबिटीज को समझते हैं मामूली बीमारी? इन अंगों के लिए है खतरा
20 hrs agoPMOS से परेशान लड़कियों के लिए मददगार हो सकता है योग, AIIMS ने की रिसर्च
21 hrs agoक्या अंडा खाने से बढ़ता है कैंसर का खतरा? डॉक्टर से जानिए सच
1 day agoहाथ-पैर पर दिखने वाली गांठ कैंसर की है या नहीं कैसे पता चलेगा
2 days agoक्या कैंसर परिवार में पीढ़ी-दर-पीढ़ी चलता है? जानिए पूरी सच्चाई
2 days agoविटामिन B12 की कमी से शरीर में क्या होता है? बॉडी में दिख सकते हैं ये लक्षण
2 days agoहाई बीपी से लेकर डायबिटीज तक, ये बीमारियां बढ़ा सकती हैं स्ट्रोक का खतरा
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines