Food For Energy During Fasting: रमजान का महीना चल रहा है. इस दौरान रोजे रखे जाते हैं और लोग पूरे दिन खाए-पिए रहते हैं. ऐसे में शरीर कई घंटों तक बिना पानी और खाने के रहता है. इस दौरान कुछ लोग बाहर जाते हैं और अपना काम पूरा करके ही घर लौटते हैं. इसलिए पूरे दिन एनर्जेटिक रहने के लिए सहरी में अच्छी डाइट लेना बहुत जरूरी है. अगर सहरी में सही खाना ना खाया जाए तो दिनभर कमजोरी, चक्कर, सिरदर्द और थकान महसूस हो सकती है. अक्सर यह समस्या लो ब्लड शुगर, डिहाइड्रेशन या पर्याप्त पोषण ना मिलने की वजह से होती है. इसलिए सहरी का खाना संतुलित, पौष्टिक और लंबे समय तक ऊर्जा देने वाला होना चाहिए. हम आपको कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बता रहे हैं जिन्हें सहरी का हिस्सा बनाया जा सकता है. आइए जानते हैं किन फूड्स को सहरी में शामिल करने से आप दिनभर एनर्जी से भरपूर रह सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- कितना खतरनाक है छींक रोकना? जानिए क्या होगा अगर कोई कर दें ऐसा कुछ
सहरी में खाएं ये फूड्स
ओट्स या दलिया- अपनी डाइट में ओट्स और दलिया शामिल करें. यह दोनों कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट से भरपूर होते हैं, जो धीरे-धीरे पचते हैं और लंबे समय तक ऊर्जा देते हैं. सहरी में दूध या दही के साथ ओट्स खाने से पेट भी भरा रहता है.
अंडा- सहरी में रोजाना अंडा खाएं, क्योंकि अंडा प्रोटीन का अच्छा स्रोत है. उबला हुआ अंडा या आमलेट सहरी में लेने से शरीर को जरूरी प्रोटीन मिलता है और मांसपेशियों की कमजोरी कम होती है. आप रोटी के साथ भी अंडा खा सकते हैं.
केला- आप केला भी सहरी में खा सकते हैं, क्योंकि इसमें पोटेशियम और प्राकृतिक शुगर से भरपूर मात्रा में होता है. यह तुरंत ऊर्जा देता है और डिहाइड्रेशन से बचाने में मदद करता है. चक्कर आने की समस्या में केला फायदेमंद माना जाता है.
दही या छाछ– इस मौसम में दही और छाछ को अपनी डाइट का हिस्सा बनाना बेस्ट हो सकता है. ऐसा इसलिए क्योंकि दही पाचन को बेहतर बनाता है और शरीर को ठंडक देता है. इसमें मौजूद प्रोबायोटिक्स आंतों की सेहत सुधारते हैं.
फल और सलाद- सहरी में सिर्फ खाना ही नहीं खाएं, बल्कि फल और सब्जियां भी शामिल करें. आप शेक या सलाद के तौर पर फलों को अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं. इससे दिनभर चक्कर नहीं आएंगे.
पानी पिएं- सहरी में कम से कम 2 गिलास पानी जरूर पीएं. पानी के साथ बहुत ज्यादा चाय या कॉफी लेने से बचें. ऐसा करने से डिहाइड्रेशन बढ़ सकता है. इसलिए पानी का मात्रा बढ़ा दें.
इसे भी पढ़ें- ब्लड कैंसर किसकी वजह से होता है? यहां जानिए किन 5 चीजों से करना चाहिए परहेज
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
भारत की सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन Cervavac को WHO की हरी झंडी
7 hrs agoचलने-फिरने में फूलती है सांस तो सावधान! कमजोरी समझकर न करें नजरअंदाज
10 hrs agoखाने के बाद बस 10 मिनट चलने की आदत कितनी फायदेमंद?
11 hrs agoप्लेग बीमारी क्या है और कैसे फैलती है? जानिए इसके लक्षण, क्या हैं तरीके
12 hrs agoक्या साथ बैठकर खाना खाने से फैलता है TB? AIIMS के डॉक्टरों ने बताया सच
15 hrs agoक्या रूस में फैल गया है प्लेग? रिसर्चर की मौत के बाद मचा हड़कंप
17 hrs agoआंवला जूस, फल या पाउडर? बदलते मौसम में किसका सेवन करना रहेगा बेहतर
19 hrs agoघाव भरने में हो रही है देरी? नजरअंदाज न करें, डायबिटीज का हो सकता है संकेत!
1 day agoशांति में भी कान में सुनाई देती है सीटी की आवाज? कहीं आपको टिनिटस तो नहीं!
1 day agoयूरिक एसिड बढ़ा तो शरीर के इन 5 हिस्सों में हो सकती है परेशानी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines