Rajiv Dixit Dental Tips: पीले दांत सफेद करने के लिए अपनाएं ये 3 घरेलू नुस्खे

Rajiv Dixit Health Tips: पीले दांतों की समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं तो केमिकल से बने टूथपेस्ट का यूज करना बंद कर दें। राजीव दीक्षित से जानिए दांतों को चमकाने का घरेलू नुस्खा।

rajiv dixit health tips

photo credit-FREEPIK

Rajiv Dixit Health Tips: दांत हमारी पर्सनालिटी का अहम हिस्सा होते हैं। इनका रंग अगर पीला दिखाई देगा, तो इससे आपका इंप्रेशन लो हो सकता है। पीले दांतों को सफेद करना चाहते हैं, तो आप भी राजीव दीक्षित के बताएं इन नुस्खों को ट्राई कर सकते हैं। अक्सर आपने देखा होगा कि कुछ लोगों की पर्सनालिटी और चेहरा अट्रेक्टिव दिखाई देता है लेकिन जैसे ही उनके दांत देखते हैं, तो उनमें पीले रंग की परत जमी रहती है। शायद यह आपके साथ भी हो सकता है। इन्हें चमकाने के लिए सरसों तेल और नमक का नुस्खा ट्राई किया जा सकता है। आइए जानते हैं और भी ऐसे ही आसान घरेलू उपाय।

विज्ञापन
विज्ञापन

दांतों का रंग क्यों हो जाता है पीला?

दांत पीले होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं जैसे कि अनहेल्दी लाइफस्टाइल, जिसमें धूम्रपान करना, दवाओं का सेवन करना, शराब पीना और कोल्ड-ड्रिंक पीना शामिल हैं। उम्र बढ़ने पर भी दांतों का रंग पीला होने लगता है। इसके अलावा, ओरल हेल्थ का सही ख्याल न रखने से भी इनका रंग पीला हो जाता है।

विज्ञापन

ये 3 नुस्खे आएंगे काम

1. सरसों तेल का मिश्रण- आप सरसों के तेल में हल्दी और नमक मिलाकर एक मिश्रण तैयार कर लें और फिर उससे रोजाना मंजन करें। आपको पहले दिन में अपने दांतों में फर्क साफ दिखने लगेगा।

2. नींबू का छिलका- नींबू के छिलकों को फेंकने की बजाय दांत साफ करने में यूज करें। इसके लिए आपको छिलके को उल्टा करके उस पर नमक छिड़कें और फिर दांतों पर घिसें। इससे आपके दांतों का रंग पीले से सफेद होने लगेगा।

विज्ञापन

3. आम के पत्ते- आम के पेड़ के पत्तों को चबाकर कुछ समय तक अपने मुंह में ही रहने दें। इन पत्तों से निकलने वाला रस दांतों के पीलेपन को दूर करेगा।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ