Benefits of Honey Raisins: आज के वक्त में अपनी सेहत का ख्याल रखना बहुत जरूरी हो गया है, क्योंकि भागदौड़ भरी लाइफ में सेहत का पूरा ध्यान रखना मुश्किल हो जाता है। क्योंकि कामकाज आज के वक्त में ज्यादा होता है, ऐसे में लोग अपनी डाइट का समय तय कर लेते हैं, ताकि कम समय में अच्छा खाकर सेहतमंद रहा जाए सके और शरीर में कमजोरी भी न हो। इसलिए सुबह से ही हेल्दी खाने की कोशिश करनी चाहिए, ऐसे में आज हम आपको किशमिश और शहद के एक साथ खाने के फायदे बताने जा रहे हैं।
किशमिश और शहद के फायदे
किशमिश एक ऐसा ड्राई फ्रूट्स है जो लगभग सभी लोग खाते हैं, कई लोग तो दिन की शुरुआत ही किशमिश खाने से करते हैं जो बहुत हेल्दी और अच्छा ऑप्शन होता है, इसी तरह शहद भी एक शानदार पदार्थ होता है, जिसमें कई पोषक तत्व पाए जाते हैं।
और पढ़िए – Brain Health: ये 4 आदतें दिमाग को बना देती हैं खोखला, होने लगती है जग हंसाई, जल्द बना लें दूरी
ऐसे में अगर आप सुबह-सुबह खाली पेट शहद में किशमिश मिलाकर सेवन करेंगे तो इससे आपका शरीर बहुत मजबूत होगा और शरीर में एनर्जी की बिल्कुल भी कमी नहीं होगी, क्योंकि शहद और किशमिश के कॉम्बिनेशन शरीर को एक साथ कई फायदे मिलते हैं, जिनके बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।
किशमिश में पोटैशियम, डाइट्री फाइबर, आयरन, विटामिन बी, मैग्नीज पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है, जबकि शहद औषधीय गुणों और पोषण से भरा होता है, एंटी-वायरल, एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी-इन्फ्लेमेटरी जैसे गुण भी शहद में मिलते हैं, जो न केवल शरीर को कई बीमारियों से लड़ने में फायदा करते हैं, इसलिए शहद और किशमिश खाने की सलाह दी जाती है।
दिल को मजबूत बनाता है
सुबह-सुबह किशमिश का सेवन करने से ह्रदय को बहुत फायदा पहुंचता है, क्योंकि कैल्शियम, पोटेशियम और मैग्नीशियम पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है, जो ब्लड प्रेशर कंट्रोल में मदद करता है, ऐसे में शहद और किशमिश के सेवन से आपका दिल सेफ रहता है।
शरीर में कमजोरियां नहीं होती
दिनभर काम करने के बाद अक्सर शरीर में एनर्जी की कमी से कमजोरी महसूस होने लगती है, लेकिन अगर आप सुबह के वक्त खाली पेट शहद और किशमिश का सेवन करते हैं तो इससे आपके शरीर में दिनभर एनर्जी बनी रहेगी और शरीर मजबूत भी बनेगा, दोनों के सेवन से शरीर में इम्यूनिटी की कमी नहीं होती है, जिससे आप मौसमी बीमारियों से भी सुरक्षित रहते हैं।
शरीर में खून की कमी नहीं होती
आज के वक्त में लोगों के शरीर में खून की कमी होना एक आम बात हो गई है, लेकिन अगर आप किशमिश और शहद का सेवन करते हैं तो इससे आपके शरीर में खून की कमी नहीं होगी, क्योंकि दोनों में आयरन और विटामिन्स की पर्याप्त मात्रा होती है, जिससे हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है और शरीर में खून की कमी नहीं होती है।
पेट साफ रहता है
किशमिश और शहद का सेवन करने का एक बड़ा फायदा यह भी होता है कि आपका पेट पूरी तरह से साफ रहता है, जिससे पेट में गैस और कब्ज संबंधी परेशानियां नहीं होती हैं, किशमिश और शहद पेट को साफ रखने का एक अच्छा ऑप्शन होता है, इसलिए किशमिश और शहद का सेवन जरूर करना चाहिए।
Disclaimer– खबर में दी गई जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है। हालांकि इसकी नैतिक जिम्मेदारी न्यूज 24 हिन्दी की नहीं है। आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से जरूर संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
और पढ़िए – हेल्थ से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
(Valium)
संबंधित खबरें
धन्वंतरि धाम में हर साल होगा हर्बल कुंभ, लोगों को मिलेंगी ये सुविधाएं
40 mins agoकम उम्र में क्यों हो रहा है कैंसर? कहीं ये आदतें तो नहीं जिम्मेदार
22 hrs agoकाला मोतिया होने का क्या कारण है? AIIMS के नेत्र रोग विशेषज्ञ से जानिए
23 hrs agoसुबह उठते ही मुंह कड़वा होने की क्या है वजह? रिसर्च में बताया
1 day agoफेफड़ों के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है प्रदूषित हवा, जरूर करें ये काम
1 day agoशरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
1 day agoहड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
1 day agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
1 day agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
1 day agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines