Raghav Chadha Retinal Detachment: आप नेता व सांसद राघव चड्ढा के पार्टी चुनाव प्रचार में शामिल न होने को लेकर काफी अटकलें लग रही थीं, लेकिन दिल्ली के हेल्थ मिनिस्टर सौरभ भारद्वाज ने उनकी अनुपस्थिति पर कहा कि वह आंख के ऑपरेशन के लिए यूके में हैं।
दरअसल, राघव चड्ढा के रेटिना में छोटे-छोटे छेद होने की वजह अर्जेंट सर्जरी करानी पड़ी है। हालांकि, सर्जरी हो चुकी है और अब वह लंदन में आराम कर रहे हैं। आखिर राघव चड्ढा को आंख की कौन सी बीमारी है और इसके लक्षण कैसे दिखते हैं, आइए जान लेते हैं..
क्या है रेटिनल डिटेचमेंट?
रेटिना डिटैचमेंट (Retinal Detachment) एक ऐसी कंडीशन है, जिसमें आंख के पीछे का सेंसिटिव टिश्यू अपनी नॉर्मल कंडीशन से अलग होता है, इसमें आई साइट चली जाती है। अगर टाइम पर ट्रीटमेंट नहीं होता है, तो ये छोटे-छोटे हॉल तेजी से बढ़ते हैं, जिससे ब्लाइंडनेस भी हो सकता है।
रेटिनल डिटैचमेंट के लक्षण
आमतौर पर, रेटिना डिटेचमेंट का महसूस करने वाले लोगों को किसी दर्द का अनुभव नहीं होता है। हालांकि, इसके लक्षण आमतौर पर इसके होने से पहले ही सामने आ जाते हैं, जैसे-
- धुंधली नजर
- आपके विजुअल के ऊपर छाया सी महसूस होना
- छोटे-छोटे धब्बे होना
- फोटोप्सिया (रोशनी की चमक)
- परिधीय दृष्टि में कमी (Reduction in Peripheral Vision)
रेटिनल डिटैचमेंट के कारण
- रेटिनल डिटैचमेंट के सबसे आम कारणों में से एक आंखों की स्थिति के साथ डायबिटीज (डायबिटिक रेटिनोपैथी) है।
- रेटिना में सूजन
- रेटिना में ट्यूमर या उम्र से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है।
- यह रेटिना में छेद या फटने के कारण हो सकता है, लिक्विड पदार्थ इसके माध्यम से गुजर सकता है और इसके नीचे जमा हो सकता है, जिससे रेटिना टिश्यू से दूर हो जाता है और इन भागों से खून की कमी आती है।
- रेटिना डिटेचमेंट के कुछ मामलों में, रेटिना में कोई छेद या दरार नहीं होती है बल्कि, रेटिना के नीचे लिक्विड पदार्थ जमा हो जाता है। यह ट्यूमर, सूजन से जुड़ी बीमारियां हो सकती हैं।
रिस्क फैक्टर
- मायोपिया (एक ऐसी कंडीशन जहां आप पास की चीजों को देख सकते हैं, लेकिन दूर की चीजों को देखने में समस्या होती है)
- आंख की चोट
- रेटिनल डिटैचमेंट का फैमिली हिस्ट्री
- उम्र बढ़ने
- मोतियाबिंद हटाना
- आंखों की बीमारी
ये भी पढ़ें- पेशाब के इन 7 लक्षण से चलता है एक्सट्रा प्रोटीन का पता
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य ले लें। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
बेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
10 hrs agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
13 hrs agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
14 hrs agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
15 hrs agoखर्राटों को न करें नजरअंदाज! रात में सांस रुकना हो सकता है खतरनाक संकेत
15 hrs agoघुटने, कमर और गर्दन की अकड़न को दूर करने के लिए करें ये 5 काम
16 hrs agoपैनक्रियाज में कैंसर होने पर कैसे पता चलता है? जानिए इस Cancer के लक्षण
18 hrs agoरातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
1 day agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
1 day agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines