How To Make Mooli Kofta: मूली सर्दियों के मौसम में मिलने वाली सब्जी है। इसको आमतौर पर सलाद या पराठों के तौर पर खूब खाया जाता है। लेकिन क्या कभी आपने मूली के कोफ्ते खाए हैं? अगर नहीं तो आज हम आफके लिए मूली के कोफ्ते बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। अगर नहीं तो आज हम आपके लिए मूली के कोफ्ते बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं।
मूली स्वाद और पौष्टिकता से भरपूर होती है। इसके सेवन से आपका पाचन तंत्र दुरुस्त बना रहता है। इसलिए मूली के कोफ्ते स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहतमंद भी होते हैं। साथ ही मूली के कोफ्तों को बनाना भी आसान होता है, तो चलिए जानते हैं मूली के कोफ्ते (How To Make Mooli Kofta) बनाने की विधि-
मूली के कोफ्ते बनाने की आवश्यक सामग्री-
- 2 मूली
- 4-5 टी स्पून बेसन
- 1 टमाटर
- 3 टेबलस्पून दही
- 1 टी स्पून धनिया पाउडर
- 1 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर
- 1/2 टी स्पून हल्दी
- 1 टी स्पून जीरा
- 1 चुटकी हींग
- 2-3 हरी मिर्च
- 1/2 टी स्पून अदरक पेस्ट
- 1/2 टी स्पून लहसुन पेस्ट
- 2-3 टेबलस्पून हरी धनिया पत्ती
- 1/2 टी स्पून गरम मसाला
- जरूरत के मुताबिक तेल
- स्वादानुसार नमक
मूली के कोफ्ते कैसे बनाएं? (How To Make Mooli Kofta)
- मूली के कोफ्ते बनाने के लिए आप सबसे पहले मूली के पत्ते तोड़ें और अलग कर दे।
- फिर आप मूली को अच्छे से छीलकर कद्दूकस कर लें।
- इसके बाद आप कद्दूकस मूली को अच्छी तरह से निचोड़कर पानी को निकाल दें।
- फिर आप मूली को एक बड़े बाउल में डाल दें।
- इसके बाद आप इसमें बेसन, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और स्वादानुसार नमक डालें।
- फिर आप इसमें कटी हुई हरी मिर्च डालकर अच्छी तरह से मिला लें।
- इसके बाद आप एक कढ़ाई में तेल डालकर मीडियम आंच पर गर्म करें।
- फिर आप मूली के मिक्चर से कोफ्ते बनाकर तैयार कर लें।
- इसके बाद आप गर्म तेल में डालकर सुनहरा होने तक डीप फ्राई कर लें।
- फिर आप तैयार कोफ्तों को एक प्लेट में निकालकर अलग रख दें.
- इसके बाद आप एक दूसरी कढ़ाई में 2-3 चम्मच तेल डालकर गर्म कर लें।
- फिर आप इसमें जीरा और हींग डालकर 10-15 सेकंड तक भून लें।
- इसके बाद आप इसमें अदरक और लहसुन का पेस्ट डालकर भून लें।
- फिर आप इसमें बारीक कटे टमाटर, धनिया पाउडर और हल्दी पाउडर डालें।
- इसके बाद आप इसको करीब 2-3 मिनट तक तेल छोड़ने तक भून लें।
- फिर आप इसमें दही डालकर अच्छी तरह से मिला लें।
- इसके बाद आप इसमें कुछ देर बाद 1 कप पानी डालकर अच्छी तरह से पकने दें।
- फिर जब ग्रेवी में उबाल आने लगे तो आप इसमें फ्राई कोफ्ते डालकर 1 मिनट तक पकाएं।
- इसके बाद आप इसमें गरम मसाला और स्वादानुसार नमक डालकर मिला लें।
- फिर आप सब्जी को ढककर करीब 3-4 मिनट तक पकाकर गैस बंद कर दें।
- अब आपके मूली के कोफ्ते बनकर तैयार हो चुके हैं।
- फिर आप इसको हरी धनिया पत्ती से गार्निश करके गर्मागर्म रोटी या पराठे के साथ परोसें।
संबंधित खबरें
ब्लड प्रेशर रहता है कंट्रोल से बाहर? रोज की इन आसान आदतों से रखें अपना High Blood Pressure काबू में
13 hrs agoरात में 2 से 3 बार पेशाब के लिए खुलती है नींद? सिर्फ ज्यादा पानी नहीं, इन समस्याओं का भी हो सकता है संकेत
15 hrs agoसिर्फ गेहूं ही नहीं, आज से ट्राई करें ये 5 हेल्दी आटे, सेहत को मिलेंगे कई शानदार फायदे
19 hrs agoबिना डाइटिंग या जिम के अचानक घट गया 5 किलो वजन? शरीर के इन अनचाहे बदलावों को कभी न समझें मामूली कमजोरी
21 hrs agoPM मोदी ने बताया आंवला है सेहत का खजाना! जानें इसके 5 जबरदस्त फायदे और खाने का सही तरीका
23 hrs agoदूध पीने में की गलती और 33 साल के पुरुष का हार्ट हुआ फेल, डॉक्टर ने इस लापरवाही को बताया वजह, कहा कभी ना करें ये 2 गलतियां
1 day agoपेट में हर समय जलन महसूस होना कैंसर का लक्षण तो नहीं? यहां जानिए Stomach Cancer के क्या हैं संकेत
1 day agoकैलोरी डेफिसिट डाइट से घटाए गए वजन के दोबारा बढ़ने की रहती है संभावना, स्टडी ने बताए साइड इफेक्ट्स
1 day agoसुबह जमीन पर पैर रखते ही एड़ी में चुभता है कांटा? जानिए यूरिक एसिड बढ़ने के कारण और कैसे मिलेगी राहत
1 day agoकैंसर, फर्टिलिटी समेत इन रेयर डिजीज की दवाओं को मिली US टैरिफ से छूट, भारत को क्या होगा फायदा?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines