Radish Health Benefits: सर्दियां आने पर में मार्केट में रंग-बिरंगी सब्जियां आती हैं। गाजर, गोभी, सफेद मूली और हरे पत्तेदार सब्जियों से बाज़ार भरे रहते हैं। हमें सेहतमंद रहने के लिए सभी तरह की सब्जियों को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। सब्जियां सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती हैं। क्योंकि इनमें कई पोषण तत्व होते हैं जो शरीर को कई बीमारियों से बचाने में कारगर हैं। इन्हीं में शामिल है मूली(Radish)। इसमें मिलने वाले पोषण हेल्दी रखने में मदद करते हैं। ज्यादातर लोग मूली को सलाद के तौर पर खाना पसंद करते हैं। इसके अलावा मूली के पराठे, सूखी भजिया आदि भी काफी पसंद की जाती है। मूली खाने से पाचन अच्छा होता है। मूली में प्रोटीन, विटामिन ए, आयरन, कैल्शियम और कई पोषण मिलते हैं। तो चलिए जानते हैं मूली खाने के क्या-क्या फायदे हैं।
फाइबर- मूली में भरपूर फाइबर होता है, जो पाचन को सही करने में कारगर है। इसे खाने से कब्ज या गैस की परेशानी में आराम मिलता है। ये लिवर को हेल्दी रखता है। मूली का सेवन कई तरह से कर सकते हैं। जैसे सलाद या सब्जी बनाकर इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
हाई बीपी वालों के लिए गुणकारी- हाई बीपी मरीजों के लिए मूली किसी दवा से कम नहीं है। इसमें मिलने वाला पोटैशियम हाई ब्लड प्रेशर का लेवल कम करने में हेल्प करता है। मूली को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें।
ये भी पढ़ें- जेनरिक और ब्रांडेड दवाई में क्या है अंतर! PM Modi ने खोले हैं सस्ते केंद्र
इम्यून सिस्टम रखता है मजबूत- विटामिन सी इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मददगार है। अगर रोजाना अपने आहार में मूली खाते हैं, तो आप सर्दी और खांसी और अन्य बीमारियों से बच सकते हैं। ये विटामिन सी की कमी को भी दूर करता है।
स्किन के लिए बेस्ट- पोषण से भरपूर मूली स्किन को हेल्दी रखने में मदद करती है। चमकदार त्वचा के लिए रोजाना मूली का जूस पीएं। इसमें विटामिन सी, फास्फोरस, जिंक जैसे कई पोषण से भरपूर तत्व मिलते हैं। स्किन से जुड़ी कई समस्या जैसे- एक्ने, रूखापन आदि से बचाव करती हैं।
सर्दी और खांसी का इलाज- सर्दियों में खांसी की परेशानी से आराम के लिए मूली सबसे बेहतरीन दवा है। इसमें एंटी-कंजेस्टिव गुण मिलते हैं, जो खांसी की समस्या से निजात दिलाते हैं।
एसिडिटी- अगर आपको एसिडिटी की परेशानी है तो खाने में कच्ची मूली का सेवन करें। क्योंकि इसमें फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है, जो एसिडिटी से राहत देती है।
Disclaimer: इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। News24 की ओर से किसी जानकारी और सूचना को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
महीनों से बैठी आवाज को जुकाम समझना पड़ सकता है भारी! हो सकता है कैंसर
11 hrs agoरातभर फोन देखने की आदत, तबाह कर देगी आपकी सेहत
13 hrs agoसर्दियों में मां बनने वाली हैं? डॉक्टर ने बताया कैसे रखें खुद का ख्याल
14 hrs agoधड़ एक, सिर दो… जानें कब पैदा होते हैं ऐसे बच्चे? क्या कहती है रिसर्च
16 hrs agoस्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
1 day ago2 दिन से पेट साफ नहीं हुआ? कहीं कैंसर का ये लक्षण तो नहीं
1 day agoव्रत रखते ही होने लगती है गैस और ब्लोटिंग? अपनाएं ये आसान टिप्स
1 day agoक्या एसिडिटी से हो सकता है कैंसर? डॉक्टर ने बताया खट्टी डकार आने का कारण
1 day agoBP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
2 days agoएक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines