Pyaaz Se Ankho Mein Mirchi Lagna: प्याज काटते वक्त अक्सर आंखों में जलन और आंसू आने लगते हैं. ऐसा लगभग हर किसी के साथ होता है. कई लोगों के मिर्च बहुत ज्यादा नहीं लगती और उनकी नजर में ऐसा होना सामान्य बात है, लेकिन कुछ लोगों को बहुत ज्यादा दिक्कत होने लगती है. हालांकि, इसके पीछे एक वैज्ञानिक कारण होता है. एक्सपर्ट्स के अनुसार, प्याज में मौजूद खास केमिकल और हमारी आंखों की संवेदनशीलता मिलकर यह समस्या पैदा करते हैं. इसको लेकर एक्सपर्ट डॉक्टर रवि गुप्ता ने एक ऐसी ही आसान सी ट्रिक शेयर की है जिसे आजमाने पर आंखों से प्याज काटते समय आंसू नहीं बहेंगे. आइए साथ ही जानते हैं कि प्याज काटने पर आंखों में जलन क्यों होती है और इससे बचने के उपाय क्या हैं.
इसे भी पढ़ें- मसूड़ों से खून आना और नीले निशान दिखना किस बीमारी का है लक्षण? जानिए क्या है इस समस्या की असल वजह
प्याज काटने से आंखों में जलन क्यों होती है?
सल्फर कंपाउंड का निकलना- प्याज में प्राकृतिक रूप से सल्फर यौगिक (Sulfur compounds) पाए जाते हैं. इसकी वजह से आंखों में जलन होती है और जब हम प्याज काटते हैं तो इसकी कोशिकाएं टूट जाती हैं और ये केमिकल हवा में फैल जाते हैं.
Syn-Propanethial-S-oxide गैस बनना- प्याज में एक तरह की गैस होती है, जिसे Syn-Propanethial-S-oxide कहा जाता है. यह गैस आंखों की सतह पर मौजूद पानी से मिलकर हल्का एसिड बना देती है.
आंखों का प्रभावित होना- हमारी आंखें बहुत संवेदनशील होती हैं. जब कोई बाहरी चीज आंख में जाती है तो शरीर तुरंत सुरक्षा करने का काम करता है और आंसू बनाकर उसे बाहर निकालने की कोशिश करता है.
एलर्जी वाली आंखें- कुछ लोगों की आंखें ज्यादा संवेदनशील होती हैं या उन्हें एलर्जी की समस्या होती है. ऐसे लोगों को प्याज काटते समय अधिक जलन और लालपन महसूस हो सकता है.
बंद किचन या कम वेंटिलेशन- जरूरत से ज्यादा जलन होना कम वेंटिलेशन की वजह से हो सकता है. इससे आंखों में जलन ज्यादा महसूस होती है.
प्याज काटते समय आंखों में जलन से कैसे बचें?
- प्याज को 20 मिनट फ्रिज में रखकर काटें, क्योंकि इससे गैस धीमी हो जाती है, जिससे जलन कम होती है.
- तेज चाकू प्याज की कोशिकाओं को कम नुकसान पहुंचाता है, जिससे कम गैस निकलती है.
- प्याज को बहते पानी के पास या पानी से भरे बाउल के पास काटने से गैस पानी में घुल जाती है और आंखों तक कम पहुंचती है.
इसे भी पढ़ें- फेफड़े के कैंसर के शुरुआती लक्षण क्या हैं? Lung Cancer Symptoms जानिए यहां
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
क्या कैंसर परिवार में पीढ़ी-दर-पीढ़ी चलता है? जानिए पूरी सच्चाई
34 mins agoविटामिन B12 की कमी से शरीर में क्या होता है? बॉडी में दिख सकते हैं ये लक्षण
6 hrs agoहाई बीपी से लेकर डायबिटीज तक, ये बीमारियां बढ़ा सकती हैं स्ट्रोक का खतरा
10 hrs agoशुगर के मरीज क्या रख सकते हैं व्रत? मीठा खाया तो क्या होगा
1 day agoमौसम बदलते ही पड़ जाते हैं बीमार? जानिए इसके पीछे की असली वजह
1 day agoपीरियड्स में ब्लड क्लॉट्स को न करें इग्नोर, शरीर के ये संकेत हैं गंभीर
1 day agoब्रेन ट्यूमर में कैसा होता है सिरदर्द, डॉक्टर ने बताए लक्षण और इलाज
1 day agoकरवा चौथ पर निर्जला व्रत रखते हैं? शरीर के इन संकेतों को न करें इग्नोर
1 day agoअंडाशय के कैंसर में महिलाओं को पेट के आस-पास होती हैं ये 3 दिक्कतें
1 day agoमुंह के अंदर छाला और गांठ… ओरल कैंसर के क्या-क्या लक्षण हो सकते हैं
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines