Male menstruation: महिलाओं के लिए हर महीने आने वाले पीरियड्स बहुत की कष्टकारी होते हैं। इस दौरान उन्हें पेट में दर्द होना, उल्टी होना और जी घबराना आम बात है। सभी को ये बात पता है कि महिलाओं को मासिक धर्म की समस्या का सामना करना पड़ता है। क्या आप ये जानते हैं कि महिलाओं की तरह पुरुषों को भी पीरियड्स की समस्या का सामना करना पड़ता है। कई लोग इस बात को जानकर हैरानी होगी, लेकिन ये सच है। मेडिकल की भाषा में ‘मेल मेंस्ट्रुएशन’ को IMS कहते हैं, जिसका मतलब इरिटेबल मेल सिंड्रोम होता है।
‘मेल मेंस्ट्रुएशन’ क्या होता है
राजीव गांधी अस्पताल के डॉक्टर शशांक शर्मा ने बताया कि पुरुषों की बॉडी में समय-समय पर टेस्टोस्टेरोन हार्मोन का लेवल कम होता रहता है। ऐसे में उनके अंदर पीरियड्स के लक्षण नजर आते हैं जैसे डिप्रेशन, थकान, चिंता, मूड स्विंग आदि। जान लें कि मेडिकल रिसर्च में इसे मेल पीरियड्स का नाम दिया गया है।
यह भी पढ़ें: Baba Vanga की भविष्यवाणी! 2043 तक 44 देशों पर होगा इस्लामिक शासन?
महिलाओं के पीरियड्स से कैसे अलग होता है मेल पीरियड्स
जान लें कि एक स्टडी में पता चला है कि लगभग 26 प्रतिशत पुरुष इस तरह के नियमित ‘मेल पीरियड्स’ से ग्रस्त होते हैं। महिलाओं के पीरियड्स के बारे में तो आपने सुना ही है कि वो बहुत ही दर्द दायक होते हैं। जान लें कि महिलाओं और पुरुषों के पीरियड्स के लक्षण एक जैसे ही होते हैं। बस एक फर्क है कि महिलाओं को ब्लीडिंग होती है और पुरुषों को नहीं होती है। इसके अलावा पुरुषों को पेट में दर्द, चिड़चिड़ापन, थकान और डिप्रेशन जैसे लक्षणों का सामना करना पड़ता है।
इन बातों का ध्यान रखें पीरियड्स से ग्रस्त पुरुष
जो लोग ‘मेल मेंस्ट्रुएशन’ से ग्रस्त होते हैं उन्हें जान लेना चाहिए कि इस दौरान उन्हें विशेष सावधानियां बरतने की जरूरत होती है। इस दौरान पुरुषों को शराब, स्मोकिंग का सेवन नहीं करना चाहिए।
इस दौरान अच्छा और पौष्टिक आहार खाना चाहिए और हल्की एक्सरसाइज करनी चाहिए।
यह भी पढ़ें: फोन कैसे बना बेटी की बर्बादी की वजह? भगोड़े सास-दामाद केस में जितेंद्र ने किया बड़ा खुलासा
संबंधित खबरें
महीनों से बैठी आवाज को जुकाम समझना पड़ सकता है भारी! हो सकता है कैंसर
3 hrs agoरातभर फोन देखने की आदत, तबाह कर देगी आपकी सेहत
4 hrs agoसर्दियों में मां बनने वाली हैं? डॉक्टर ने बताया कैसे रखें खुद का ख्याल
5 hrs agoधड़ एक, सिर दो… जानें कब पैदा होते हैं ऐसे बच्चे? क्या कहती है रिसर्च
7 hrs agoस्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
1 day ago2 दिन से पेट साफ नहीं हुआ? कहीं कैंसर का ये लक्षण तो नहीं
1 day agoव्रत रखते ही होने लगती है गैस और ब्लोटिंग? अपनाएं ये आसान टिप्स
1 day agoक्या एसिडिटी से हो सकता है कैंसर? डॉक्टर ने बताया खट्टी डकार आने का कारण
1 day agoBP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
2 days agoएक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines